Jharkhand Board Class 8 Science Notes | किशोरावस्था की ओर

  Jharkhand Board Class 8  Science  Notes | किशोरावस्था की ओर  

   JAC Board Solution For Class 8TH Science Chapter 5


प्रश्न 1. सही विकल्प का चयन करें।
(i) इनमें से कौन से परिवर्तन यौवनारम्भ के दौरान नहीं होते-
(क) शारीरिक लंबाई में वृद्धि
(ख) गौण लैंगिक गुणों का विकास
(ग) एडमस ऐपल दिखना 
(घ) रजोनिवृति

(ii) स्त्रियों के होनेवाले मासिक स्त्राव की सामान्य अवधि क्या है ?
(क) 22 दिन
(ख) 14 दिन
(ग) 35 दिन
(घ) 28 दिन

(iii) निम्न में से कौन सा आहार किशोर के लिए सर्वोत्तम है-
(क) चिप्स, नूडल्स, कोक 
(ख) रोटी, दाल, सब्जियाँ
(ग) चावल, नूडल्स, बर्गर 
(घ) शाकाहारी टिक्की,
चिप्स तथा लेमन पेय
उत्तर-(i)-(घ), (ii)-(घ), (iii)-(ख)।

प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) पुरुष हार्मोन का नाम एवं कार्य बताइए।
(ii) इनमें से कौन सा गुणसूत्र शिशु का लिंग नर निर्धारित करता
है: XX अथवा YY
(iii) 'गॉयटर' का एक मुख्य लक्षण लिखिए।
(iv) एडम्स एप्पल क्या है ?
(v) किशोर तथा किशोरियों के 'गौण लैंगिक लक्षण' का वर्णन
कीजिए।
(vi) आयोडीन युक्त नमक का इस्तेमाल खाने में करने के लिए
क्यों कहा जाता है?
उत्तर― (i) टेस्टोस्टेरान।
यह प्रमुख पुरुषों का हार्मोन है जो कि एनाबोलिक स्टीरॉएड है। यह
प्रजनन अंग के सही काम करने और पुरुष लक्षणों जैसे की मूँछ, दाढ़ी
आवाज का भारीपन, ताकत आदि के लिए जिम्मेवार है।
(ii) XX
(iii) 'गॉयटर' रोग में गला में सूजन हो जाती है।
(iv) एडम्स एपल - यौन आरम्भ में स्वतंत्र अथवा लैरिक्स में वृद्धि
की शुरूआत हो जाती है। लड़कों का स्वरयंत्र लड़कियों की अपेक्षा बड़ा
हो जाता है और गले के सामने उभार दिखाई पड़ता है। एडम्स एपल
कहलाता है।

(v) किशोर एवं किशोरियों के शरीर में होने वाले बदलाव भिन्न होते
हैं। जैसे युवावस्था में लड़कियों के स्तनों का विकास होने लगता है तथा
लड़कों के चेहरे पर दाढ़ी मूंछ होने लगती है। ये लक्षण चूँकि लड़कियों
या लड़कों के पहचान को अलग करने में सहायता करते हैं अत: उन्हें
गौण लैंगिक लक्षण कहते हैं।

(vi) नमक में आयोडीन युक्त नमक का इस्तेमाल न करने से होने
वाले रोग का विकास निम्न है।
(i) गांयटर (ii) बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास में अवरोध
उत्पन्न होता है। (iii) गर्भवती महिला के बच्चे में विकास की कमी हो
जाती है।

प्रश्न 3. दो जल रेंक (क एवं ख) में मेंढकों के आण्डों को वयस्क
होने के लिए रखा गया था। कुछ दिनों बाद : टैंक (क) में टैडपोल वयस्क
होकर छोटे-छोटे मंढक आकार में आने लगे।
टैंक (ख) में कोई भी टैडपोल वयस्क नहीं हो पाये एवं वह मृत पाये
गये।
टैंक (क) में क्या ऐसा था जिससे टेडपोल वयस्क हो जाये?
उत्तर―टैक (क) में टेडपोल वयस्क हो गए क्योंकि पानी में
आयोडीन था तथा आयोडिन नवजात टेडपोल की वृद्धि में सहायक
होता है।
टैंक (ख) में आयोडीन नहीं होने के कारण टेडपोल का विकास नहीं
हो पाया।

प्रश्न 4. भाग-1 राकेश एक उच्च विद्यालय का छात्र है। वह पढ़ाई
एवं खेल में बहुत अच्छा है। एक रविवार उसके दोस्तों ने उसे छुपाकर
पुड़िया को फाड़ कर कुछ खान हुए देखा।
भाग-2 जब उससे पूछा गया कि वह क्या खा रहा है तो बिना उत्तर
दिये वह वहाँ से चला गया।
राकेश के व्यवहार के बारे में आपको क्या कहना है?
राकेश किस प्रकार की पहिला का सेवन कर रहा होगा?
क्या उसका इन सब चीजों का रखामा सही है? नहीं तो क्यों ?
उतर― राकेश से पूछने पर कि वह क्या खा रहा था, उसका बिना
उत्तर दिए वहाँ से चले जाना एक असामाजिक बुराई के तरफ इशारा कर
रहा था। राकेश उस पुड़िया का सेवन कर रहा था, कोई हानिकारक नशीला
पदार्थ का सेवन कर रहा था। जैसे-गुटका एवं तम्बाकू।

प्रश्न 5. ऋतुस्राव क्या है ? वर्णन कीजिए।
उत्तर―ऋतुस्राव–यदि अंडाणु का निषेचन नहीं हो पाता है तब
गर्भाशय के अंदरूनी परत में जमी हुई रुधिर वाहिकाओं की परत टूटती
है और योनि-द्वार से बाहर आती है। इसे ऋतुस्राव कहते हैं। ऋतुस्राव
लगभग 28 से 30 दिन में एक बार होता है, इसलिए इसे मासिक चक्र भी
कहते हैं। पहला ऋतुस्राव यौनारम्भ में होता है जिसे रजोदर्शन कहते हैं।

                                              ■■

  FLIPKART

Next Post Previous Post
हमसे जुड़ें
1