JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

    Jharkhand Board Class 8  Science  Notes | जन्तुओं में जनन  

  JAC Board Solution For Class 8TH Science Chapter 8


प्रश्न 1. सही विकल्प का चयन करें।
(i) आंतरिक निषेचन होता है-
(क) मादा के शरीर में
(ख) मादा के शरीर से बाहर
(ग) नर के शरीर में               ?
(घ) नर के शरीर से बाहर

(ii) हाइड्रा में जनन की विधि है-
(क) बहुविभाजन
(ख) मुकुलन
(ग) खंडन
(घ) द्विविभाजन

(iii) मादा युग्मनज तथा नर युग्मनज के संयोजन की विधि कहलाती
है―
(क) युग्मनज
(ख) निषेचन
(ग) परागण
(घ) इनमें से कोई नहीं

(iv) एक युग्मनज में पाये जाने वाले केन्द्रकों की संख्या होती है-
(क) कोई नहीं
(ख) एक
(ग) दो
(घ) चार

(v) एक टैडपोल जिस प्रकार द्वारा वयस्क होता है, वह है-
(क) निषेचन
(ख) कायांतरण
(ग) रोपण
(घ) मुकुलन

(vi) मुकुलन द्वारा जनन निम्न में होता है-
(क) हाइड्रा
(ख) पैरामीशियम
(ग) अमीबा
(घ) बैक्टीरिया
उत्तर― (i)-(क), (ii)-(ख), (iii)-(ख), (iv)-(क), (v)-(ख),
(vi)-(क)।

प्रश्न 2. सही/गलत को संकेतिक कीजिए―
(क) शुक्राणु वृषक कोशिका में परिपक्व होते हैं।
(ख) मेंढक में बाह्य निषेचन होता है।
(ग) अमीबा मुकुलन द्वारा जनन करता है।
(घ) निषेचन के परिणामस्वरूप युग्मनज बनता है।
(च) भ्रूण एक एकल कोशिका का बना होता है।
उत्तर ―(क) सही (ख) सही (ग) गलत (घ) सही (च) गलत

प्रश्न 3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. जंतुओं के नर युग्मक ................कहलाते हैं।
2. नर युग्मक तथा मादा युग्मक के संलयन से ............... बनते हैं।
3. युग्मनज विकसित होकर .............. का निर्माण करता है।
4. टैडपोल का मेढक में रूपान्तरण .............. कहलाता है।
5. .............. में आन्तरिक निषेचन होता है।
उत्तर―1. शुक्राणु 2. युग्मनज 3. भूण 4. कायान्तरण 5. मनुष्य।

प्रश्न 4. मनुष्य में शुक्राणु एवं अंडाणु के संयोजन का चित्र
दर्शाते हुए वर्णन कीजिए।
उत्तर―
निषेचन के फलस्वरूप युग्मनज का निर्माण होता है। यह युग्मनज
विकसित होकर एक जीव का निर्माण करता है। एक जीव के निर्माण में
अंडाणु तथा शुक्राणु मिलते हैं। इसलिए बच्चे में कुछ लक्षण माँ के तथा
कुछ पिता से वंशानुगत प्राप्त होता है।

प्रश्न 5. सजीवों में जनन क्यों महत्वपूर्ण है ? समझाइए।
उत्तर―सजीवों में जनन महत्वपूर्ण है क्योंकि जनन से संजीवों के वंश
में वृद्धि होती है तथा नामोनिशान इस सृष्टि में बना रहता है।

प्रश्न 6. आंतरिक निषेचन एवं बाह्य निषेचन में भेद कीजिए।
उत्तर―आंतरिक निषेषन–वह निषेचन जिसमें अंडाणु और शुक्राणु
का संलयन मादा के शरीर के अंदर होता है 'आंतरिक निषेचन कहलाता
है। जैसे मनुष्य, गाय, कुत्ते तथा मुर्गी इत्यादि।
बाह्य निषेचन–वह निषेधन की क्रिया मादा जन्तु के शरीर के बाहर
होती है। इन जन्तुओं में निषेचन जल में होता है। ऐसा निषेचन बाह्य
निषेचन कहलाता है।

प्रश्न 7.अलैंगिक जनन क्या है।
उत्तर―अलैंगिक जनन -इस प्रकार के जनन में किसी दूसरे जीव की
सहायता के बिना स्वयं संतति उत्पन्न होती है, अलैगिक जनन कहलाता
है। जैसे, हाइड्रा जीव में मुकुलन तथा अमीबा में द्विखण्डन।

प्रश्न 7.अलैंगिक जनन क्या है।
उत्तर―अलैंगिक जनन -इस प्रकार के जनन में किसी दूसरे जीव की
सहायता के बिना स्वयं संतति उत्पन्न होती है, अलैगिक जनन कहलाता
है। जैसे, हाइड्रा जीव में मुकुलन तथा अमीबा में द्विखण्डन।

प्रश्न 8. जंतुओं में अलैंगिक जनन की दो विधियों का वर्णन
कीजिए।
उत्तर―(i) मुकुलन -जीव का अपने शरीर से टूटकर अलग हो जाना
मुकुलन कहलाता है।
(ii) द्विखण्डन―इस प्रकार के जनन में जीव विभाजित होकर दो
संतति उत्पन्न करता है। यह द्विखंडन कहलाता है।

प्रश्न 9. माता के गर्भ के भीतर शिशु के विकास का संक्षिप्त
वर्णन कीजिए।
उत्तर―गर्भाशय में भ्रूण का निरन्तर विकास होता है। धीरे-धीरे
विभिन्न शारीरिक अंग हाथ, पैर, सिर, आँखे इत्यादि विकसित होती
जाती है।
भ्रूण की वह अवस्था जिसमें सभी शारीरिक भाग की पहचान हो सके
'गर्भ' कहलाता है। जब गर्भ का विकास पूर्ण हो जाता है तो नवजात शिशु
का जन्म होता है।

प्रश्न 10. दो जन्तु हैं जिसमें पहले में बाह्य निषेचन का है और
दूसरे में आंतरिक निषेचन। पहला अंडा देता है दूसरा सीघ्र ही शिशु
को जन्म देता है। अब उत्तर दीजिए।
(क) पहले जंतु को किस प्रकार का जन्तु कहा जायेगा।
(ख) पहले जंतु के दो उदाहरण दीजिए।
(ग) दूसरे जंतु को किस प्रकार का जन्तु कहा जायेगा।
उत्तर ―(क) बाहरी निषेचक
(ख) मेंढक, मछली
(ग) आन्तरिक निषेचक।

                                               ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal