JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

  Jharkhand Board Class 8 Geography Notes | मानव संसाधन  

   JAC Board Solution For Class 8TH (Social Science) Geography Chapter 6


प्रश्न 1. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(क) विश्व के सर्वाधिक घने बसाव वाले महाद्वीपों के नाम
लिखिए।
उत्तर―विश्व के सर्वाधिक घने बसाव वाले महाद्वीपों के नाम हैं―
(i) पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी एशिया (ii) उत्तर-पश्चिमी यूरोप (iii) पूर्वी एवं
मध्य संयुक्त राज्य अमेरिका।

(ख) भारत का जनसंख्या घनत्व कितना है ?
उत्तर―भारत का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रतिवर्ग मिलोमीटर है।

(ग) जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों का
उल्लेख कीजिए।
उत्तर―जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों को दो वर्गों
में रख सकते हैं-भौगोलिक कारक और मानवीय कारक।
भौगोलिक कारक–इसके अन्तर्गत स्थलाकृति, जलवायु, वर्षा, व
प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता आती है।
मानवीय कारक–इसके अंतर्गत सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक
कारक आते हैं।

(घ) विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर― विश्व जनसंख्या दिवस प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को मनाया
जाता है।

प्रश्न 2. लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) मानव एक संसाधन है। कैसे ?
उत्तर― मानव अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्राकृतिक
संसाधनों को अपनी योग्यता के अनुसार उपयोगी बनाता है। इसके लिए वह
अपनी शारीरिक क्षमता व तकनीकी ज्ञान का उपयोग करता है अर्थात
मानव के बिना संसाधनों का निर्माण संभव नहीं है। शिक्षित और स्वस्थ
मानव ही संसाधनों को विकसित कर सकता है। इस प्रकार मानव अपनी
क्षमताओं और योग्यताओं का उपयोग करता है। अत: मानव एक महत्वपूर्ण
संसाधन है।

(ख) जलवायु किस प्रकार जनसंख्या वितरण को प्रभावित
करती है?
उत्तर― अत्यधिक ऊष्ण अथवा शीत प्रदेश मानव बसाव के अनुकूल
नहीं होते हैं। वहाँ आर्थिक क्रिया-कलाप भी अत्यन्त कठिन होता है। अतः
वहाँ विरल आबादी मिलती है। जबकि उष्णाई और शीतोष्ण प्रदेशों में रहना
और जीवन-यापन करना अत्यन्त सरल होता है। अत: वहाँ सघन आबादी
मिलती है।

(ग) जनसंख्या परिवर्तन की तीन प्रमुख प्रक्रियाएँ कौन-कौन-सी
हैं?
उत्तर―जनसंख्या परिवर्तन की तीन प्रमुख प्रक्रियाएँ हैं- जन्मदर,
मृत्युदर और प्रवास।
जन्मदर–जन्मदर में वृद्धि से जनसंख्या में वृद्धि होती है और संघटन
का स्वरूप भी बदल जाता है।

मृत्युदर–मृत्युदर उच्च रहने पर जनसंख्या में कमी होती है जबकि
मृत्युदर कम रहने पर जनसंख्या में वृद्धि होती है।

प्रवास-प्रवास का तात्पर्य एक क्षेत्र या देश से दूसरे क्षेत्र या देश में
जनसंख्या का स्थानांतरण। देश के अन्दर प्रवास से संख्या में परिवर्तन नहीं
होता लेकिन शहरी और ग्रामीण जनसंख्या अनुपात में परिवर्तन हो जाता
है। दूसरे देशों के प्रवास करने अथवा दूसरे देशों से आव्रजन से जनसंख्या
और संघटन में परिवर्तन हो जाता है।

(घ) उत्प्रवास एवं आप्रवास में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-उत्प्रवास एवं आप्रवास में निम्नलिखित अंतर हैं―
उत्प्रवास                                              आप्रवास
(i) किसी दूसरे देशों में जाकर स्थायी             (i) किसी अन्य देशों से आकर
रूप यस जाना।                                         किसी देश में स्थायी रूप से
                                                               बस जाना आप्रवास कहलाता 
                                                                है।
(ii) उत्प्रवास से जनसंख्या घटती है।        (ii) आप्रवास से जनसंख्या बढ़ती
(iii) उत्प्रवास की स्थिति अल्प
विकसित देशों में पाई जाती है।                 (iii) आप्रवास की स्थिति विकसित
                                                                 देशों में देखने को मिलती है।

प्रश्न 3. निम्न शब्दों की संक्षिप्त व्याख्या कीजिए―
(क) जनसंख्या घनत्व   (ख) जनसंख्या परिवर्तन
(ग) प्रवास     (घ) जनसंख्या विस्फोट
(ङ) जन्मदर     (च) मृत्युदर
(छ) लिंगानुपात   (ज) प्राकृतिक वृद्धि दर
उत्तर―(क) जनसंख्या घनत्व–प्रतिवर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में
निवास करने वाले लोगों की संख्या को जनघनत्व या जनसंख्या घनत्व
कहते हैं। इससे किसी देश अथवा क्षेत्र की आर्थिक-सामाजिक स्थिति ज्ञात
होती है।

(ख) जनसंख्या परिवर्तन–किसी देश अथवा क्षेत्र की आबादी की
संख्या, उसके वितरण और संघटन में होने वाले बदलाव को जनसंख्या
परिवर्तन कहते हैं। यह जन्मदर, मृत्युदर और प्रवास के आपसी संयोजन
से होता है।

(ग) अस्थायी प्रवास–किसी एक क्षेत्र या देश से दूसरे क्षेत्र अथवा
देश के बीच अस्थायी रूप से जाकर अथवा आकर बस जाना अस्थायी
प्रवास कहलाता है। इससे जनसंख्या में वृद्धि और कमी तथा संघटन में
पिक परिवर्तन होता है।

(घ) जनसंख्या विस्फोट–स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, रहन-सहन
स्तर में वृद्धि अन्य सुविधाओं के विस्तार आदि कारणों से जन्मदर में
अत्यधिक वृद्धि और मृत्युदर काफी कमी होने से स्थायी आबादी में होने
वाली तीव्र वृद्धि जिससे उपलब्धा प्राकृतिक संसाधनों की कमी हो जाए
जनसंख्या विस्फोट कहलाता है। इससे अनेक समस्याएँ पैदा हो जाती हैं।

(ङ) जन्मदर–प्रति हजार आबादी पर जन्म लेने वाले जीवित
शिशुओं की संख्या को जन्मदर कहते हैं। जन्मदर बढ़ने से जनसंख्या बढ़ती
है उसी प्रकार जन्मदर घटने पर जनसंख्या घटती है।

(च) मृत्युदर–प्रति हजार की आबादी पर मरने वालों की संख्या को
मृत्युदर कहते हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से इसे कमतर किया जा
सकता है। मृत्युदर उच्च रहने पर जनसंख्या का आकार घटता है जबकि
निम्न रहने पर जनसंख्या में वृद्धि होती है।

(छ) लिंगानुपात–प्रति हजार पुरुषों की आबादी पर स्त्रियों की
संख्या को लिंगानुपात कहते हैं। लिंगानुपात से देश की सामाजिक,
सांस्कृतिक स्थिति का पता चलता है। भारत का लिंगानुपात 2011 की
जनगणना के अनुसार 943 है।

(ज) प्राकृतिक वृद्धि दर– जन्म दर और मृत्युदर के बीच के अंतर
को प्राकृतिक वृद्धि दर कहते हैं। यह वास्तविक वृद्धि या आकार को स्पष्ट
करता है।
              प्राकृतिक वृद्धि दर = जन्मदर-मृत्युदर

प्रश्न 4.दीर्घ उत्तरीय प्रश्न―
(क) जनसंख्या परिवर्तन से आप क्या समझते हैं ? जनसंख्या
परिवर्तन के मुख्य कारण कौन-कौन से हैं ? व्याख्या कीजिए।
उत्तर―किसी देश अथवा क्षेत्र की आबादी के आकार, वितरण और
संघटन (गुण) में होने वाले बदलाव जनसंख्या परिवर्तन के मुख्य कारक
हैं। जब किसी क्षेत्र विशेष में जन्मदर मृत्युदर से अधिक होती है तो
जनसंख्या बढ़ती है। इसी प्रकार जन्मदर दर और मृत्यु दर यदि बराबर हो
तो जनसंख्या स्थिर रहती है। जन्मदर यदि मृत्युदर से कम हो जाती है तो
जनसंख्या घटने लगती है।
     प्रवास के कारण भी जनसंख्या के आकार और संघटन में बदलाव
आते हैं। आन्तरिक प्रवास से जनसंख्या में वृद्धि नहीं होती है, लेकिन
नगरीय ग्रामीण अनुपात, लिंगानुपात आदि में परिवर्तन होता है। उत्प्रवास
से जनसंख्या घटती है जबकि आप्रवास से जनसंख्या बढ़ जाती है।

(ख) 'जनसंख्या पिरामिड' से आप क्या समझते हैं ? किसी
देश के जनसंख्या पिरामिड से किन बातों का पता चलता है ?
उत्तर―किसी देश अथवा क्षेत्र के लिंगानुपात और आयु संरचना को
प्रदर्शित करने के लिए जिस आरेखीय विधि का प्रयोग किया जाता है, उसे
जनसंख्या पिरामिड या आयु-लिंग पिरामिड कहते हैं।
किसी देश के जनसंख्या पिरामिड से निम्न बातों का पता चलता है-
(i) आधार से जन्मदर के अधिक या कम होने का संकेत मिलता है।
बच्चों की संख्या का पता चलना है।
(ii) अविकसित या अल्पविकसित देशों के पिरामिड का आधार चौड़ा
होता है।
(ii) जिस पिरामिड का मध्य भाग चौड़ा होता है वहाँ युवा वर्ग की
संख्या अधिक होती है।
(iv) कम जन्मदर एवं कम मृत्युदर वाले देशों का पिरामिड का आधार
संकरा होता है। यह स्थिति विकसित देशों में होती है।

                                               □□

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal