JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

   Jharkhand Board Class 8  Science  Notes | भूमिगत ईंधन  

  JAC Board Solution For Class 8TH Science Chapter 18


प्रश्न 1. सही विकल्प का चयन करें।
(i) एक गहरे रंग का अप्रिय गंध वाला पदार्थ है-
(क) पेट्रोलियम
(ख) गैस
(ग) कोयला
(घ) बायोगैस

(ii) कोयला को बनने में समय लगता है-
(क) सौ वर्ष
(ख) हजारों वर्ष
(ग) लाखों वर्ष
(घ) इनमें से कोई नहीं

(iii) पेट्रोलियम का कौन-सा उत्पाद सड़क निर्माण हेतु उपयोग में
लाया जाता है-
(क) कोक
(ख) कोल गैस
(ग) बिटुमेन
(घ) पेट्रोल

(iv) निम्न पदार्थ जीवाश्म ईंधन है-
(क) सौर ऊर्जा
(ख) परमाणु ऊर्जा
(ग) जल ऊर्जा
(घ) कोयला

(v) प्राकृतिक गैस में मुख्यतः गैस होती है-
(क) मिथेन
(ख) इथेन
(ग) कार्बन डाईऑक्साइड 
(घ) ऑक्सीजन
उत्तर―(i)-(क), (ii)-(ग), (iii)-(ग), (iv)-(घ), (v)-(क)।

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
(i) पेटोलियम के विभिन्न संघटकों को पृथक करने का प्रक्रम
.....................कहलाता है।
(ii) वाहनों के लिए सबसे कम प्रदूषक ईंधन ................ है।
(iii) CNG गैस का पूरा नाम ..................है।
(iv)...................... को काला सोना कहते हैं।
(v) जीवाश्म ईंधन का जलना ...................का मुख्य कारण है।
उत्तर―(i) परिष्करण, (ii) CNG, (iii) संपीड़ित प्राकृतिक गैस,
(iv) कोयला, (v) वायु प्रदूषण ।

                            अतिलघु/लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. अक्षय प्राकृतिक संसाधन क्या है ?
उत्तर―अक्षय प्राकृतिक संसाधन-ये संसाधन प्रकृति में असीमित
मात्रा में मौजूद हैं और मानव के क्रियाकलाप से कभी समाप्त नहीं होने
वाले हैं। जैसे-सूर्य, प्रकाश एवं वायु।

प्रश्न 2. जीवाश्म ईंधन किसे कहते हैं ?
उत्तर―जीवाश्म ईंधन-कोयला एवं पेट्रोलियम का निर्माण सजीव
प्राणियों के मृत अवशेषों से होता है। अत: इनको जीवाश्म ईंधन कहते हैं।

प्रश्न 3. कार्बनीकरण क्या है ?
उत्तर― कार्बनीकरण-मृत पेड़-पौधे का धीमे प्रक्रम द्वारा कोयला का
बनना ही कार्बनीकरण कहलाता है।

प्रश्न 4. गैस एक स्वच्छ ईंधन क्यों है ?
उत्तर― गैस एक स्वच्छ ईंधन है क्योंकि गैस को जलाने पर न ही वह
धुआँ छोड़ती है, न ही अवशिष्ट पदार्थ बचता है तथा प्रदूषण भी कम
करता है।

प्रश्न 5, जीवाश्म ईंधन का उपयोग क्यों सावधानीपूर्वक करना
चाहिए?
उत्तर―जीवाश्म ईंधन का उपयोग सावधानी पूर्वक करना चाहिए
में क्योंकि यह ईंधन अति ज्वलनशील पदार्थ होते हैं तथा खतरनाक गैसें की
उत्पन्न करते हैं, गैसे भी अति ज्वलनशील होती है, जिससे जान-माल की
हानि हो सकती है।

प्रश्न 6. समझाइए, जीवाश्म ईंधन समाप्त होने वाला प्राकृतिक
संसाधन क्यों है?
उत्तर―जीवाश्म ईंधन खत्म हो सकता है क्योंकि यह प्रकृति में
निश्चित मात्रा में पाया जाता है। यह पेड़-पौधों के गलने से बनता है।

प्रश्न 7. कोक के अभिलक्षणों और उपयोगों का वर्णन कीजिए।
उत्तर―कोक-यह कठोर, संरध्र भूरा काला पदार्थ है, इसमें 98
प्रतिशत कार्बन रहता है। यह कार्बन का लगभग शुद्ध रूप है। यह
कोयला की तरह चमकता है। जलने पर कोक, कोयला से कम धुआँ
उत्पन्न करता है।
(कोक = कोयला - गैसीय अशुद्धि तथा नमी)।
इसका उपयोग इस्पात के औद्योगिक निर्माण तथा धातुओं के निष्कर्षण
में किया जाता है।

प्रश्न 8. पेट्रोलियम निर्माण के प्रक्रम को समझाइए।
उत्तर―पेट्रोलियम का निर्माण समुद्र में रहने वाले जीवों के मृत
अवशेषों से होता है। जब से जीव मृत हुए वे समुद्र के तल में जाकर जम
गए और मिट्टी और रेत की सतह से दब गए। लाखों-करोड़ों वर्षों में वायु
की अनुपस्थिति, उच्च ताप एवं उच्च दाब से मृत जीव पेट्रोलियम तथा
पेट्रोलियम गैस में परिवर्तित हो जाते हैं।

प्रश्न 9. वर्णन कीजिए, मृत वनस्पति से कोयला किस प्रकार
बनता है? यह प्रक्रम क्या कहलाता है ?
उत्तर― बाढ़, भूकम्प जैसे प्राकृतिक प्रक्रमों द्वारा ये वन मृदा के नीचे
दब गए। समय बीतने के साथ ही उन पर अधिक मृदा जमती गई और
नीचे की परत का ताप तथा दाब बढ़ता गया। उच्च दाब और उच्च ताप
पर पृथ्वी के भीतर मृत पेड़-पौधे धीरे-धीरे कोयले में परिवर्तित हो गए।
कोयले में मुख्य रूप से कार्बन होता है। मृत पेड़-पौधों कि धीमे प्रक्रम
द्वारा कोयला का बनना ही कार्बनीकरण कहलाता है।

प्रश्न 10. बड़े-बड़े शहरों में गाड़ियाँ, गैस से चलायी जाती है,
क्यों?
उत्तर― बड़े-बड़े शहरों में गाड़ियाँ, गैस से चलती हैं। क्योंकि शहरों
में घनी आबादी होती है तथा पेड़-पौधे भी कम होते हैं, जब कि जीवाश्म
इंधन से गाड़ियाँ चलाने से प्रदूषण होता है, और यह उसे रोकती है।

                                         ■■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal