JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

   Jharkhand Board Class 6TH Civics Notes | हमारा समाज : विविधता से भरा  

   JAC Board Solution For Class 6TH (Social Science) Civics Chapter 1


1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए―
(i) ................... संसार का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।
(ii) मेघालय में .................को दुनिया में सर्वाधिक वर्षा वाले क्षेत्र
के रूप में जाना जाता है।
(iii) सरहुल ........... राज्य में मनाया जाता है। .
(iv) संथाली संविधान की............... अनुसूची में शामिल है।
उत्तर― (i) भारत, (ii) मासिनराम, (iii) झारखंड, (iv) 8वीं ।

2. 'अ' तथा 'ब' को मिलाइए―
अ (नृत्य)                    ब (राज्य)
(क) भांगड़ा                (i) झारखंड
(ख) छऊ                   (ii) पंजाब
(ग) भारतनाट्यम        (iii) नागालैण्ड
(घ) चांग लो               (iv) गुजरात
(ङ) गरबा                  (v) तमिल नाडु
उत्तर― (क)-(ii), (ख)-(i), (ग)-(v), (घ)-(iii), (ङ)-(iv)।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए―
(i) संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किन्हीं पाँच
भाषाओं के नाम लिखिए।
उत्तर― असमिया, बांग्ला, बोडो, डोगरी, गुजराती।

(ii) झारखंड में मनाए जानेवाले किन्हीं चार क्षेत्रीय त्योहारों
का नाम लिखिए।
उत्तर― सरहुल, करमा, दसई, सोहराय, इत्यादि।

(iii) स्वतंत्र भारत में सर्वप्रथम 1953 में आंध्रप्रदेश राज्य का
गठन किस भाषा के आधार पर किया गया?
उत्तर― स्वतंत्र भारम में सर्वप्रथम 1953 में आंध्रप्रदेश राज्य का
गठन तेलुगु भाषा के आधार पर किया गया।

(iv) अच्छी आदतें सीखने में परिवार की क्या भूमिका है?
उत्तर― परिवार समाज की पहली इकाई है जहाँ अच्छी आदतें, व्यवहार
और संस्कार का ज्ञान हमें प्राप्त होता है। परिवार द्वारा दी गई अच्छी शिक्षा
के द्वारा ही हमारे समाज की दशा एवं दिशा तय होती है।

(v) देश के विभिन्न राज्यों के तीन प्रमुख नृत्यों का नाम
लिखिए।
उत्तर― पंजाब में भांगड़ा, मणिपुर में मणिपुरी, तमिलनाडु में
भारतनाट्यम।

4. भारत में सांस्कृतिक विविधता पाई जाती है। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर― दुनिया के चार प्रमुख धर्मों का उद्भव स्थल भारत माना
जाता है-हिन्दु, सिक्ख, जैन तथा बौद्ध। स्वाभाविक है इन धर्मों के
अनुयायी भारत में निवास करते हैं। इसके अलावा इस्लाम, ईसाई, पारसी
तथा अन्य धर्म के लोग भी यहाँ रहते हैं।
          उनकी पूजा पद्धतियाँ एवं रीति-रिवाज में विभिन्नता पायी जाती है।
           भारत देश त्योहारों का देश है। दीवाली, होली. दुर्गा-पूजा, ईद,
क्रिसमस जैसे त्योहारों की प्रधानता है। झारखंड में सरहुल, करमा, दसई,
सोहराय, एवं टुसु पर्व उत्साह से मनाये जाते हैं। जैसे-पंजाब में वैशाखी,
महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा आदि।
        विभिन्न समाजों में खुशी की अभिव्यक्ति नृत्य के द्वारा भी की
जातो है। देश के विभिन्न भागों में नृत्य की विविधता पायी जाती है।
झारखंड में छऊ नृत्य, पाइका, करमा, नृत्य आदि विशेष महत्व है।
असाम में बिहु, ओडिशा में ओडिशी, उत्तर प्रदेश में कथक प्रमुख
नृत्य है।

5. विद्यालय समाज का लघु रूप है, कैसे?
उत्तर― परिवार के बाद विद्यालय हमारे समाज को बेहतर बनाने में
अपनी भूमिका निभाता है। विद्यालय अपने आप में समाज का एक छोटा
रूप है। यह विभिन्न धर्मों के बच्चे एवं बच्चियों अलग-अलग छोटा रूप
है। यहाँ विभिन्न धर्मों के बच्चे एवं बच्चियाँ अलग-अलग परिवेश में आते
हैं, जिनका, रहन-सहन, खान-पान, पहनावा अलग होता है। विद्यालय में
हम एक साथ खेलते-कूदते हैं और अनुशासन सीखते हैं। शिक्षा का प्रमुख
लक्ष्य भी अनुशासन ही है। विद्यालय विद्यार्थियों को एक सभ्य नागरिक
बनाने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही उनकी क्षमताओं को उभारने
में सहयोग करता है।

6. अनेकता में एकता भारत की विशेषता है। कैसे?
उत्तर― भारत एक विशाल देश है। 15 अगस्त 1947 को यह स्वतंत्र
देश के रूप में विश्व मानचित्र पर अवतरित हुआ तथा 26 जनवरी 1950
को एक गणतांत्रिक देश बन गया। अनेकता में एकता भारत की विशेषता
है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला मुल्क भारत की विविधता
में एकता अद्भुत है।
           हमारा देश संसार का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। संसार के
प्रायः सभी धर्मों के अनुयायी यहाँ रहते हैं। यहाँ की भौगोलिक, आर्थिक,
सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक विविधता पूरे विश्व में भारत को
विशिष्टता प्रदान करती है। 

                                                     ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal