JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

    Jharkhand Board Class 8  Science  Notes | कोशिका  

    JAC Board Solution For Class 8TH Science Chapter 1

                                   1. कोशिका

प्रश्न 1. निम्नलिखित कथनों में (सही) अथवा (गलत)
लिखिए―
(i) एककोशिक जीव में एक ही कोशिका होती है।
(ii) रक्त कोशिका शाखान्वित होती है।
(iii) किसी जीव की मूल संरचना अंग है।
(iv) अमीबा की आकृति अनियमित होती है।
(v) सबसे बड़ा कोशिका शुतुरमुर्ग का अंडा होता है।
(vi) पैरामीशियम में अनेक केन्द्रक पाये जाते हैं।
उत्तर―(i) सही (ii) गलत (iii) सही (iv) सही (v) सही (vi) गलत

प्रश्न 2. सही विकल्प को रेखांकित कीजिए―
(i) केन्द्रक को किस अभिरंजक द्वारा अभिरंजित किया जाता है-
(क) ऑरेंज जी
(ख) कॉटन ब्लू
(ग) सैफ्रनीन
(घ) आयोडीन

(ii) जन्तु कोशिका में क्या अनुपस्थित होता है ?
(क) कोशिका झिल्ली
(ख) केन्द्रक
(ग) कोशिका भित्ति 
(घ) जीवद्रव्य

(iii) स्पष्ट केन्द्रक का अभाव निम्न में से किसमें पाया जाता है।
(क) कवक
(ख) जीवाणु
(ग) गुलाब
(घ) नील-हरित शैवाल

(iv) क्लोरोप्लास्ट किसमें पाया जाता है।
(क) जड़
(ख) वायवीय तना
(ग) हरी पत्तियाँ 
(घ) भूमिगत तना

(v) सबसे छोटा कोशिकीय जीव कौन-सा है।
(क) यीष्ट
(ख) जीवाणु
(ग) अमीबा
(घ) माइकोप्लाज्मा
उत्तर―(i)-(ग), (ii)-(ग), (iii)-(ख), (iv)-(ग), (v)-(घ)।

प्रश्न 3. कोशिका झिल्ली को चयनात्मक परागम्य क्यों कहा
गया है?
उत्तर― कोशिका झिल्ली जिसे प्लाज्म झिल्ली भी कहते हैं, सरंध्र
(छिद्र युक्त) होती है एवं केवल ऐच्छिक पदार्थों को अन्दर आने या
हानिकारक पदार्थों को बाहर निकलने देती हैं। अतः इसे चयनात्मक
परागम्य कहते हैं।

प्रश्न 4. कोशिका द्रव्य में पाये जाने वाले विभिन्न अंगकों के
नाम एवं उसके कार्य को लिखें-
उत्तर― अंगकों के नाम-(i) माइटोकॉन्ड्रिया (ii) गाल्जीकाय (iii)
राइबोसोम (iv) हरित लवक (v) रसधानी।

प्रश्न 5. यूकैरियोट्स एवं प्रोकैरियोट्स में अन्तर लिखिए-
उत्तर―युकरियोट्स –प्याज की झिल्ली एवं गाल की कोशिकाओं
में झिल्लीयुक्त सुसंगठित केन्द्रक पाया जाता है, युकैरियोटिक कहलाता
है एवं ऐसे जीवों को युकेरियोट्स कहते हैं। सभी बहुकोशिकीय जीव
युकैरियोट्स हैं।
प्रोकैरियोट्स― वैसे जीव जिनके जीवों के केन्द्रक के चारों ओर पाई
जाने वाली केन्द्रक झिल्ली अनुपस्थित होती है तथा जिनमें ये कोशिकाएँ
पायी जाती है प्रोकैरियोट्स कहलाती हैं। जैसे–ई. कोलाई जीवाणु।

प्रश्न 6. पौधा कोशिका एवं जन्तु कोशिका में चित्र बनाकर
अन्तर स्पष्ट करें–
उत्तर―


प्रश्न 7. कोशिका में क्रोमोसोम एवं गुणसूत्र कहाँ पाये जाते हैं ?
उनके कार्यों का वर्णन करें।
उत्तर―कोशिका के केन्दक में क्रोमोसोम एवं गुणसूत्र पाया जाता है।
यह सभी वनस्पतियों एवं प्राणियों की कोशिकाओं में पाए जाने वाले तन्तु
रूपी पिण्ड होते हैं, जो कि सभी अनुवांशिक गुणों को निर्धारित एवं
संचालित करते हैं।

प्रश्न 8. कोशिका में गुणसूत्र कहाँ उपस्थित होते हैं।
उत्तर―कोशिका में गुणसूत्र केन्द्रक में उपस्थित होते हैं।

प्रश्न 9.कोशिका भित्ति पौधा कोशिका में क्या कार्य करता है?
उत्तर―कोशिका भित्ति एक अतिरिक्त संरचना है जो पौधों में पायी
जाती है। ताप में परिवर्तन, तीव्र गति से चलने वाली वायु, वायमुण्डलीय
नमी आदि विभिन्न परिवर्तनों से सुरक्षा के लिए पौधों की कोशिका झिल्ली
के बाहर एक मोटी परत होती है। ये ही कोशिका भित्ति है।

प्रश्न 10. कोशिका के आकार का जीवों के आकार के साथ
कोई सम्बन्ध नहीं होता। क्या आप इससे सहमत है ? अपने स्तर का
कारण बताइए।
उत्तर―कोशिका के आकार का जीवों के आकार के साथ कोई
सम्बन्ध नहीं होता है इस कथन से हम पूरी तरह से सहमत हैं क्योंकि
कोशिकाएँ भिन्न-भिन्न आकार की होती हैं। भिन्न-भिन्न आकार की
कोशिकाएँ मिल कर भिन्न-भिन्न प्रकार के उत्तर बनाती हैं, जो कि अंगों
का निर्माण करती हैं।
                                           ■■

  FLIPKART

और नया पुराने