JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

   Jharkhand Board Class 8 Geography Notes | उद्योग 

  JAC Board Solution For Class 8TH (Social Science) Geography Chapter 5


प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए―
(क) उद्योग एक .............. क्रिया है।
(ख) सूती वस्त्र उद्योग के लिए प्रमुख कच्चा माल ........... है।
(ग) कागज उद्योग ............. आधारित उद्योग है।
(घ) टोकरी निर्माण ................. उद्योग का उदाहरण है।
(ङ) टाटा लोहा-इस्पात उद्योग को जल............ और ............
नदी से प्राप्त होता है।
(च) भारत का सिलिकान शहर ...............को कहा जाता है।
उत्तर―(क) द्वितीयक आर्थिक
(ख) कपास
(ग) वन
(घ) गृह या कुटीर
(ङ) स्वर्ण रेखा, खरकई
(च) बंगलूरू

प्रश्न 2. अति लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) चीनी उद्योग का मुख्य कच्चा माल क्या है ?
उत्तर―चीनी उद्योग का मुख्य कच्चा माल गन्ना और चुकन्दर है।

(ख) भारत का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है?
उत्तर―अहमदाबाद को भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है।

(ग) 'पावर लूम' क्या है ?
उत्तर―सत कातने और वस्त्र बुनने के लिए किस ऊर्जा संचालित
करघे को पावरलूम कहा जाता है। इसका प्रयोग मिलें अर्थात कारखानों
में किया जाता है। अब स्वचालित पावर लूम का प्रयोग किया जाने
लगा है।

(घ) विश्व का मुख्य सूचना प्रौद्योगिकी केन्द्र कैलिफोर्निया
किस देश में है?
उत्तर―विश्व का मुख्य सूचना प्रौद्योगिकी केन्द्र कैलिफोर्निया संयुक्त
राज्य अमेरिका का नगर है।

प्रश्न 3. निम्न के दो-दो उदाहरण लिखें―
(क) कच्चा माल (I)..........(2) .............
(ख) कृषि आधारित उद्योग (1) ...........(2) ...........
(ग) कुटीर उद्योग (1) ...........(2) ................
(घ) सहकारी उद्योग (1)........... (2) .............
(ङ) खनिज आधारित उद्योग (1) ............... (2)............
उत्तर―(क) कच्चा माल– (1) लौह-अयस्क (2) कपास
(ख) कृषि आधारित उद्योग– (1) चीनी उद्योग (2) वस्त्र उद्योग
(ग) कुटीर उद्योग– (1) टोकरी निर्माण (2) मिट्टी के बर्तन बनाना
(घ) सहकारी उद्योग– (1) आनन्द डेयरी (2) सुधा डेयरी
(ङ) खनिज आधारित उद्योग– (1) लोहा-इस्पात उद्योग
(2) ताँबा उद्योग

प्रश्न 4. अंतर स्पष्ट करें―
(क) कृषि आधारित उद्योग एवं खनिज आधारित उद्योग।
उत्तर―कृषि आधारित उद्योग एवं खनिज आधारित उद्योग में निम्नलिखित
अंतर हैं―
कृषि आधारित उद्योग―
(i) कृषि आधारित उद्योग वे हैं जो कच्चे माल के रूप में कृषि
उत्पाद व पशु उत्पाद का उपयोग करते हैं।
(ii) यह हल्के, गृह एवं लघु उद्योग की श्रेणी में आते हैं।
(iii) यह उपभोक्ता उद्योग हैं।
(iv) सूती वस्त्र, जूट, बिस्कुट आदि इसके उदाहरण हैं।
खनिज आधारित उद्योग―
(i) खनिज आधारित उद्योग वे हैं जो कच्चे माल के रूप में खनिज
अयस्कों का उपयोग करते हैं।
(ii) यह भारी व वृहत् उद्योग की श्रेणी में आते हैं।
(iii) यह आधारभूत उद्योग हैं।
(iv) लौह इस्पात, तांबा, उर्वरक आदि इसके उदाहरण हैं।

(ख) सार्वजनिक क्षेत्र और संयुक्त क्षेत्र के उद्योग।
उत्तर―सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग और संयुक्त क्षेत्र के उद्योग में
निम्नलिखित अंतर है―
सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग―
(i) सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों का स्वामित्व, नियंत्रण और संचालन
सरकार अथवा उसके किसी संगठन के पास होता है।
(ii) इसके नियम सरकार द्वारा बनाए जाते हैं। लाभ तथा हानि के
लिए सरकार जिम्मेवार होती है।
(iii) इसमें सम्पूर्ण पूँजी निवेश सरकार करती है।
(iv) बोकारो स्टील प्लांट, रेलवे कारखाना आदि इसके उदाहरण हैं।
संयुक्त क्षेत्र के उद्योग―
(i) संयुक्त क्षेत्र के उद्योगों का स्वामित्व, नियंत्रण और संचालन
सरकार और खास व्यक्ति या व्यक्ति समूह दोनों के पास होता
है।
(ii) इसके नियम दोनों मिलकर बनाते हैं तथा लाभ और हानि के
लिए भी दोनों ही जिम्मेवार होते हैं।
(iii) इसमें पूँजी निवेश शेयर के आधार पर होता है।
(iv) मारूति उद्योग इसका उदाहरण है।

प्रश्न 5. लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) 'उद्योग' से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर―उद्योग का तात्पर्य द्वितीयक आर्थिक क्रिया है। इसमें कच्चेमाल
को संवर्धित कर उपभोक्ता उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इसमें कच्चे माल
का संगहण, यांत्रिक विधि द्वारा गुण परिवर्तन, प्राप्त उत्पाद को बाजार
(उपभोक्ता) तक पहुँचाने आदि संक्रियाएँ शामिल हैं। किसी भी देश के
तीव्र आर्थिक विकास के लिए उद्योगों का विकसित होना अत्यन्त
आवश्यक है।

(ख) फुटलूज उद्योग क्या है ?
उत्तर―विभिन्न प्रकार के उद्योगों से प्राप्त उत्पादों को मिलाकर एक
नए उत्पाद बनाना फुटलूज उद्योग कहलाता है। जैसे― स्टेबलाइजर उद्योग,
रेडिमेड वस्त्र उद्योग आदि।

(ग) सनराइन उद्योग क्या है ? उदाहरण दें।
उत्तर―वर्तमान समय में उभरते हुए उद्योगों को सन्राइज उद्योग कहते
हैं। इसके अन्तर्गत सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, होटल, पर्यटन तथा
तकनीकी ज्ञान संस्थान आदि आते हैं।

(घ) सूती उद्योग अहमदाबाद और मुम्बई में क्यों विकसित हुआ ?
उत्तर―अहमदाबाद और मुम्बई के आस-पास सूती वस्त्र उद्योग के
विकसित होने के प्रमुख कारण या सुविधाएँ निम्न प्रकार हैं―
(i) कपास उत्पादक क्षेत्र में स्थित होने के कारण पर्याप्त कच्चा
माल उपलब्ध है।

(ii) समुद्री आर्द्र जलवायु के कारण धागे कम टूटते हैं तथा रेशे
अधिक चमकीले होते हैं, जिससे अच्छे कपड़े बुने जाते हैं।

(iii) घनी आबादी के कारण सस्ते दर पर पर्याप्त कुशल श्रमिक
उपलब्ध हैं।

(iv) यातायात साधनों से समस्त देश से जुड़े होने तथा बन्दरगाह
निकट होने से विस्तृत देशी-विदेशी बाजार उपलब्ध है।

(v) सहकारिता आधारित होने अथवा पर्याप्त वित्तीय सहायता के
कारण प्रोत्साहन मिलता है।

(ङ) किस उद्योग को सभी उद्योगों का आधार कहा जाता है?
क्यों?
उत्तर―लोहा-इस्पात उद्योग को सभी उद्योगों का आधार कहा जाता
है। सभी उद्योग यंत्रों और उपकरणों से संचालित होते हैं जिसका निर्माण
लोहा-इस्पात से ही होता है। यह कई उद्योगों को कच्चा माल उपलब्ध
कराता है। सम्पूर्ण परिवहन व्यवस्था इसी पर आश्रित है अर्थात् लोहा-इस्पात
उद्योग के विकास के बिना अन्य उद्योगों का विकास असंभव है। अतः इसे
सभी उद्योगों का आधार या आधारभूत उद्योग कहते हैं।

प्रश्न 6. जमशेदपुर और पिट्सबर्ग में लोहा इस्पात उद्योगों के
विकसित होने के लिए अनुकूल परिस्थितियों का तुलनात्मक वर्णन
करें।
उत्तर―जमशेदपुर व पिट्सबर्ग लोहा-इस्पात उद्योगों को प्राप्त सुविधाएँ
निम्न हैं―
(i) जमशेदपुर लौह–अयस्क क्षेत्र और कोयला क्षेत्र के बीच में
मुम्बई-कोलकाता रेलमार्ग पर स्थित है जबकि पिट्सबर्ग कोयला
क्षेत्र में स्थित है।

(ii) जमशेदपुर को निकटवर्ती सिंहभूम, मयूरभंज, झरिया, रानीगंज
से कोयला प्राप्त होता है। इसी प्रकार पिट्सबर्ग को कोयला
पिट्सबर्ग से तथा लौह-अयस्क मिनेसोटा से प्राप्त होता है।

(iii) जमशेदपुर को स्वर्णरेखा और खरकई नदियाँ से तथा पिट्सबर्ग
को ओहियो, मोनोगहेला और एल्घरनी नदियों से जल प्राप्त
होता है।

(iv) निकटवर्ती क्षेत्रों से चूना पत्थर, मैगजीन, टंगस्टन निकेल आदि
प्राप्त हो जाते हैं।

(v) घनी आबादी के कारण सस्ते दर पर पर्याप्त कुशल श्रमिक
उपलब्ध हैं।

(vi) आधारित उद्योगों के विकसित होने तथा बन्दरगाह के निकट होने
के कारण स्थानीय और विस्तृत बाजार उपलब्ध है।

प्रश्न 7. उद्योगों के वर्गीकरण के कौन-कौन से मुख्य आधार हैं?
इनके अनुसार उद्योगों का वर्गीकरण करें।
उत्तर―उद्योगों का वर्गीकरण कई आधारों पर किया जाता है, जिनमें
प्रमुख निम्नलिखित हैं―
(क) कच्चा माल के आधार पर चार प्रकार के उद्योग हैं–
(i) कृषि आधारित (ii) खनिज आधारित (iii) समुद्र आधारित (iv) वन
आधारित

(ख) आकार के आधार पर उद्योगों के तीन प्रकार हैं–
(i) गृह या कुटीर उद्योग (ii) लघु उद्योग (iii) वृहत् उद्योग।

(ग) स्वामित्व के आधार पर उद्योगों के चार वर्ग हैं–
(i) निजी क्षेत्र के उद्योग (ii) सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग (iii) संयुक्त
क्षेत्र के उद्योग (iv) सहकारी क्षेत्र के उद्योग।

                                             ■■

  FLIPKART

और नया पुराने
हमसे जुड़ें
1

Jharkhand Board Solution सबसे पहले पाएं!

Jharkhand Board के Class 9, 10, 11 और 12 के Solutions, Notes, PDF और Exam Updates सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी WhatsApp चैनल जॉइन करें