JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

  Jharkhand Board Class 7TH Hindi Notes | एक पाती बच्चों के नाम  

    JAC Board Solution For Class 7TH Hindi Chapter 11


पाठ का सारांश : यह पत्र भारत के तत्कालीन (भूतपूर्व) प्रधानमंत्री एवं
बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू जी ने भारतीय बच्चों के नाम लिखा था। यह पत्र
1958 में लिखा गया था। इस पत्र में उन्होंने बच्चों को प्रकृति के सौंदर्य का
आनंद लेने के लिए उत्साहित किया था। बच्चे अपने अंदर मित्रता का भाव
हमेशा बनाए रखें- यही नेहरू जी के द्वारा बच्चों के लिए इस पत्र में संदेश
दिया गया है। यह पत्र आज के परिवेश में काफी प्रासंगिक है।
           लेखक का परिचय : पं० जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवम्बर,
1889 ई० में इलाहाबाद में हुआ था। इनकी मृत्यु 27 मई, 1964 ई० में हुई
थी। नेहरू जी भारत के प्रथम प्रधान मंत्री थे। वे 1950 ई० तक प्रधान मंत्री
रहे। आधुनिक भारत के निर्माता हैं। एक महान राजनेता के साथ-साथ वे
प्रसिद्ध लेखक, विचारक, चिंतक थे। इनकी प्रमुख रचनाएँ हैं- विश्व इतिहास
की झलकियाँ, आत्मकथा और भारत की खोज, पिता के पत्र पुत्री के नाम
इत्यादि।

                                         अभ्यास प्रयास
□ पाठ से:
1. चाचा नेहरू ने यह पत्र कब और किसे लिखा है?
उत्तर―यह पत्र चाचा नेहरू ने 1958 ई० में देश के बच्चों के नाम पत्र
लिखा था।

2. बच्चों से मिलकर चाचा नेहरू क्या-क्या बातें करना चाहते थे?
उत्तर― बच्चों से मिलकर चाचा नेहरू ने बच्चों को प्रकृति के सौंदर्य का
आनंद लेने एवं अपने अंदर मित्रता का भाव हमेशा बनाए रखने की सलाह
दी थी।

3. इस पत्र के माध्यम से चाचा नेहरू ने बच्चों को क्या-क्या करने
को कहा है?
उत्तर― इस पत्र के माध्यम से चाचा नेहरू ने बच्चों को कहा है कि अपनी
सरलता बनाए रखें। लड़ाई-झगड़ा उनके बीच सेतु है। विभाजन की कड़ी
नहीं । सभी देश के बच्चों से मित्रता पूर्वक जाकर मिलो। संपूर्ण विश्व के बच्चे
समान हैं। अत: सबसे दोस्ती रखो।

4. बताइए इस पत्र की कौन-सी बात आपको सबसे अच्छी लगी ?
उत्तर― इस पत्र में नेहरू जी की सलाह-प्रकृति के सौंदर्य का आनंद लेना;
हमें अच्छी लगी। अपने अंदर मित्रता का भाव सदैव बनाए रखने की सलाह
भी अच्छी लगी।

5. चाचा नेहरू का बच्चों के प्रति क्या विद्यार था ?
उत्तर―उनका विचार था कि हर जगह बच्चे भारतीय बच्चों की तरह
विद्यालय जाते हैं। खेलते, झगड़ते और मित्र बनते हैं। जल्द ही दोस्त भी बन
जाते हैं। अतः आप कहीं भी जाओ मित्र बनकर जाओ तुम्हारी पूछ होगी।

□ पाठ से आगे:
1. कुछ उपाय सुझाइए जिससे प्रकृति की सुंदरता बनी रहे।
उत्तर―ये उपाय हैं– (i) वृक्षारोपण द्वारा, (ii) जल संरक्षण द्वारा,
(iii) वन्य जीवों के संरक्षण से, (iv) साफ-सफाई की आदतें अपनाकर ।

2. पंडित नेहरू को चाचा नेहरू क्यों कहा जाता है?
उत्तर―पंडित जी बच्चों से बहुत प्यार करते थे। इसलिए बच्चे भी उनसे
पुलमिल जाते थे। बच्चे उनकी इसी सरसता के कारण प्यार से चाचा नेहरू
कह कर पुकारते थे।

3. हम प्रकृति का आनंद कैसे ले सकते हैं?
उत्तर― हम प्रकृति के स्वरूप का आनंद तभी ले सकते हैं जब हमें देखने,
सुनने और समझने के लिए आँख, कान और दिल-दिमाग हो । तभी हम जीवन
के सौंदर्य को समझ सकते हैं।

4. भारतीय संविधान किस प्रकार वर्तमान शासन व्यवस्था की नींव
है।
उत्तर―भारतीय संविधान में नीति निर्देशक तत्त्व निर्देशित किए गए हैं।
कार्यपालिका को विस्तृत रूप प्रदानकर उसे अधिकार दिए गए हैं। वर्तमान
शासन व्यवस्था भारतीय संविधान के अनुरूप ही चलाई जाती है। अतः यह
हमारी वर्तमान शासन व्यवस्था की नींव है।

                                                ★★★

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal