JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

   Jharkhand Board Class 7TH Geography Notes | रेगिस्तान में जीवन  

   JAC Board Solution For Class 7TH (Social Science) Geography Chapter 10


1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
(क) अत्यधिक शुष्क क्षेत्र................. कहलाता है।
(ख) लद्दाख एक .............. रेगिस्तान का उदाहरण है।
(ग) सहारा रेगिस्तान ............... महाद्वीप में है।
(घ) मरुद्यान ............ रेगिस्तानी क्षेत्रों में मिलते हैं।
(ङ)........... को रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है।
उत्तर― (क) रेगिस्तान
(ख) ठंडा
(घ) सहारा
(ग) अफ्रीका
(ङ) ऊँट

2. निम्नलिखित स्तम्भों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए:
मरुस्थल                              महाद्वीप
(क) कालाहाड़ी                    (a) उत्तरी अमेरिका
(ख) टकलामाकन                 (b) एशिया
(ग) आटाकामा                     (c) अफ्रीका
(घ) ग्रेट बेसिन                      (d) दक्षिणी अमेरिका
उत्तर― (क)-(c), (ख)-(b), (ग) -(d), (घ)-(a)।

3. अति लघु उत्तरीय प्रश्न :
(क) गर्म रेगिस्तान किन अक्षांशों के पास पाए जाते हैं?
उत्तर― गर्म रेगिस्तान उच्च दबाव वाले क्षेत्रों में कर्क और मकर
रेखा के आसपास 20° और 30° उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांशों के पास पाए
जाते हैं।

(ख) विश्व के सबसे बड़े गर्म रेगिस्तान का नाम बताइए।
उत्तर― लीबिया के दक्षिण भाग का अल अजीजिया क्षेत्र विश्व का जी
सबसे गर्म भाग है। 1922 ई० में यहीं का अधिकतम तापमान 57.7°C
दर्ज किया गया था।

(ग) विश्व के सर्वाधिक गर्म स्थान का नाम बताइए।
उत्तर― विश्व के सर्वाधिक गर्म स्थान हैं―अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका,
कैलिफोर्निया, दक्षिण अमेरिका में आटाकामा, एशिया में अरेबियन।

(घ) कैक्टस सदृश्य वनस्पति मुख्य रूप में किन क्षेत्रों में पायी
जाती है?
उत्तर― मरूद्यानी क्षेत्रों में।

(ङ) सहारा रेगिस्तान की दो मुख्य जनजातियों के नाम लिखिए।
उत्तर― सहारा रेगिस्तान की दो मुख्य जनजातियाँ हैं― (क) बेडुइन
और (ख) तुआरेंग।

(च) विश्व का सबसे ऊँचा बाँध कहाँ है? यह किस नदी पर
बना है?
उत्तर― विश्व का सबसे ऊँचा बाँध आस्वान बांध मिस्र में सिीत है।
जो नील नदी पर बना है।

(छ) लद्दाख भारत के किस राज्य का हिस्सा है?
उत्तर― लद्दाख भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य का हिस्सा है।

(ज) क्रिकेट का बल्ला किस वृक्ष की लकड़ी से बनता है?
उत्तर― क्रिकेट का बटला विलो शरपत की लकड़ी से बनता है।

(झ) लद्दाख के लोग मुख्यतः किन धर्मों के अनुयायी हैं?
उत्तर― लद्दाख के लोग मुख्यतः इस्लाम और बौद्ध धर्मों के अनुयायी
हैं।

(ञ) लद्दाख के वो जिलों के नाम लिखिए।
उत्तर― लेह एवं कारगिल ।

4. लघु उत्तरीय प्रश्न :
(क) रेगिस्तान किसे कहते हैं? ये कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर― ऐसे प्रदेश जो अत्यधिक शुष्क हों अर्थात् जहाँ वर्षा बहुत कम
होती है एवं तापमान अत्यधिक उच्च या निम्न हो, वनस्पति विरल हो
रेगिस्तान कहलाते हैं।
        रेगिस्तान दो प्रकार के होते हैं―(i) गर्म रेगिस्तान (ii) ठंडा रेगिस्तान।

(ख) लद्दाख में पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण क्या है?
उत्तर—गोपा दर्शन, घास के मैदान, हिमनदी की सैर तथा विभिन्न
अनुष्ठानों को देखना पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण हैं।

(ग) मरुद्यान किसे कहते हैं? ये कहाँ पाये जाते हैं?
उत्तर— पवन जब बालू को उड़ा ले जाती है तो वहाँ गर्त बन जाता
ह तथा वहाँ पर भूमिगत जल आ जाता है। ऐसे क्षेत्रों को मरुद्यान
कहते हैं।

(घ) रेगिस्तान में अल्प वनस्पति होती है । क्यों?
उत्तर— अत्यधिक ताप, विषमता एवं बहुत अल्प वर्षा के कारण
रेगिस्तानों में अल्प वनस्पति होती है।

(ङ) सहारा मरुस्थल में पाये जाने वाले मुख्य जानवरों एवं
जीवों के नाम लिखिए।
उत्तर— सहारा मरुस्थल में पाये जाने वाले मुख्य जानवर हैं–ऊँट,
लकड़बग्घा, सियार, लोमड़ी, बिच्छू, साँप एवं छिपकलियाँ।

(च) सहारा के लोग किस प्रकार के वस्त्र पहनते हैं?
उत्तर— चमड़े एवं खाल के उपयोग से पटी, जूता, पानी की बोतल
बनाते हैं तथा बालों का उपयोग कर चटाई, कालीन. कपड़े और कम्बल
बनाते हैं। धूल भरी आँधियों एवं गर्मी से बचने के लिए वे भारी वस्त्र
पहनते हैं।

(छ) ऊँट को मरुस्थल का जहाज कहते हैं। क्यों?
उत्तर— बोझा ढोना, कृषि कार्य, दूध, मांस आदि कई चीजों में यह
उपयोगी है। रेगिस्तान में यह कई दिनों तक बिना पानी पिये चल सकता
है। यही कारण है कि इसे मरुस्थल का जहाज कहते हैं।

(ज) सहारा रेगिस्तान के कुछ क्षेत्रों में तीव्र आर्थिक विकास
का क्या कारण है?
उत्तर— सहारा रेगिस्तान के तीव्र आर्थिक विकास का कारण उसके
सांस्कृतिक जीवन शैली में परिवर्तन आनाहै। ऊंटों के कारवाँ का स्थान
मोटर गाड़ियों ने ले लिया है। व्यापार के लिए ट्रकों के कंटेनरों का उपयोग
किया जा रहा है।

(झ) लद्दाख क्षेत्र की पर्वत श्रृंखलाओं के नाम लिखिए।
उत्तर— लद्दाख क्षेत्र की पर्वत शृंखलाओं के नाम हैं—(i) वृहत्
हिमालय, (ii) जास्कर (iii) लद्दाख (iv) काराकोरम।

(ञ) लद्दाख की जलवायु कैसी है?
उत्तर― लद्दाख की जलवायु अत्यधिक शुष्क एवं शीतल है। इसके
मुख्यतः दो कारण हैं-पहला अत्यधिक ऊंचाई, दूसरा समुद्री तट से बहुत
अधिक दूरी।

5. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न :
(क) सहारा रेगिस्तान के निवासियों एवं आर्थिक क्रियाकलापों
का विस्तृत विवरण दीजिए।
उत्तर― सहारा रेगिस्तान विश्व का सबसे विस्तृत और उष्ण कटिबंधीय
मरूस्थल है। रोका, मसाई, बूसू आदि जनजातियाँ इस क्षेत्र के प्रमुख
निवासी हैं। इनका कद लम्बा, गठीला, बाल छोटे व धुंघराले होते हैं।
अधिकांश जन-जातियाँ घुमंतु जीवन जीती हैं। मरूद्यानों और नदी के
किनारे कुछ जनजातियाँ स्थाई रूप से निवास करती हैं।
        व्यापार यहाँ के निवासियों का मुख्य आर्थिक क्रिया-कलाप है। वे
ऊँट, बकरी, भेड़ व गाय लेकर झुंड में चलते हैं और शहरों में सामान
बेचते हैं। खजूर, छुहारा, मेवा, बाजरा, रंगीन पत्थर, पत्थर, बीन से बने
आभूषण आदि का व्यापार करते हैं। मरूद्यानों और जलस्रोतों के निकट
कुछ जनजातियाँ स्थाई रूप से निवास करती हैं और कृषि कार्य करती हैं।
ज्वार, जौ, जई, गेहूँ, चावल, खजूर, अंगूर, जैतून, तिल, कपास आदि
उगाए जाते हैं। खनिजों का यहाँ सर्वथा अभाव है। मिट्टी के कलात्मक
बर्तन बनाना, खजूर पत्तों के सामान, कशीदाकारी धातु के बर्तन आदि
प्रमुख उद्योग हैं। नगर आर्थिक क्रिया-कलाप का प्रमुख केन्द्र है। ऊंट
परिवहन का प्रमुख साधन है।

                                                     ■■

  FLIPKART

और नया पुराने
हमसे जुड़ें
1

Jharkhand Board Solution सबसे पहले पाएं!

Jharkhand Board के Class 9, 10, 11 और 12 के Solutions, Notes, PDF और Exam Updates सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी WhatsApp चैनल जॉइन करें