JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

    Jharkhand Board Class 6TH Civics Notes | सामाजिक भेदभाव  

    JAC Board Solution For Class 6TH (Social Science) Civics Chapter 2


1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए―
(i) लोगों में ऊँच-नीच का भेदभाव ............... उत्पन्न करता
है।
(ii) किसी को कंजूस मानना ............ है।
(iii) ..................हमें लोगों के विशिष्ट गुणों को देखने से रोकता
है।
(iv) भारत में सभी व्यक्ति को समान ........ एवं ..........
प्राप्त है।
उत्तर― (i) सामाजिक असंतोष, (ii) पूर्वाग्रह. (iii) रूढ़िवाद,
(iv) अधिकार, अवसर।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए―
(i) लोग अपने से भिन्न लोगों के प्रति नकारात्मक धारणा
क्यों बनाते हैं?
उत्तर― लोग अपने से भिन्न लोगों के प्रति नकारात्मक धारणा बना
लेते हैं। ऐसा इसलिए होता है कि लोग खुद को अपने ही जैसे लोगों के
साथ सुरक्षित महसूस करते हैं। पूर्वाग्रह एवं भेदभाव व्यक्तिगत एवं
सामाजिक स्तर पर पाए जाते हैं।

(ii) समाज में लड़का एवं लड़की से अलग-अलग व्यवहार की
अपेक्षा क्यों रखी जाती है?
उत्तर― पूर्वाग्रह एवं रूढ़िवादी धारणा के कारण हम लड़कों एवं
लड़कियों से अलग-अलग व्यवहार की अपेक्षा रखते हैं। जैसे– उन्हें क्या
करना चाहिए, कैसे कपड़े पहनने चाहिए, कैसे बताचीत करनी चाहिए
आदि। इस मान्यताओं को हम बिना सोचे मान लेते हैं, जो उनके साथ
भेदभाव का कारण बन जाता है।

(iii) भारत में समानता के लिए आंदोलन करने वाले किन्हीं चार
नेताओं के नाम लिखिए?
उत्तर― राजा राम मोहन राय, स्वामी दयानंद सरस्वती, ईश्वरचन्द्र
विद्यासागर, पंडिता रमाबाई आदि।

(iv) पूर्वाग्रह किस प्रकार सामाजिक भेदभाव उत्पन्न करता है?
उत्तर― हम जानते हैं कि जगह विशेष का भूगोल हमें एवं हमारी
आदतों को प्रभावित करता है। जब कभी अपने से भिन्न व्यक्ति से हमारी
मुलाकात होती है तो हमें थोड़ा अजीब लगता है। कुछ लोग वैसे लोगों
को चिढ़ाते हैं या मजाक उड़ाते हैं जो सर्वथा गलत है। सामान्यतः ऐसे लोगों
के बारे में लोग नकारात्मक धारणा बना लेते हैं।

■ आइए चर्चा करें―
3. पूर्वाग्रह एवं रूढ़िवादी धारणा में कोई दो अंतर लिखिए।
उत्तर― (i) पूर्वाग्रह एवं भेदभाव व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्तर पर
पाए जाते हैं।
         (ii) हम किसी व्यक्ति या समुदाय की एक निश्चित छवि या धारणा
बना लेते हैं। इसे रूढ़िवादी धारणा कहा जाता है।
         (iii) हम किसी खास देश, धर्म, लिंग के होने के कारण किसी को
कमजोर, मजबूत अपराधी या धोखेबाज कहते हैं। यह रूढ़िवादी धारणा का
उदाहरण है।

5. सामाजिक भेदभाव के किन्हीं दो कारणों की व्याख्या
कीजिए।
उत्तर― लैंगिक भेदभाव : अधिकांश लोगो का मत है कि यह
कथन लड़कों की ओर इंगित करता है। लड़का एवं लड़की दोनों को रोने
का मन बन सकता है, जब वे दुःख का अनुभव करते हैं।
            पूर्वाग्रह एवं रूढ़िवादी धारणा के कारण लड़कों एवे लड़कियों से
अलग-अलग व्यवहार की अपेक्षा रखते हैं। जैसे में उन्हें क्या करना
चाहिए, कैसे कपड़े पहनने चाहिए. कैसे बातचीत करनी चाहिए आदि।
इन मान्यताओं को हम बिना सोचे मान लेते हैं। जो उनके साथ भेदभाव
का कारण होता है। महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कमजोर आँकने
के कारण सैन्य सेवा जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में पर्याप्त अवसर उन्हें
प्राप्त नहीं है।
         (ii) जातिगत भेदभाव : आप अपने आस-पास के लोगों को
अनेक कार्य करते देखते होंगे। उदाहरण के लिए कृषि कार्य, मछली
पकड़ना, पढ़ाना, लकड़ी से विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को बनाना, कपड़ा
सीना आदि। ये सभी कार्य लोगों की आजीविका के साधन है।
          समाज के लोग इन कार्यों को समान महत्व का नहीं समझते। कुछ
कार्य जैसे सफाई करना, कपड़े धोना, कचरा उठाना आदि को कम महत्व
का तथा इसे करने वाले को निम्न दर्जे का समझा जाता है। यह जाति
व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण पहलू है, जिसमें आज बहुत सकारात्मक
बदलाव आया है।

                                                ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal