JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

   Jharkhand Board Class 8  Science  Notes | घर्षण-एक अनिवार्य बल  

   JAC Board Solution For Class 8TH Science Chapter 12


प्रश्न 1. सही विकल्प का चयन करें।
(i) जिस द्रव के उपयोग से घर्षण कम जाता है, उसे कहते हैं-
(क) तरल घर्षण
(ख) लोटनिक घर्षण
(ग) सी घर्षण
(घ) स्थैतिज घर्षण

(ii) इनमें से किससे सी घर्षण कम होता है-
(क) स्थैतिज घर्षण
(ख) लोटनिक घर्षण
(ग) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं

(iii) तरल घर्षण के काम करने की सही आकृति है।
(क) आयताकार
(ख) वर्गाकार
(ग) सरल रेखा
(घ) वृतीय

(iv) तैलीय सतह से-
(क) घर्षण घटता है 
(ख) घर्षण बढ़ता है
(ग) घर्षण बिलकुल नहीं होता है
(घ) घर्षण का प्रभाव नहीं पड़ता है

(v) बर्फ पर चलने पर आप फिसल जायेंगे क्योंकि-
(क) घर्षण अधिक होगा 
(ख) घर्षण कम होगा
(ग) सावधानीपूर्वक नहीं चलने के कारण
(घ) इनमें से कोई नहीं

(vi) घर्षण हमेशा-
(क) हानिकारक है 
(ख) लाभदायक है
(ग) ना हानिकारक और ना लाभदायक है
(घ) कुछ मामले में हानिकारक तथा कुछ मामले में लाभदायक
होता है।

(vii) बॉल-बियरिंग के उपयोग से-
(क) घर्षण बढ़ता है
(ख) घर्षण घटता है
(ग) कोई प्रभाव नहीं 
(घ) इनमें से कोई नहीं

(viii) टायर के तलियों की गोटी
(क) घर्षण बढ़ाता है 
(ख) घर्षण घटाता है
(ग) कोई प्रभाव नहीं 
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर― (i)-(क), (ii)-(क), (iii)-(घ), (iv)-(क), (v)-(ख),
(vi)-(घ), (vii)- (ख), (viii)-(क)।

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) घर्षण से ............ उत्पन्न होता है।
(ख) कैरम बोर्ड पर पाउडर छिड़कने से घर्षण ..........हो जाता है।
(ग) द्रव एवं गैस कहलाता है ...............।
(घ) घर्षण पृष्ठों के ................ पर निर्भर करता है।
(च) तरल घर्षण ..................।
उत्तर―(क) ऊष्मा (ख) कम (ग) तरल (घ) प्रकृति (घ) द्रव
एवं गैस

प्रश्न 3. तीन बच्चों को सी, लोटनिक तथा तरल घर्षण के
कारण बलों को घटते क्रम में अवस्थित करने के लिए कहा गया।
उनकी व्यवस्था नीचे दी गयी है। सही व्यवस्था का चयन कीजिए-
(क) लोटनिक, सी, तरल 
(ख) तरल, सी, लोटनिक
(ग) सी, लोटनिक, तरल 
(घ) लोटनिक, तरल, सी
उत्तर― (ख)

प्रश्न 4. ललिता अपनी पहिया वाला खिलौना को टाइल्स के
सूखे फर्श, टाइल्स के गीले फर्श, फर्श पर बिछे समाचार पत्र तथा
तौलिया पर चलाती है। खिलौना पर विभिन्न पृष्ठों द्वारा लगे घर्षण
बल को बढ़ते क्रम में सजाइए-
(क) तौलिया, समाचार पत्र, टाइल्स का सूखा फश, टाइल्स का
गीला फर्श
(ख) टाइल्स का सूखा फर्श, टाइल्स का गीला फश, तौलिया,
समाचार पत्र
(ग) टाइल्स का गीला फर्श, टाइल्स का सूखा फर्श, तौलिया,
समाचार पत्र
(घ) समाचार पत्र, टाइल्स का सूखा फर्श, टाइल्स का गीला फर्श
उत्तर― (ख)

प्रश्न 5. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लिखिए कारण बताइए।
(क) एक गेंद मैदान में लुढ़कती हुई रूक जाती है।

(ख) बॉल पेन से प्लास्टिक या तेल युक्त कागज पर लिखना
कठिन होता है।

(ग) खिलाड़ियों के जूते घटदार/काँटेदार तथा वाहन के टायर
के ग्रिप होते हैं।

(घ) मशीनों के घूमने वाले भाग में स्नेहक (ग्रीस) या तेल
डालते हैं।

(ङ) घर्षण के दो महत्वपूर्ण गुण बताइए।
उत्तर―(क) मैदान में लुढ़कती हुई गेंद होती है क्योंकि गेंद और
मैदान की सतह के बीच घर्षण बल उत्पन्न होता है जो कि गेंद के लुढ़कने
के विपरीत दिशा में लगता है।

(ख) बॉल पेन का बॉल और कागज के बीच तेल या प्लास्टिक होने
से घर्षण बल कम जाता है, इसलिए लिखने में कठिनाई होती है।

(ग) खिलाड़ियों के जूते घटदार/काँटेदार होती हैं क्योंकि इससे आगे
बढ़ने पर घर्षण बल लगता है जिससे कि फिसल कर नहीं गिर पाते हैं।

(घ) मशीनों में ग्रीस या तेल का उपयोग करने से मशीन में घर्षण
कम होता है, जिससे मशीन सुचारू रूप से कार्य करती है तथा मशीन
में ऊष्मा उत्पन्न नहीं होती है।

(ङ) घर्षण के दो महत्वपूर्ण गुण निम्न हैं-
(i) घर्षण बल बिना फिसले चलने में सहायक होता है।
(ii) इस बल के कारण ही हम किसी वस्तु को हाथ से पकड़
पाते हैं।

प्रश्न 6. घर्षण कम करने के दो उपाय बताइए।
उत्तर―(i) ग्रीस या तेल डालकर अधिक घर्षण वाली जगह से घर्षण
कम कर सकते हैं।

(ii) एक वस्तु को दूसरी वस्तु के पृष्ठ से लुढ़का कर घर्षण बल कम
कर सकते हैं।

प्रश्न 7. एक मजदूर एक बक्से को धकेलकर दूसरे कमरे में ले
जा रहा है। उसी समय एक और बक्से को ऊपर रख दिया गया। अब
मजदूर को दोनों बॉक्स को कमरे तक ले जाने में परेशानी हो गई,
कारण बताइए।
उत्तर―एक मजदूर एक बक्से को धकेलकर दूसरे कमरे में ले जा
रहा है, उसी समय एक और बक्सा उस बक्से के ऊपर रखने पर बक्सा
का वजन बढ़ जाता है जिसके कारण बक्सा पर लगा घर्षण बल बढ़ जाता
है जिससे मजदूर दोनों बक्से ले जाने में कठिनाई होती है।

प्रश्न 8. एक फुटबॉल के मैदान में खिलाड़ी जूता के बिना खेल
रहे हैं। अचानक जोर की वर्षा हो गयी।
मैदान गीला हो गया। उनको खेलने में कैसी परेशानी होगी।
उत्तर― एक फुटबॉल के मैदान में खिलाड़ी बिना जूता के खेलने पर
बारिस आने से फिसल जाता है, क्योंकि खिलाड़ी के पैर और मैदान की
सतह के बीच लगने वाला घर्षण कम हो जाता है, जिससे खिलाड़ी फिसल
जाता है।

प्रश्न 9. वर्णन कीजिए, तरल एवं दाव में गति करने वाली
वस्तुओं की आकृति विशेष प्रकार की क्यों होती/बनाते हैं।
उत्तर―तरल एवं दाव में गति करने वाली वस्तुओं की विशेष आकृति
बनी होती है जिससे तरल एवं दाव से उत्पन्न घर्षण बल को कम किया
जा सके।

प्रश्न 10. व्याख्या कीजिए, सी घर्षण स्थैतिक घर्षण से कम
क्यों होता है।
उत्तर―किसी वस्तु को उसी चाल से गतिशील रखने के लिए
आवश्यक बल उसके सी घर्षण की माप होती है। जब वस्तु सरकना
आरम्भ कर देती है तो उसके पृष्ट के सम्पर्क बिन्दुओं को उतना समय नहीं
मिल पाता है कि वे फर्श के सम्पर्क बिन्दुओं में घुस सकें। अतः सी घर्षण
स्थैतिक घर्षण से कुछ कम होता है।

प्रश्न 11. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(क) कैरम खेलने से पहले बोर्ड पर पाउडर क्यों छिड़का जाता है?
(ख) औरत क्यों अपनी चूड़ी पहनने से पहले हाथ में साबुन का
पानी मल लेती है?
उत्तर―(क) कैरम खेलने से पहले बोर्ड पर पाउडर छिड़कने से
कैरम की सतह चिकनी हो जाती है और घर्षण बल कम लगता है।
(ख) औरत अपने हाथों में चूड़ी पहनने के पहले तेल या साबुन
लगाती है जिससे चूड़ी और हाथ की त्वचा के बीच घर्षण कम हो जाए
ताकि वे चूड़ी आसानी से पहन सकें।

                                       ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal