Jharkhand Board Class 8 Science Notes | आओ ब्रह्माण्ड को जानें
Jharkhand Board Class 8 Science Notes | आओ ब्रह्माण्ड को जानें
JAC Board Solution For Class 8TH Science Chapter 11
प्रश्न 1. सही विकल्प का चयन करें।
(i) निम्नलिखित में कौन तारा है-
(क) टाइटन
(ख) फोबास
(ग) पुच्छल तारा
(घ) सूर्य
(ii) इनमें कौन ग्रह नहीं है-
(क) सीरियस
(ख) मंगल
(ग) बुध
(घ) शुक्र
(iii) सूर्य का सबसे गर्म ग्रह कौन है-
(क) प्लूटो
(ख) बृहस्पति
(ग) बुध
(घ) शुक्र
(iv) निम्नलिखित में कौन सा बल सौर-परिवार के सदस्यों को बाँधे
रखता है?
(क) चुंबकीय बल
(ख) विद्युत बल
(ग) गुरुत्वाकर्षण बल
(घ) नाभिकीय बल
उत्तर ―(i)-(घ), (ii)-(क), (iii)-(ग), (iv)-(ग)।
प्रश्न 2. सही/गलत का चयन कीजिए
(i) प्रकाश वर्ष प्रकाश का मात्रक है।
(ii) ग्रह टिमटिमाते हैं।
(iii) शनि के वलय नहीं होते।
(iv) हमारे सौर परिवार में नौ ग्रह है।
(v) सूर्य से पृथ्वी की दूरी लगभग 8.3 प्रकाश वर्ष है।
(vi) शनि सौर परिवार का दूरस्थ ग्रह है।
उत्तर― (i) सही (ii) गलत (iii) गलत (iv) सही (v) सही (vi) गलत
प्रश्न 3. कॉलम-(क) से कॉलम (ख) का सही मिलान कीजिए
कॉलम-'क' कॉलम-'ख
(i) तारामंडल (a) ध्रुव
(ii) बुध ग्रह (b) व्याघ्र
(iii) आंतरिक ग्रह (c) पृथ्वी
(iv) मंगल का उपग्रह (d) शनि
(v) प्रभात तारा (e) फोबीस
(vi) लाल ग्रह (f) मंगल
उत्तर―(i)-(b), (ii) -(d), (iii)-(c), (iv)-(e). (v) - (a). (vi) -(f).
प्रश्न 4. किन्हीं तीन आकाशीय पिंडों के नाम बताइए।
उत्तर― सिरियस, एनतरेस तथा कैनोपस।
प्रश्न 5, उस तारे का नाम बताइए, जो सदैव स्थिर प्रतीत होता
उत्तर―ध्रुव तारा।
प्रश्न 6. ग्रहों के अतिरिक्त सौर परिवार के अन्य दो सदस्यों के
नाम लिखिए?
उत्तर ―धूमकेतू, क्षुद्रग्रह, उत्तका पिंड ।
प्रश्न 7. तारों के अभिलक्षण क्या है ?
उत्तर― तारों के अभिलक्षण निम्नलिखित हैं-
(i) यह रात में दिखाई देता है।
(ii) यह प्रकाश एवं ऊष्मा उत्सर्जित करता है।
(iii) तारे टिमटिमाते हैं।
(iv) तारे पूर्व से पश्चिम की ओर गति करते प्रतीत होते हैं।
प्रश्न 8. सूर्य को तारा क्यों कहते हैं ?
उत्तर― तारे ऐसे आकाशीय पिण्ड हैं जो लगातार ऊष्मा एवं प्रकाश
उत्सर्जित करते रहते हैं तथा सूर्य में ये सारे गुण विद्यमान हैं। इसलिए सूर्य
भी एक तारा है।
प्रश्न 9.ध्रुव तारा, सदैव स्थिर प्रतीत होता है, क्यों?
उत्तर― ध्रुव तारा सभी ताराओं का केन्द्र होता है। इसलिए वह घूमते
हुए भी स्थिर प्रतीत होता है।
प्रश्न 10. ग्रहों के अतिरिक्त सौर परिवार के अन्य दो सदस्यों
के नाम लिखिए?
उत्तर―उत्तर संख्या 6 देखें।
प्रश्न 11. पुच्छल तारा (धूमकेतु) किसे कहते हैं ?
उत्तर ― सामान्यतः घूमकेतु झाडू की तरह दिखते हैं जिनके चमकीले
सिर तथा लम्बी पूंछ होती है। ये परवलीय कक्षाओं में सूर्य का परिभ्रमण
करते हैं और इनकी पूँछ सदैव ही सूर्य से परे होती है।
प्रश्न 12. उपग्रह वायुमंडल में प्रवेश करने पर उल्का पिंड की
तरह क्यों नहीं जलते हैं?
उत्तर― ग्रहों की परिक्रमा करने वाले पिण्ड को उपग्रह कहते हैं, जो
ग्रहों के गुरुत्वाकर्षण बल से उसकी परिक्रमा करता रहता है जिसके कारण
वह ग्रहों के परिवेश में नहीं जा पाता है, इसलिए उपग्रह उल्का पिण्डों की
तरह नहीं जलता है।
प्रश्न 13. हम बड़े शहरों में रात्रि के समय आकाश में तारों को
स्पष्ट रूप से क्यों नहीं देख पाते हैं?
उत्तर ―हम बड़े शहरों में रात्रि के समय आकाश में तारों को स्पष्ट
रूप से नहीं देख पाते हैं जिसका कारण है- प्रदूषण। मोटर वाहन, फैक्टरी
आदि के चलते वायुमण्डल में प्रदूषण हो जाता है जिसके कारण तारों को
स्पष्ट देख पाना मुश्किल हो जाता है।
■■