JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

  Jharkhand Board Class 8  Science  Notes | फसल उत्पादन एवं प्रबंध  

  JAC Board Solution For Class 8TH Science Chapter 10


प्रश्न 1. सही विकल्प का चयन करें।
(i) राइजोबियम नामक जीवाणु किस फसल के जड़ में पाए जाने
वाले ग्रंथियों में उपस्थित होते हैं ?
(क) रेशेदार फसल
(ख) फलीदार फसल
(ग) अनाज फसल
(घ) इनमें से कोई नहीं

(ii) स्वपोषी का उदाहरण हैं-
(क) गाय
(ख) बकरी
(ग) मनुष्य
(घ) आम का पौधा

(iii) खरीफ फसल के उदाहरण है-
(क) गेहूँ
(ख) आलू
(ग) धान
(घ) सोयाबिन

(iv) जन्तुओं द्वारा प्राप्त खाद्य पदार्थ है-
(क) दाल
(ख) शहद
(ग) फल
(घ) चावल
उत्तर― (i) - (ख), (ii)- (घ), (iii)- (ग), (iv)- (ख)।

प्रश्न 2. उचित शब्द छाँटकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
तैरने, जल, फसल, पोषक, तैयारी, कटाई
(क) एक स्थान पर एक ही प्रकार के बड़ी मात्रा में उगाये गए पौधों
को .............कहते हैं।
(ख) फसल उगाने से पहले प्रथम चरण मिट्टी की ..............
होती है।
(ग) क्षतिग्रस्त बीज जल की सतह पर ...........लगे।
(घ) फसल उगाने के लिए पर्याप्त सूर्य का प्रकाश एवं मिट्टी से
...................तथा.............. आवश्यक है।
(च) हारवेस्टर मशीन द्वारा फसल की ............. की जाती है।
उत्तर―(क) फसल (ख) तैयारी (ग) तैरने (घ) पोषक, जल
(च) कटाई

प्रश्न 3. सही/गलत निशान लगाइए-
(क) दलहन फसल से कार्बोहाइड्रेट प्राप्त होता है।
(ख) केंचुआ किसानों का मित्र है।
(ग) अत्यधिक उवर्रक के प्रयोग से मिट्टी की उपज शक्ति बढ़
जाती है।
(घ) बड़े पैमाने पर अनाजों का भंडारण साइलो भंडार में किया
जाता है।
(च) कॉड मछली के यकृत से प्राप्त तेल में विटामिन 'ई' की
प्रचुरता होती है।
उत्तर―(क) गलत (ख) सही (ग) गलत (घ) सही (च) सही

प्रश्न 4. कॉलम 'अ' से कॉलम 'ब' का सही मिलान कीजिए-
'अ'                                       'ब'
1. कार्बनिक खाद                 (a) सूडान घास
2. खरीफ फसल                  (b) पौधों तथा जन्तुओं के
                                               अपशिष्ट का अपघटन
3. खरपतवारनाशी               (c) 2.4-D
4. उर्वरक                            (d) धान, मक्का
5. रबी फसल                       (e) NPK
                                          (f) गेहूँ चना, मटर
उत्तर―1.-(b), 2.-(d), 3.-(c), 4.-(e), 5.-(f).

प्रश्न 5. कारण बताइए-
(क) अनाजों को भण्डारण के पूर्व धूप में सुखाना चाहिए।
(ख) केंचुआ को किसानों का मित्र कहा जाता है।
उत्तर― (क) अनाजों को भण्डारण के पूर्व धूप में सुखाना चाहिए
क्योंकि अनाजों पर धूप लगने से अनाज की नमी खत्म हो जाती है जिससे
उसका भण्डारण करने पर अनाज खराब नहीं होता है।

(ख) केंचुआ को किसानों का मित्र कहा जाता है क्योंकि केंचुए
मिट्टी को अधिक भुरभुरा बना कर फसल की वृद्धि में सहायक होते हैं।

प्रश्न 6. खरीफ फसल के दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर― खरीफ फसल-धान और मक्का।

प्रश्न 7. रबी फसल के दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर― रबी फसल-गेहूं और चना।

प्रश्न 8. मिट्टी की तैयारी से संबंधित किन्हीं दो औजारों के
नाम लिखिए।
उत्तर― हल तथा कुदाल ।

प्रश्न 9.जल संरक्षण वाली किन्हीं दो सिंचाई पद्धतियों के नाम
लिखिए।
उत्तर―ड्रिपाइरीगेशन, छिड़काव यंत्र ।

प्रश्न 10. साइलो क्या है?
उत्तर―साइलो -बीजों को बड़े पैमाने पर भण्डारण करने वाले भण्डार
गृह को साइलो कहते हैं।

प्रश्न 11. निम्न पर अपने शब्दों में एक-एक पैराग्राफ लिखिए।
(क) मिट्टी तैयार करना (ख) बुआई (ग) निराई
उत्तर―(क) मिट्टी की तैयारी करना : फसल उगाने से पहले
मिट्टी तैयार करना प्रथम चरण है। मिट्टी को पलटना तथा इसे पोला
बनाना कृषि का अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्य है। मिट्टी पलटना और उसको
हल्का या पोला करना जरूरी है क्योंकि हल्की मिट्टी में जड़ें गहराई तक
जा सकती हैं तथा पोली मिट्टी में मिट्टी के कणों के बीच वायु होने के
कारण पौधों की जड़ें आसानी से श्वसन कर सकती हैं।

(ख) बुआई : बुआई फसल उत्पादन का सबसे महत्वपूर्ण चरण है।
बोने से पहले अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों का चयन किया जाता है। बीजों
को मिट्टी में बोने की विधि को बुआई अथवा बीजारोपण कहते हैं।

(ग) निराई: फसलों के बीच में घास तथा अनावश्यक पौधों को
काटकर फसल से अलग कर देना निराई कहलाता है।

प्रश्न 12. खरपतवार क्या है ? इनका नियंत्रण कैसे कर
सकते हैं?
उत्तर―खरपतवार -खेत में फसल के साथ कुछ अन्य पौधे भी उग
जाते हैं। वही पौधे खरपतवार कहलाते हैं।
खरपतवार पर नियंत्रण ―खरपतवार पर नियंत्रण के लिए निराई
आवश्यक है क्योंकि खरपतवार फसलों को मिलने वाले पोषक तत्व, जगह
और प्रकाश का उपयोग करते हैं। कुछ खरपतवार कटाई में भी बाधा
डालते हैं। खरतपवार को हटाने एवं उनकी वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए
किसान विभिन्न तरीके अपनाता है। खरपतवार पौधों को हाथ से जड़
सहित उखाड़कर अथवा भूमि के निकट से काटकर समय-समय पर हटा
दिया जाता है।

प्रश्न 13. सीड-ड्रील क्या है ? इससे क्या लाभ है ?
उत्तर―सीड-ड्रील -यह एक ऐसा औजार है जिससे खेतों में बुआई
की जा सके तथा यह बहुत आसान तरीका है बुआई करने के लिए।
    आजकल बुआई के लिए ट्रैक्टर द्वारा संचालित सीड-ड्रील का उपयोग
होता है। इसके द्वारा बुआई होती है। इसके द्वारा बुआई किए जाने वाले
बीजों में समान दूरी एवं गहराई बनी रहती है। इससे बुआई करने से समय
एवं श्रम दोनों की बचत होती है।

प्रश्न 14. जुताई से क्या लाभ है ?
उत्तर― जुताई से मिट्टी ढीली तथा भुरभुरी हो जाती है। इससे पौधों
की जड़ों को नीचे गहराई तक जाने में आसानी होती है। जुताई करने से
मिट्टी को जलधारण क्षमता भी बड़ जाती है।

प्रश्न 15. निम्नलिखित को सही क्रम में सही प्रकार लगाइए कि
गन्ने की फसल उगाने का रेखाचित्र तैयार हो जाए।
फसल को चीनी मिल में भेजना → सिंचाई → कटाई
→ बुआई → मिट्टी तैयार करना → खेत की जुताई करना
→ खाद देना
उत्तर ―मिट्टी तैयार करना → खेत में जुताई करना → खाद देना
बुआई → सिंचाई → कटाई
→ फसल को चीनी मिल में भेजना।

प्रश्न 16, फसल उत्पादन के किन-किन आधारित फसल पद्धतियों
का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर―फसल तैयार वाली कृषि-पद्धतियाँ निम्न हैं-
(1) मिट्टी की तैयारी (2) बुआई (3) सिंचाई (4) खरपतवार से
सुरक्षा (5) कटाई (6) खाद एवं उर्वरक देना (7) भंडारण।

प्रश्न 17.खाद और उर्वरकों में कोई चार अन्तर लिखिए ?
उत्तर―
खाद                                                उर्वरक
1. खाद एक प्राकृतिक पदार्थ है             1. यह एक अकार्बनिक पदार्थ
जो गोबर, मानव अपशिष्ट एवं                    है।
पौधों के अवशेष के विघटन
से प्राप्त होती है।
2. खाद खेतों में बनाई जाती है।            2. उर्वरक का उत्पादन फैक्ट्रियों में
                                                            होता है।
3. यह मिट्टी की संरचना में                    3. यह मिट्टी की संरचना को बिगाड़
  सुधार लाती है।                                     देता है।
4. यह देर से प्रभाव डालती है।              4. यह शीघ्र प्रभाव डालता है।

प्रश्न 18. फसल किसे कहते हैं ? इसके विभिन प्रकारों का
वर्णन कीजिए।
उत्तर―फसल -जब एक ही किस्म के पौधे किसी स्थान पर बहे
पैमाने पर नियमित रूप से उगाए जाते हैं, फसल कहलाते हैं।
(i) खरीफ फसल -इन फसलों को वर्षा ऋतु में बोया जाता है तथा
फसल की कटाई अक्टूबर से दिसम्बर तक होती है।
जैसे–सोयाबिन, कपास आदि।
(ii) रबी फसल –यह फसल शीत ऋतु में बोयी जाती है तथा इसकी
कटाई मार्च तक होती है। जैसे-मटर, सरसों आदि।
(iii) जायद फसल –यह फसल ग्रीष्मऋतु में बोयी जाती है तथा
इसकी कटाई वर्षा से पहले से होती रहती है। जैसे-दहलनी फसल तथा
सब्जी।

                                         ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal