JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

  Jharkhand Board Class 8  Science  Notes | दहन और ज्वाला  

   JAC Board Solution For Class 8TH Science Chapter 7 


प्रश्न 1. सही विकल्प का चयन करें।
दहन की क्रिया के लिए निम्नांकित कौन शर्त आवश्यक है?
(क) अदहनशील पदार्थ की उपस्थिति
(ख) पदार्थ के ज्वलन ताप की प्राप्ति
(ग) वायु की अनुपस्थिति
(घ) इनमें से कोई नहीं

(ii) निम्नांकित में किस ईंधन का ऊष्मीय मान सबसे अधिक होता
है?
(क) लकड़ी
(ख) किरोसिन
(ग) LPG
(घ) हाइड्रोजन

(iii) निम्नांकित में कौन सा दहनशील पदार्थ है ?
(क) काँच
(ख) लोहे का कील
(ग) सीमेंट
(घ) किरोसिन

(iv) निम्नांकित में कौन अदहनशील पदार्थ है ?
(क) लकड़ी
(ख) कोयला
(ग) पेट्रोल
(घ) पत्थर

(v) किसी पदार्थ के दहन का पोषक पदार्थ है ?
(क) कार्बन
(ख) जल
(ग) ऑक्सीजन
(घ) कार्बन मोनो ऑक्साइड
उत्तर―(i)-(ख), (ii)-(ग), (iii)-(घ), (iv)-(घ), (v)-(ग)।

प्रश्न 2. दहन की परिस्थितियों की सूची बनाइए ?
उत्तर― दहन की परिस्थितियों की सूची निम्न है-
(i) हवा (ii) ज्वलन ताप (iii) ज्वलनशील पदार्थ।

प्रश्न 3. ईधन के रूप में LPG और लकड़ी की तुलना कीजिए।
उत्तर―LPG अधिक ज्वलनशील पदार्थ है तथा अधिक ज्वलन ताप
उत्पन्न करता है लकड़ी की अपेक्षा। लकड़ी की अपेक्षा LPG ज्यादा
स्वच्छ है तथा ये प्रदूषण भी कम करता है। LPG अपशिष्ट पदार्थ से
मुक्त होता है। LPG लकड़ी की अपेक्षा भण्डारण एवं यातायात करने
में सहायक होता है।

प्रश्न 4. सोने और चाँदी को पिघलाने के लिए स्वर्णकार ज्वाला
के किस क्षेत्र का उपयोग करते हैं और क्यों ?
उत्तर― सोने एवं चाँदी को पिघलाने के लिए स्वर्णकार ज्वाला के
सबसे अगले क्षेत्र का उपयोग करता है क्योंकि ज्वाला के अगले क्षेत्र का
ताप सबसे अधिक होता है जो कि सोना एवं चाँदी को पिघलाने के लिए
पर्याप्त होता है।

प्रश्न 5. हरी पत्तियों के ढेर को जलाना कठिन होता है परन्तु
सूखी पत्तियों में आग आसानी से लग जाती है, समझाइए।
उत्तर― हरी पत्तियों में नमी अधिक होती है सूखी हुई पत्तियों की
अपेक्षा। हरी पत्तियों की नमी के कारण उसका ज्वलन ताप आधक हो
जाता है। इसलिए इसे जलाना अधिक कठिन हो जाता है सूखी हुई पत्तियों
की अपेक्षा।

प्रश्न 6. एक प्रयोग में 4.5 kg ईंधन का पूर्णतया दहन किया
गया। उत्पन्न ऊष्मा का माप 1,80,000 का था। ईंधन का ऊष्मीय
मान परिलक्षित कीजिए।
उत्तर― ईंधन का उष्मीय मान = कुल उत्पन्न ताप/कुल जली हुई वस्तु का द्रव्य मान
.:   ईंधन का द्रव्यमान =4.5 kg
उत्पन्न उष्मा = 180,000kJ.
                                         
.:     ईंधन का उष्मीय मान =180,000/ 4.5kg = 40,000 kj/kg
                                          
प्रश्न 7. कारण बताइए
(i) विद्युत उपकरण से संबद्ध आग पर नियंत्रण पाने हेतु जल
का उपयोग नही किया जाता है।
(ii) LPG लकड़ी से अच्छा घरेलू ईंधन है।
उत्तर― (i) विद्युत उपकरण से संबंध आग पर नियंत्रण पाने हेतु जल
का उपयोग नहीं करते हैं क्योंकि जल विद्युत का सुचालक होता है। अतः
इससे विद्युत धारा का झटका लगने की संभावना बढ़ जाती है, जो कि
खतरनाक हो सकता है।
(ii) उत्तर संख्या - 3 देखें।

प्रश्न 8. समझाइए कि CO₂ किस प्रकार आग को नियंत्रित
करती है?
उत्तर― CO₂ भारी होती है O₂ की अपेक्षा। इसलिए O₂ और ज्वाला के
ऊपर कम्बल के तरह काम करके O₂ का सम्पर्क आग से नहीं होने देता
है। अतः आग पर नियंत्रण पाया जाता है। CO₂ वैद्युत उपकरणों से उत्पन्न
आग को बुझाने में मदद करता है, जिससे कोई नुकसान नहीं होता है।

प्रश्न 9. क्या जंग लगने के प्रक्रम को दहन कहा जा सकता है?
विवेचना कीजिए।
उत्तर― जंग लगने के प्रक्रम को दहन कहा जा सकता है तथा इसे
घिमा दहन भी कह सकते हैं क्योंकि जंग लगना हवा एवं नमी की
उपस्थिति में होता है जो कि वायुमंडल में पर्याप्त होते हैं।

प्रश्न 10. मोमबती की ज्वाला का चिन्हित चित्र बनाइए।
उत्तर―


प्रश्न 11. समझाइए कि मोटर वाहनों में CNG के उपयोग से
हमारे शहरों का प्रदूषण किस प्रकार कम हुआ है ?
उत्तर― मोटर वाहनों में CNG का इस्तेमाल करने पर CNG कम
प्रदूषण उत्पन्न करता है तथा अपशिष्ट पदार्थ नहीं छोड़ता है। इसलिए
CNG का इस्तेमाल करने से हमारा शहर स्वच्छ एवं साफ रहता है।

प्रश्न 12. पानी से भरा कागज का कप ज्वाला के ऊपर रखने
पर कप जलता नहीं है? क्यों ?
उत्तर― पानी से भरे कागज के कप को ज्वाला के ऊपर रखने पर
नहीं जलता है क्योंकि कागज का कप पानी के सम्पर्क में आने से उसका
ज्वलन ताप बढ़ जाता है इसलिए पानी से भरा हुआ कागज का कप नहीं
जलता है।

                                          ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal