JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

    Jharkhand Board Class 7TH History Notes | मध्यकाल में भारत  

  JAC Board Solution For Class 7TH (Social Science) History Chapter 1


□ आइए जानें―
1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
(क) अल इद्रीसी एक .................. था।
(ख) भारत का मध्यकालीन इतिहास ............वर्षों के दौरान
हुए परिवर्तनों का अध्ययन है।
(ग) नक्शा या मानचित्र बनानेवाला व्यक्ति ..............कहलाता
है।
(घ) अरबों के सिन्ध विजय की जानकारी ............. नामक
पुस्तक से मिलती है।
(ङ) इतिहास की जानकारी के लिए किसी क्षेत्र विशेष को
................... को जानना जरूरी है।
उत्तर― (क) भूगोलवेत्ता और लेखक
(ख) एक हजार
(ग) मानचित्रकार
(घ) चयनाना
(ङ) भौगोलिक परिस्थितियों

2. सही मिलान कीजिए :
पुस्तक का नाम                       लेखक का नाम
(क) तहकीक-ए-हिन्द              (a) अमीर खुसरो
(ख) तयकात-ए-नासिरी           (b) अलबेरुनी
(ग) ताज-उल-मासिर               (c) मिन्हाज उस सिराज
(घ) मसनवी                           (d) हसन निजामी
उत्तर― (क)-(b); (ख)- (c); (ग) - (d); (घ)-(a).

3. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(क) जियाउद्दीन बरनी कौन था?
उत्तर― जियाउद्दीन बरनी 14वीं सदी का एक इतिहासकार था जिन्होंने
1356 ई. और 1358 ई. में दो वृत्तांत लिखे, दोनों में अंतर है। 1971 ई. तक
बरनी के पहले वृत्तांत के बारे में इतिहासकारों को जानकारी ही नहीं थी,
यह किसी पुस्तकालय में दबा पड़ा था जो बाद में मिला।

(ख) सनातन धर्म में उत्पन्न किन्हीं दो पंथों के नाम लिखिए।
उत्तर― वैष्णव पंथ और कबीर पंथ सनानत धर्म के पंथ हैं।

(ग) हिन्दुस्तान शब्द का प्रयोग किन-किन संदर्भो में होता है?
उत्तर― सोलहवीं सदी में बाबर ने इस शब्द का प्रयोग महाद्वीप के
भूगोल, पशु-पक्षी तथा यहाँ के लोगों के रहन-सहन का वर्णन करने के
लिए किया।

(घ) मध्यकाल में कृषि में किस नयी तकनीक का इस्तेमाल
किया जाने लगा?
उत्तर―मध्यकाल में कृषि के लिए अलग-अलग तकनीक का
इस्तेमाल किया जाने लगा। जैसे-सिंचाई रहट से होने लगी जिससे उत्पादन
में वृद्धि हुई। कताई में चरखों का इस्तेमाल होने लगा। इन्हीं तकनीकों से
मध्यकाल में लोग कृषि करते थे।

(ङ) इस्लाम धर्म में आस्था रखनेवाला व्यक्ति का व्यवहार
कैसा होता है?
उत्तर―इस्लाम धर्म में आस्था रखनेवाले व्यक्ति एक ईश्वर की सत्ता
को स्वीकार करता है तथा प्रेम, करुणा एवं उदारता में विश्वास करने वाले
व्यक्ति को गले लगाता है, भले उस व्यक्ति की सामाजिक व आर्थिक
स्थिति कुछ भी क्यों न हो।

□ आइए चर्चा करें―
4. जब छापेखाने नहीं होते थे, तब पुस्तकें कैसे तैयार होती थीं ?
उत्तर―छापेखानों के पहले पुस्तकें पाण्डुलिपि द्वारा तैयार की जाती
थीं जिसमें सालों लग जाते थे।

5. मध्यकालीन इतिहास के विभिन्न स्रोतों में आप किस स्रोत को
ज्यादा महत्त्वपूर्ण मानते हैं ?
उत्तर― मध्यकालीन इतिहास के विभिन्न स्रोतों में से हम "ऐतिहासिक
स्रोत" को महत्त्वपूर्ण मानते हैं क्योंकि इस काल में सिक्के, भवन निर्माण,
कला, मंदिरों का निर्माण, मस्जिद तथा मकबरे बनाए गए।

                                          ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal