JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

   Jharkhand Board Class 7TH Civics Notes | लोकतंत्र  

   JAC Board Solution For Class 7TH (Social Science) Civics Chapter 1


□ आइए जानें―
1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(i) ................ में राजा लोगों पर शासन करते थे।
(ii) ................ में लोकतंत्र का प्रत्यक्ष रूप है।
(iii) सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का विचार ............के
सिद्धान्त पर आधारित है।
(iv) लोकतंत्र में सभी वयस्क नागरिकों को ........... देने का
अधिकार होता है।
(v) जनता मतदान करके ......... का चयन करती है।
उत्तर― (i) राजतंत्र (ii) स्विटजरलैंड (iii) समानता (iv) मत
(v) सरकार

2. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(i) समानता के लिए किन्हीं तीन कानूनी प्रावधानों को लिखिए।
उत्तर― समानता के लिए तीन कानूनी प्रावधान हैं―
1. कानून की नजर में हर व्यक्ति समान है। इसका अर्थ यह है कि
देश के सभी लोगों को कानून का पालन करना अनिवार्य है, चाहे वह
साधारण मजदूर हो या फिर कोई अधिकारी।

2. हर व्यक्ति को सार्वजनिक स्थानों पर जाने की स्वतंत्रता है। खेल
के मैदान, होटल, दुकान तथा बाजार आदि में जाने से किसी व्यक्ति को
रोका नहीं जा सकता है। हर व्यक्ति सार्वजनिक कुंओं एवं सड़कों का
उपयोग कर सकता है।

3. अस्पृश्यता को दंडनीय अपराध घोषित किया गया है। वर्तमान में
यह प्रथा कही देखने को नहीं मिलती। इसका लगभग पूर्णतः उन्मूलन हो
चुका है।

(ii) मध्याह्न भोजन योजना से फायदा हुआ है?
उत्तर― मध्याह्न भोजन योजना से फायदा, जैसे-विद्यालयों में गरीब
बच्चों के नामांकन दर में बढ़ोतरी हुई। विद्यालय में उनका ठहराव होने
लगा। दोपहर को अपने बच्चों को खाना खिलाने के लिए काम छोड़कर
घर आने वाली माताओं को इससे काफी राहत मिली।

(iii) नागरिक अधिकार आन्दोलन क्या है?
उत्तर― इस आन्दोलन के फलस्वरूप 1964 ई० में अमेरिका में एक
कानून बना जिसे नागरिक अधिकार आंदोलन कहा जाता है। इस कानून
के तहत नस्ल, धर्म और राष्ट्रीय मूल के आधार पर भेदभाव को निषेध
कर दिया।

(iv) सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार क्या है?
उत्तर― लोकतंत्र की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि सभी
लोगों को मत देने का वैधानिक अधिकार है या नहीं। भारत जैसे
लोकतान्त्रिक देशों में वयस्क नागरिकों को मत देने का अधिकार प्राप्त है।
इसे सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार कहा जाता है।

□ आइए जानें―
3. संविधान के प्रावधान समानता की स्थापना करते हैं, फिर भी
समाज में असमानता क्यों व्याप्त है?
उत्तर― भारत में सामाजिक जीवन के कुछ क्षेत्रों में असमानता अभी
भी मौजूद है। भारत में अनेक ऐसे लोग हैं जिनके दैनिक जीवन एवं कार्य
करने की स्थितियों में समानता नहीं मिलती। अनेक कई ऐसे स्त्री-पुरुष
और बच्चे मिल जाएंगे जो सड़कों के किनारे प्लास्टिक के टुकड़े या कुछ
इस प्रकार की वस्तुओं को चुनते हैं। ट्रेनों में अवैध रूप से झाडू़ लगाते
बच्चों को देखा जा सकता है। प्रायः इनके साथ उचित व्यवहार भी ठीक
से नहीं किया जाता।
      निर्धन होने के अतिरिक्त भारत में लोगों को अन्य अनेक कारणों से
भी असमानता का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही एक असमानता का
आधार है, जाति व्यवस्था। आप सोच सकते हैं कि जातिगत पहचान
गाँवों में ही होती है. शहर के लोग जातिगत व्यवस्था पर विश्वास नहीं
करते। उच्च शिक्षा प्राप्त शहरी भारतीय के दिमाग में भी जाति अत्यधिक
महत्त्वपूर्ण है।

4. समाज में समानता लाने के लिए आप क्या सुझाव देना चाहेंगे।
उत्तर― समाज में समानता लाने के लिए हम निम्न सुझाव दे सकते
हैं― (i) भारतीय संविधान के अनुसार किसी भी व्यक्ति के साथ लिंग, धर्म,
जाति तथा उसके शैक्षिक एवं आर्थिक स्तर के आधार पर किसी प्रकार
का भेद-भाव नहीं करना चाहिए।

5. भारत में अप्रत्यक्ष लोकतंत्र है। क्या आप इस कथन से सहमत
हैं? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिए।
उत्तर― अप्रत्यक्ष लोकतंत्र में जनता मतदान के द्वारा अपने प्रतिनिधियों
के माध्यम से अपनी सरकार का चुनाव करती है। प्रत्यक्ष लोकतंत्र में
जनता सीधे अपने शासक का चुनाव करती है। स्विटजरलैण्ड के कुछ
संघीय छोटी इकाईयों में लोकतंत्र का प्रत्यक्ष रूप देखने को मिलता
है। स्विटजरलैण्ड में जनता एक बड़े मैदान में इकट्ठा होकर शासक
चुनती है।
          1947 में आजादी के बाद भारत के नेताओं ने काफी विचार विमर्श
के बाद यह निर्णय किया कि भारत के शासन की प्रणाली लोकतंत्र ही होनी
चाहिए। भारत में अप्रत्यक्ष लोकतंत्र है।

6. आपके विद्यालय में गठित बाल संसद में किस तरह से लोकतांत्रिक
प्रतिनिधित्व की प्रक्रिया का पालन किया जाता है ? व्याख्या
कीजिए?
उत्तर― बाल संसद के द्वारा विद्यालय या समाज में एक लोकतांत्रिक
प्रतिनिधित्व की प्रक्रिया का पालन न करने वाले छात्रों के नेतृत्व करने से
समस्या का समाधान ढूँढने, निर्णय लेने एवं सामूहिक एकता की भावना
का विकास होता है। बाल संसद में प्रधानमंत्री समेत ग्यारह मंत्री होते हैं।
याल संसद में अधिकतम संख्या 80 होती है जो विद्यालय में नामांकित
छात्रों की संख्या पर निर्भर करता है।

                                                    ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal