JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

  Jharkhand Board Class 8 Geography Notes | भूमि, मृदा, जल, प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन  

 JAC Board Solution For Class 8TH (Social Science) Geography Chapter 2


प्रश्न 1. सही उत्तर चिह्नित (✓) कीजिए―
(i) निम्नलिखित में से कौन-सा कारक मृदा निर्माण का नहीं
है?
(क) समय
(ख) मृदा का गठन
(ग) जैव पदार्थ

(ii) निम्नलिखित में से कौन सा प्रकृति के संरक्षण के अनुकूल
नहीं है?
(क) बल्य को बंद कर देना चाहिए जब आवश्यकता न हो।
(ख) नल को उपयोग के बाद तुरंत बंद कर देना चाहिए।

(iii) निम्नलिखित में से कौन-सी विधि तीव्र ढालों पर मृदा
अपरदन को रोकने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है ?
(क) रक्षक मेखला
(ख) मलचिंग
(ग) समोच्चरेखीय जुताई
उत्तर― (i)- (ख), (ii) - (ग), (iii) - (ग)।

प्रश्न 2. निम्नलिखित का मिलान कीजिए―
(क) भूमि उपयोग                (i) मृदा अपरदन को रोकना
(ख) ह्यूमस                        (ii) कृषि के लिए उपयुक्त भूमि
(ग) समोच्च रेखीय जुताई     (iii) भूमि का उत्पादनकारी उपयोग
(घ) कृषि योग्य भूमि   (iv) ऊपरी मृदा पर निक्षेपित जैव पदार्थ
उत्तर―(क)-(i), (ख) -(iv, (ग)-(i), (घ)-(ii)।

प्रश्न 3. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए―
(क) मृदा निर्माण के लिए उत्तरदायी दो मुख्य जलवायु
कारक कौन-से हैं?
उत्तर― मृदा निर्माण के लिए उत्तरदायी दो मुख्य जलवायु कारक
वायुमंडलीय तापमान और आर्द्रता है।

(ख) भूमि निम्नीकरण के कोई दो कारण लिखिए।
उत्तर― भूमि निम्नीकरण के दो प्रमुख कारण हैं―(i) अवैज्ञानिक
उपयोग के कारण उत्पन्न प्रदूषण। (ii) मृदा-अपरदन।

(ग) भूमि को महत्वपूर्ण संसाधन क्यों माना जाता है ?
उत्तर― भूमि संसाधन का उपयोग, कृषि, वानिकी, पशुचारण, आवास,
उद्योग आदि सभी कार्यों में किया जाता है। सभी संसाधन भूमि पर ही
उपलब्ध हैं। हमारा सम्पूर्ण जीवन भूमि पर ही निर्भर है। इसके बिना जीवन
और संसाधन की कल्पना नहीं की जा सकती है। इसके उपयोग के प्रारूप
से ही देश अथवा क्षेत्र की समृद्धि ज्ञात होती है। इस प्रकार स्पष्ट है कि
भूमि एक महत्वपूर्ण संसाधन है।

(घ) किन्हीं दो सोपानों के नाम बताइए, जिन्हें सरकार ने पौधों
और प्राणियों के संरक्षण के लिए आरंभ किया है।
उत्तर― पौधों और प्राणियों के संरक्षण के लिए सरकार ने कई कदम
(सोपान) उठाए हैं, जिनमें दो प्रमुख निम्नलिखित सोपान हैं―
(i) वन्य-जीव अभयारण्य, जैव-मंडल क्षेत्र, राष्ट्रीय उद्यान, पक्षी-विहार
आदि की स्थापना करना।

(ii) वन व वन्यप्राणियों के संवर्धन के लिए केन्द्र स्थापित करना।

(iii) वनों की कटाई, शिकार आदि पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाना।

(ङ) जल संरक्षण के तीन तरीके बताइए।
उत्तर― जल संरक्षण के तीन प्रमुख तरीके निम्नलिखित हैं―
(i) वर्षा-जल की खेती या संग्रहण।
(ii) सिंचाई की नई विधियों जैसे-ड्रिप, स्प्रिंकल आदि का प्रयोग।
(iii) प्रदूषित जल का भौतिक, रासायनिक जैविक विधियों द्वारा पुनः
चक्रण कर उपयोग में लाना।

                                            ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal