JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

  Jharkhand Board Class 8  Science  Notes | बल और दाब  

 JAC Board Solution For Class 8TH Science Chapter 6


प्रश्न 1.सही विकल्प का चयन करें।
(i) शुष्क मौसम में बालों में कंघी करने पर वह बिखर जाता है।
इसके लिए बल उत्तरदायी है-
(क) गुरुत्व बल
(ख) स्थिर वैद्युत बल
(ग) घर्षण बल
(घ) चुम्बकीय बल

(ii) निम्नलिखित बलों में कौन सा संपर्कित बल है ?
(क) गुरूत्व बल
(ख) चुम्बकीय बल
(ग) स्थिर वैद्युत बल 
(घ) घर्षण बल
उत्तर―(i)-(घ), (ii)-(घ)।

प्रश्न 2. जब बैलून से हवा भरी जाती है, तो उसके आकार एवं
आकति में परिवर्तन क्यों होता है?
उत्तर― बैलून में लचीलापन अधिक होता है, तथा उसके आकार एवं
आकृति में परिवर्तन हवा के दाब के कारण होता है।

प्रश्न 3. किसी वस्तु के कार्यरत बल को दोगुना कर दिया जाय
तो उस वस्तु का आरोपित दबाव किस प्रकार परिवर्तित होता है ?
उत्तर―दबाव = बल / क्षेत्रफल
यदि बल को दोगुना करने पर दबाव = 2 x (बल / क्षेत्रफल)

प्रश्न 4. उस राशि का नाम बताइए, जिसका मानक न्यूटन
(N) है।
उत्तर―बल।

प्रश्न 5. विपरीत दिशा में कार्यरत बलों F1 तथा F2 का परिणामी
बल कितना होगा?
उत्तर―F₂―F₁.

प्रश्न 6. जब किसी वस्तु को ऊँचाई से गिराया जाता है तो
उसकी चाल लगातार बढ़ती है। चाल में परिवर्तन करने वाले बल
का नाम बताइए।
उत्तर― गुरुत्व बल।

प्रश्न 7. जब कंघी को सूखे बाल से रगड़ा जाता है, तो वह
कागज के छोटे-छोटे टुकड़ों को आकर्षित करता है। इस प्रक्रिया में
कौन-सा बल कार्यरत है?
उत्तर― स्थिर वैद्युत बल कार्यरत है।

प्रश्न 8. जमीन पर बिखरे लोहे के पिन को इकट्ठा करने के
लिए कौन से बल का उपयोग किया जाता है ?
उत्तर ―चुम्बकीय बल

प्रश्न 9. एकांक क्षेत्रफल पर कार्यरत बल को क्या कहते हैं ?
उत्तर―दाब (दबाव)

प्रश्न 10. क्या दव द्वारा लगाया गया दबाव आधार के क्षेत्रफल
पर निर्भर करता है?
उत्तर―हाँ, द्रव द्वारा लगाया गया दबाव आधार के क्षेत्रफल पर निर्भर
करता है।

प्रश्न 11. क्या द्रव बर्तन की दीवारों पर दबाव लगाता है ?
उत्तर― हाँ, द्रव बरतन की दीवारों पर दबाव डालता है।

प्रश्न 12. बल के विभिन्न प्रभावों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर― बल के दो विभिन्न प्रभाव हैं।
(i) अपकर्षण (ढकेलना) - किसी वस्तु को अपने से दूर करने में
लगाया गया बल।
(ii) अभिकर्षण (खींचना) - किसी वस्तु को अपनी ओर खींचने में
लगाया गया बल।

प्रश्न 13. बल के विभिन्न प्रकारों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर― बल के विभिन्न प्रकार के बल निम्न हैं-
● घर्षण बल–गति के विपरीत दिशा में लगाया बल घर्षण बल
कहलाता है।
● चुम्बकीय बल–चुम्बक के द्वारा लोहे को खींचने वाला बल
चुम्बकीय बल कहलाता है।
● मांसपेशीय बल-अपने हाथों की माँसपेशी से लगाया गया बल
माँसपेशी बल कहलाता है।

प्रश्न 14. मासपेशीय बल क्या है ? इसका एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर―मांसपेशीय बल-अपने हाथों की मांसपेशियों द्वारा लगाया गया
बल। जैसे―टेबल पर रखी गई वस्तु को उठाने में लगा हुआ बल।

प्रश्न 15. संपर्कित बल तथा असंपकित बल की परिभाषा
लिखिए।
उत्तर―संपर्कित बल-वैसा बल जो किसी वस्तु के संपर्क से प्रतिपादित
होता है संपति बल कहलाता है। जैसे-घर्षण बल, मांसपेशी बल। ।
असंपर्कित-वैसा बल जो बिना संपर्क में आए हुए ही प्रतिपादित हो
जाता है असंपर्कित बल कहलाता है। जैसे-चुम्बकीय बल, स्थिर वैद्युत
बल।

प्रश्न 16. संतुलित तथा असंतुलित बल क्या है ?
उत्तर―संतुलित बल-जब किसी वस्तु पर कार्यरत अनेक बल का
परिणामी बल शून्य हो तो उस बल को संतुलित बल कहते हैं।
असंतुलित बल-जब किसी वस्तु पर कार्यरत अनेक बल का परिणामी
बल शून्य न हो तो उसे असंतुलित बल कहते हैं।

प्रश्न 17. एक धारदार चाकू धारहीन चाकू की अपेक्षा वस्तुओं
को आसानी से काटता है, क्यों ?
उत्तर―धारहीन चाकू की अपेक्षा धारदार चाकू फल एवं सब्जी को
आसानी से काटता है क्योंकि दबाव समान होने पर धारदार चाकू का क्षे.
कम होता है और आसानी से सब्जी या फल कट जाता है तथा उसका
घर्षण कम काम करता है धारहीन चाकू की अपेक्षा। 

प्रश्न 18. वायुमण्डलीय दबाव से क्या समझते हैं ?
उत्तर―वायुमंडलीय दबाव-वायुमण्डल द्वारा पृथ्वी के किसी बिन्दु पर
आरोपित दबाव वायुमंडलीय दबाव कहलाता है।

प्रश्न 19. उदाहरण द्वारा यह उल्लेख करें कि दबाव कार्यरत बल
के क्षेत्रफल पर निर्भर करता है ?
उत्तर―जब एक आदमी गद्दा पर खड़ा रहता है, गदा अधिक दब
जाता है क्योंकि लगाए गए बल (गद्दे पर) का क्षेत्रफल कम होता है
इसलिए गद्दा अधिक दब जाता है, अपेक्षाकृत लेटने पर क्षेत्रफल बढ़
जाता है इसलिए गद्दा कम दबता है।

प्रश्न 20. चुम्बकीय बल का एक प्रायोगिक उदाहरण दीजिए।
उत्तर― एक चुम्बक लीजिए। उसे लोहे या स्टील की पिनों के
नजदीक ले जाइए। चुम्बक पिनों को आकर्षित करता है तथा पिनें
चुम्बक से आकर चिपक जाती हैं। चुम्बक के द्वारा पिनों पर आकर्षण
बल लगाया जाता है।

प्रश्न 21. रिक्त स्थानों को भरिए-
(i) कुएँ से पानी निकालते समय हमें रस्सी को .........…...
पड़ता है।
(ii) एक आवेशित वस्तु अनावेशित वस्तु को ...............करती है।
(iii) सामान से लदी ट्राली को चलाने के लिए हमें उसको ............
पड़ता है।
(iv) एक चुम्बक का उत्तरी ध्रुव, दूसरे चुम्बक के उत्तरी ध्रुव को
.................करता है।
(v) वस्तु पर कार्यरत बल उसके ............ तथा ....... में
परिवर्तन कर सकता है।
(vi) बल का मानक मात्रक............है।
(vii) एकांक ....... पर कार्यरत......... दबाव कहलाती है।
(viii) द्रव में दबाव दिशाओं में कार्यरत होता है
तथा दबाव गहराई के बढ़ने से .......... होती है।
(ix) आधार पर कार्यरत दबाव आधार का क्षेत्रफल बढ़ने से ............है।
(x) धनुष को खींचने के लिए धनुर्धर बल लगाता है, जिसके कारण
इसके ............. में परिवर्तन होता है।
(xi) धनुष को खींचने के लिए धनुर्धर द्वारा लगाया गया बल .........
बल का उदाहरण है।
(xii) तीर के गति की अवस्था में परिवर्तन के लिए कार्यरत बल का
प्रकार ............. बल का उदाहरण है।
उत्तर―(i) खींचना, (ii) आकर्षण, (iii) खींचना या ढकेलना,
(iv) प्रतिकर्षित, (v) आकार, स्थिति, (vi) न्यूटन, (vii) क्षेत्रफल, बल,
(viii) सभी, अधिक, (ix) कम, (x) लम्बाई, (xi) मांसपेशीय,
(xii) मांसपेशीया

प्रश्न 22. बल की परिभाषा दीजिए। उदाहरण के साथ संपकिन
तथा असंपर्कित बल की व्याख्या कीजिए।
उत्तर―बल-आकर्षण एवं अभिकर्षण की वह प्रक्रिया जो वस्तु पर
लगकर उसे विरामावस्था या गत्यावस्था की अवस्था में परिवर्तन करे अथवा
करने का प्रयास करे उसे बल कहते हैं।
उत्तर संख्या 15 देखें।

प्रश्न 23. उदाहरण के साथ विभिन्न प्रकार के बलों की व्याख्या
कीजिए।
(i) घर्षण बल की परिभाषा दीजिए। घर्षण बल एक संपर्कित बल
है, इसकी व्याख्या कीजिए।
(ii) दबाव की परिभाषा दीजिए। बल, क्षेत्रफल तथा दबाव के बीच
क्या संबंध है? दबाव के मात्रक का उल्लेख कीजिए।
(iii) स्कूल बैग में चौड़ी पट्टियाँ लगी रहती है, इसकी व्याख्या
कीजिए।
(iv) वायुमण्डलीय दबाव से क्या समझते हैं ? वायुमण्डलीय दबाव
का क्या काण है?
(v) दबाव गहराई पर कैसे निर्भर करता है? चित्र बनाकर इसकी
व्याख्या कीजिए।
उत्तर-(i) घर्षण बल–गति के विपरीत दिशा में लगाया गया बल
घर्षण बल कहलाता है। यह एक संपर्कित बल है क्योंकि दो विपरीत बल
लगने पर ही घर्षण बल कार्य करता है। उदाहरणस्वरूप अगर एक गेंद को
ढालूनुमा सतह से ढकेलते हैं तो उसकी गति धीरे-धीरे कम हो जाती है,
क्योंकि ढलान की सतह उस गेंद पर एक विपरीत बल लगाती है, यही
लगाया गया बल घर्षण बल कहलाता है।
(ii) दबाव–एकांक क्षेत्रफल पर कार्यरत बल को दबाव कहते हैं।
दबाव = बल (F)/ क्षे० (A)
इसका S.I. मात्रक 'पास्कल' होता है।
एक दिए हुए बल के लिए संपति सतह का क्षेत्रफल जितना कम
होगा, दबाव उतना ही अधिक होगा तथा क्षेत्रफल जितना अधिक होगा,
दबाव उतना ही कम होगा। संपर्कित सतह का क्षेत्रफल नियत होने पर बल
के बढ़ने से दबाव बढ़ता है तथा बल घटने से दबाव घटता है। अत: दबाव
आरोपित बल तथा बल के कार्य करने के क्षेत्रफल पर निर्भर करता है।

(iii) स्कूल बैग पर चौड़ी पट्टियाँ लगी होती हैं, क्योंकि चौड़ी पट्टी
का क्षे० अधिक होता है तथा स्कूल बैग के वजन (भार) को पट्टी कंधे
पर बराबर भाग में बाँट देती है। अत: स्कूली बच्चों के ऊपर कम भार
पड़ता है।

(iv) वायुमंडलीय दबाव-वायुमण्डल द्वारा पृथ्वी के किसी बिन्दु पर
आरोपित दबाव वायुमण्डलीय दबाव है। वायुमण्डल में तरह-तरह की गैसें
मौजूद होती हैं तथा वह पृथ्वी की सतह पर अलग-अलग दबाव बनती हैं।
यही कारण है वायुमण्डल में दबाव होने का।

(v) व्याख्या : एक बीकर में अलग-अलग ऊचाई पर तीन छिद्र कर
देंगे और बीकर में पानी भर देंगे, फिर अवलोकन करने के बाद यह पाएँगे
की सबसे नीचे वाले छिद्र से पानी अधिक प्रवाह के साथ निकल रहा है,
तथा ऊँचाई के साथ-साथ पानी का प्रवाह भी कम है। इससे यह स्पष्ट
होता है कि गहराई के साथ दबाव भी बढ़ता जाता है।
चित्र : पानी की निकासी विभिन्न ऊँचाई से

प्रश्न 24. हवा हमारे शरीर पर दबाव डालती है लेकिन हम
इसका अनुभव नहीं कर पाते हैं। क्यों ?
उत्तर ―हवा हमारे शरीर पर दबाव डालती है, लेकिन शरीर के भीतर
का दबाव वायुमंडलीय दबाव से अधिक होता है, इसलिए इसका अनुभव
नहीं कर पाते हैं।

                                              ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal