JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

      Jharkhand Board Class 7TH Science Notes | पवन, तूफान और चक्रवात  

    JAC Board Solution For Class 7TH Science Chapter 18


                                              अभ्यास

1. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें:—
(i) पवन ................. वायु है।
(ii) पवन पृथ्वी के ........ तापन के कारण उत्पन्न होती है।
(iii) पृथ्वी की सतह के निकट ............ वायु ऊपर उठती है, जबकि
............... वायु नीचे आती है।
(iv) वायु ............ दाब क्षेत्र से............ दाब के क्षेत्र की ओर गति
करती है।
उत्तर— (i) गतिशील (ii) उष्मा (iii) गर्म, ठंडी (iv) अधिक, कम

2. सही / गलत का चयन करें—
(क) जलवाष्पयुक्त पवन के कारण वर्षा होती है।
(ख) चक्रवात आने की सूचना एक महीने पहले दी जाती है।
(ग) गर्जन के साथ भारी वर्षा होने पर ऐसी छतरी का उपयोग
करना चाहिए जिसकी डंडी धातु की नहीं बनी हो।
(घ) शीतकाल में पवन थल से सागर की ओर बहती है।
उत्तर—(क) सही (ख) गलत (ग) सही (घ) सही

3. सही उत्तर का चयन कीजिए—
(i) पवन बहने की दिशा होती है—
(क) अधिक दबाब वाले क्षेत्र से कम बवाब वाले क्षेत्र की ओर।
(ख) कम दवाब वाले क्षेत्र से अधिक दवाय वाले क्षेत्र की ओर।
(ग) ऊँचाई वाले स्थानों से नीचे स्थानों की ओर
(घ) कम ताप वाले स्थान से उच्च ताप वाले स्थान की ओर
उत्तर— (क)अधिक दबाब वाले क्षेत्र से कम बवाब वाले क्षेत्र की
ओर।

(ii) मानसून हवाएँ
(क) गर्मी के दिनों में समुद्र से पृथ्वी की ओर बहती है।
(ख) हमारे जल-चक्र का हिस्सा है।
(ग) बारिश लाती है।
(घ) गर्मी के दिनों में पृथ्वी से समुद्र की ओर बहती है।
उत्तर— (क) गर्मी के दिनों में समुद्र से पृथ्वी की ओर बहती है।

(iii) गर्जन के साथ भारी वर्षा होने पर हमें
(क) किसी निर्जन स्थान पर किसी बड़े पेड़ के नीचे शरण नहीं लेनी
चाहिए।
(ख) पानी में रहना चाहिए।
(ग) घर की सारी खिड़कियों को खोलकर रखना चाहिए।
(घ) ऐसी छतरी का प्रयोग नहीं करना चाहिए जिसकी डंडी धातु की
बनी हो।
उत्तर― (क) किसी निर्जन स्थान पर किसी बड़े पेड़ के नीचे शरण नहीं
लेना चाहिए।
उत्तर―(i)-(क), (ii) - (क), (iii) - (क)।

4. एक वाक्य में उत्तर लिखिए―
(i)ऐनीमोमीटर क्या है?
उत्तर― हवा के दबाव को मापने के यंत्र को ऐनीमोमीटर कहते हैं।

(ii) चक्रवात के केंद्र को क्या कहते हैं।
उत्तर― चक्रवात के केन्द्र को तूफान की आँख कहते हैं।

(iii) किसी स्थान पर पवन की गति अधिक होने पर हवा का
दबाव क्या हो जाता है?
उत्तर― हवा का दबाव बढ़ जाता है।

5. पवन धाराओं का निर्माण कैसे होता है?
उत्तर― पृथ्वी के असमान रूप से गर्म होने के कारण पवन धाराओं का
निर्माण होता है।

6. चक्रवात के आने की संभावना किन क्षेत्रों में ज्यादा बनी
रहती है?
उत्तर― चक्रवात के आने की संभावना ज्यादातर तटीय इलाकों में
होती है।

7. गर्मी के दिनों में पवन समुद्र से पृथ्वी की ओर क्यों
बहती है?
उत्तर― गर्मियों में थलीय क्षेत्र अधिक तेजी से गर्म होता है और अधिकांश
समय थल ताप समुद्री जल की अपेक्षा अधिक रहता है। थल की
वायु गर्म होकर ऊपर उठ जाती है। इससे थल का वायु दाब कम
हो जाता है। इस कम दाब को भरने के लिए पवन समुद्र से पृथ्वी
की ओर बहती है।

8. समझाइए कि कपड़े के बैनरों और धातुओं से बने
विज्ञापन-पट्टों में छिद्र किए जाते हैं।
उत्तर― कपड़े के बैनरों और धातु की चादर से बने विज्ञापन-पट्टों में छिद्र
होते हैं ताकि वायु का बहाव उन छिद्रों से होकर गुजर जाए नहीं
तो तेज वायु के दाब की वजह से ये फट या गिर सकते हैं।

9. आप एक भवन खरीदना चाहते हैं। क्या आप ऐसा भवन
खरीदना चाहेंगे, जिसमें खिड़कियाँ हो लेकिन रोशनदान न
हो? कारण बताएँ?
उत्तर― नहीं, क्योंकि बिना रोशनदान के गर्म वायु घर से निकल ही नहीं
पाएगीं जो खिड़कियों से आयेगी, क्योंकि गर्म वायु का दाब कम
होने की वजह से वह ऊपर की ओर उठ जाती है।

10. ऐसा कोई दो अनुभव बताइए जिसमें आपको ऐसा अनुभव
हुआ हो कि वायु दाबाव डालती है।
उत्तर― (i) टायर में हवा भरने के बाद जब हम अपनी अंगुलियों से टायर
को दबाते हैं तो हवा भी हम पर दबाव डालती है।
(ii) गुब्बारे में जब हम हवा भरते हैं, अथवा जब हम सांस लेने
के वक्त दुबारा हवा भरने के लिए रुकते हैं तब हमें हवा का दवाब
महसूस होता है।

                                                 ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal