JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

  Jharkhand Board Class 6TH Geography Notes | भारत : जलवायु,वनस्पति एवं वन्य प्राणी  

   JAC Board Solution For Class 6TH (Social Science) Geography Chapter 8


1. सही उत्तर को चिह्नित कीजिए ―
(i) विश्व में सबसे अधिक वर्षा कहाँ होती है ?
(क) मुंबई
(ख) आसनसोल
(ग) मासिनराम

(i) मैंग्रोव वन कहाँ पाया जाता है ?
(क) खारे जल में
(ख) मिठा जल में
(ग) प्रदूषित जल में

(iii) महोगनी एवं रोजवुड कहाँ पाए जाते हैं―
(क) मैग्रोव वन में
(ख) उपोष्णकटिबंधीय पतझड़ वन में
(ग) उष्णकटिबंधीय पतझड़ वन में

(iv) जंगली बकरी, भालू कहाँ पाए जाते हैं?
(क) हिमाचल प्रदेश में, 
(ख) महासागरीय क्षेत्र में
(ग) गिर वन  में 

(v) दक्षिण-पश्चिम मानसून के समय पवनें बहती है―
(क) स्थल से समुद्र की ओर
(ख) समुद्र से स्थल की ओर
(ग) पठार से मैदान की ओर
उत्तर― (i)-(ग), (ii)- (क), (iii) - (ग), (iv)- (ग), (v)-(ख)।

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए―
(क) ग्रीष्म ऋतु में दिन के समय शुष्क तथा गर्म पवन चलती
है, जिन्हें ..................कहते हैं।
(ख) आंध्रप्रदेश तथा तमिलनाडु में .........................के मौसम में
अधिक मात्रा में वर्षा होती है।
(ग) झारखंड के .................... राष्ट्रीय उद्यान बाघों का निवास है।
(घ) ................... वृक्ष मैग्रोव वन की प्रजाति है।
(ङ) ................... को मानसून वन भी कहा जाता है।
उत्तर― (क) लघू (ख) शरद (ग) बेतला नेशनल पार्क
(घ) बेंत और सुन्दरी (ङ) उष्णकटिबंधीय वन ।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए―
(क) प्राकृतिक वनस्पति क्या है?
उत्तर― प्राकृतिक वनस्पति एवं जीव जन्तु दोनों जैवमंडल के
महत्वपूर्ण अंग है। जलवायु की भिन्नता के कारण संसार के विभिन्न भागों
में भिन्न-भिन्न प्रकार के वन्य जीव एवं प्रकृतिक वनस्पति पायी जाती है।
प्राकृतिक वनस्पतियों में भिन्नता होने के कारण भारत में विभिन्न प्रकार
के वन्य पाये जाते हैं। वन्य जीव एवं वनस्पति में विभिन्नता मिलकर एक
पारितंत्र का निर्माण करते हैं।

(ख) जलवायु से आप क्या समझते हैं?
उत्तर― किसी विशाल क्षेत्र में अनेक वर्षों में मापे गए मौसम की
औसत वर्षा को जलवायु कहते हैं। मौसम एक विशेष समय में एक क्षेत्र
के वायुमंडल की अवस्था को बताता है।

(ग) सदाबहार वन एवं पतझड़ वन में क्या अंतर है?
उत्तर― सदाबहार वन– उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन उन क्षेत्रों में
पाये जाते हैं, जहाँ बहुत अधिक वर्षा होती है। ये इतने घने होते है कि
सूर्य का प्रकाश जमीन पर नहीं पहुंच पाता है जिसके परिणाम स्वरूप
सदाबहार वन के अंदर दलदल भूमि पाई जाती है।
       पतझड़ वन : हमारे देश के बहुत बड़े भाग में इस प्रकार के वन
पाए जाते हैं। इन वनों को मानसूनी वन भी कहते हैं। ये कम घने होते
हैं और ग्रीष्म ऋतु में अपनी पत्तियाँ गिराते हैं।

(घ) उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों को सदाबहार वन क्यों कहा
जाता है?
उत्तर― उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों को सदाबहार वन इसलिए कहा
जाता है क्योंकि यहाँ सालों भर वर्षा बहुत अधिक होती है। इनके पेड़ों के
पत्ते वर्ष के अलग-अलग समय में गिरते हैं। इन वनों का विस्तार अंडमान
निकोबार द्वीप समूहों, उत्तर-पूर्वी राज्यों के कुछ भागों तथा पश्चिम घाट
की सैंकड़ी पट्टी में पाए जाते हैं। इन वनों में पाए जाने वाले प्रमुख वृक्ष
हैं महोगनी, एबोनी तथा रोजबुड।

                                                   ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal