JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

   Jharkhand Board Class 8  Science  Notes | पौधे एवं जन्तुओं का संरक्षण  

  JAC Board Solution For Class 8TH Science Chapter 17


प्रश्न 1. सही विकल्प का चयन करें।
(i) प्राकृतिक आवास का वन्यप्राणी संरक्षण किया जाता है।
(क) अभ्यारण्य
(ख) राष्ट्रीय उद्यान
(ग) जैव मंडल संरक्षित क्षेत्र 
(घ) सभी

(ii) भारत में प्रोजेक्ट टाइगर शुरू किया गया।
(क) 1990
(ख) 1971-72
(ग) 2007-08
(घ) शुरू नहीं हुआ

(iii) भारत में राष्ट्रीय उद्यान की कुल संख्या है।
(क) 10 
(ख) 20 
(ग) 77 
(घ) 55

(iv) संकटापन्न स्पीशीज है।
(क) घोड़ा 
(ख) गाय 
(ग) कुत्ता 
(घ) बाघ

(v) वनोन्मूलन परिणाम है :
(क) वन निर्माण
(ख) कागज उद्योग
(ग) सड़क निर्माण
उत्तर―(i)-(ग), (ii)-(ख), (ii)-(ग), (iv)-(घ), (v)-(घ)।

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) वह क्षेत्र जिसमें जंतु अपने प्राकृतिक आवास से संरक्षित होते
हैं ............. कहलाता है।
(ख) किसी क्षेत्र विशेष में पाई जाने वाली स्पीशीज ................
कहलाते हैं।
(ग) प्रवासी पक्षी सुदूर क्षेत्रों में ............... परिवर्तन के कारण
पलायन करते हैं।
(घ) वनस्पति जाति एक ............ का सारे पेड़-पौधे हैं।
(ङ) .......... पारितंत्र के सारे जीव हैं।
उत्तर―(क) अभ्यारण्य (ख) विशेष क्षेत्री स्पीशीन (ग) जलवायु में
(घ) क्षेत्र-विशेष (ङ) प्राणिजात ।

प्रश्न 3. मिलान कीजिए-
खण्ड-(क)                                       खण्ड-(ख)
(i) वनोन्मूलन                              ―  421
(ii) पुनर्वनरोपण                          ―  14
(iii) अभ्यारण्य                            ― संकटापन्न स्पीशीज
(iv) जैव मंडलीय संरक्षित क्षेत्र        ― वृक्षरोपण
(v) रेड डाटा पुस्तक                      ― वनों की कटाई
उत्तर―(i) वनों की कटाई, (ii) वृक्षारोपण (iii) 421 (iv) 14
(v) संकटापन्न स्पीशीज

प्रश्न 4. सही एवं गलत बतायें।
(i) वनोन्मूलन से पृथ्वी के ताप में वृद्धि होती है।
(ii) वनोन्मूलन का मरूस्थलीय क्षेत्र पर कोई प्रभाव नहीं है।
(iii) विशेष क्षेत्रीय स्पीशीज अन्य क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से पायी
जाती है।
(iv) विशाल गिलहरी पंचमढ़ी की विशेष क्षेत्रीय स्पीशीज है।
(v) कागज का पुन:चक्रण नहीं किया जा सकता है।
उत्तर―(i) सही (ii) गलत (iii) गलत (iv) सही (v) गलत।

प्रश्न 5. हमें कागज की बचत क्यों करनी चाहिए? उन कार्यों
की सूची बनाइए, जिनके द्वारा आप कागज की बचत कर सकते हैं।
उत्तर―हमें कागज की बचत करनी चाहिए क्योंकि कागज पेड़ से
बनता है जिस कारण इसका इस्तेमाल कम करके पेड़ों को बचा सकते
हैं और वनोन्मूलन की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।
कार्यों की सूची निम्न है-
(i) कार्यालय के सारे काम डिजीटलाईज कर देना चाहिए।
(ii) टिकट को फोन पर ही रखें।
(iii) कागज को बर्बाद न करके इसे रिसाईकल करें।

प्रश्न 6. वनोन्मूलन से वर्षा दर किस प्रकार कम हुई है ?
समझाइए।
उत्तर―पेड़-पौधे वर्षा के सहायक होते हैं जिसके कट जाने से
अनियमित वर्षा होती है तथा मौसम एवं वर्षा का सन्तुलन बिगड़ जाता है,
जिससे वर्षा कम होने लगी है।

प्रश्न 7. हमें जैव विविधता का संरक्षण क्यों करना चाहिए?
उत्तर―हाँ, हमें जैव विविधता का संरक्षण करना चाहिए क्योंकि जैव
विविधता फसलों से भोजन पशुओं वानिकी और मछली प्रदान करता है।
जैव विविधता उन्नत किस्मों के प्रजनन के लिए एक स्रोत सामग्री के
रूप में और नए जैव निम्नीकरण कीटनाशकों के एक स्रोत के रूप में,
नयी फसलों के एक स्रोत के रूप में आधुनिक कृषि के लिए, उपयोग
में आती है। जैव विविधता चिकित्सीय गुणों के साथ पदार्थो का एक
समृद्ध स्रोत है, कई महत्वपूर्ण औषधि संयंत्र आधारित पदार्थों के रूप
में उत्पन्न होतो हैं, जिनकी उपयोगिता मानव स्वास्थ्य के लिए अमूल्य
है, ये संयंत्र आधारित पदार्थ के रूप में जैसे लकड़ी, तेल, स्नेहक, खाद्य, ,
जायिके, औद्योगिक इन्जाइमों, सौन्दर्य प्रसाधन, इत्र, सुगन्ध, रंग, कागज,
मोम, रबर, जैसे उत्पादों को विभिन्न प्रकार को प्रजातियों के पौधों से
प्राप्त किया जा सकता है।

प्रश्न 8. कुछ आदिवासी वन (जंगल) पर निर्भर करते हैं।
कैसे?
उत्तर―कुछ आदिवासी वन पर निर्भर करते हैं, क्योंकि उनके पास
आधुनिक साधनों की कमी है, खाद्य पदार्थ, औषधि आदि चीजें उन्हें जंगल
से ही प्राप्त करनी पड़ती हैं।

                                              ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal