Jharkhand Board Class 8 Hindi Notes | पन्ना पन्ना बोलता है
Jharkhand Board Class 8 Hindi Notes | पन्ना पन्ना बोलता है
JAC Board Solution For Class 8TH Hindi Chapter 17
पाठ परिचय : प्रस्तुत पाठ में समाचार के महत्त्व पर प्रकाश डाला गया
है। वर्तमान समय में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए अनेक माध्यम मौजूद
है, फिर भी समाचार पत्रों का महत्त्व कम नहीं हुआ है। पिता-पुत्री के आपसी
संवाद द्वारा समाचार पत्र में प्रकाशित होने वाले समाचार, लेख, संपादकीय
पाठकों के पत्र, विज्ञापन इत्यादि उसके विविध अंगों के बारे में जानकारी प्रदान
करते हैं।
अभ्यास प्रश्न
□ पाठ से:
1. शुभांगी के घर में खुशी का माहौल क्यों है?
उत्तर― शुभांगी को बुआ भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चुनी गई हैं।
इसलिए उसके घर में खुशी का माहौल है।
2. समाचार-पत्र में किन-किन विषयों की जानकारी मिलती है?
उत्तर―समाचार पत्रों में समाचार के अलावा विशेष-लेख, संपादकीय,
पाठकों के पत्र, विज्ञापन इत्यादि चीजें होती हैं। बच्चों के लिए-कार्टून,
कहानियाँ, कविताएँ, पहेलियाँ बच्चों द्वारा बनाए गए चित्र, वर्ग पहलियाँ आदि।
3. विज्ञापनों से हमें किस प्रकार फायदा होता है?
उत्तर―लोग या कोई संस्था या सरकार अपनी चीजों या सेवाओं के
बारे में समाचार पत्रों में विज्ञापन या सूचना देते हैं। इससे अन्य लोगों को
उसकी जानकारी हो जाती है। फिर लोग अपनी जरूरत या सुविधा के
अनुसार इसका उपयोग करते हैं जिससे संबंधित व्यक्ति या कंपनी की बिक्री
बढ़ जाती है।
4. किसी समाचार पत्र का संपावक क्या करता है?
उत्तर―समाचार पत्र के सभी विभागों के कार्यों की देख-रेख के लिए
एक व्यक्ति होता है, जिसे सम्पादक कहते हैं। सम्पादक समाचार पत्र में छपी
चीजों के लिए जिम्मेवार होता है। वह समसामयिक संदर्भ पर लिखता है जिसे
सम्पादकीय कहा जाता है।
□ पाठ से आगे:
1. समाचार पत्र भी बड़े कमाल की चीज है, कैसे?
उत्तर―समाचार-पत्र से हमें हर जगह की सूचनाएँ एक ही बार में मिल
जाती है। विविध सामग्री भी हम एक ही समय में एक ही जगह पर ज्ञात कर
लेते हैं। इसलिए समाचार पत्र बड़े कमाल की चीज है।
2. पिताजी ने पूछा-तुम्हारे विद्यालय में बाल संसद है? आपके
विद्यालय में भी बाल संसद होगी। उसकी रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर―स्वयं करें।
3. हिन्दी भाषा के पाँच समाचार पत्र एवं उनके संपादकों के नाम
लिखें।
उत्तर―स्वयं करें।
4. समाचार पत्र के अलावा हम अन्य किन-किन माध्यमों से सूचना
प्राप्त करते हैं?
उत्तर―समाचार पत्र के अलावा हम- रेडियो, दूरदर्शन, पत्र-पत्रिका के
माध्यम से सूचना प्राप्त करते हैं। आजकल सूचना हम मोबाइल द्वारा भी प्राप्त
कर लेते हैं।
★★★