Jharkhand Board Class 7TH Geography Notes | शीतोष्ण घास स्थल में जीवन

     Jharkhand Board Class 7TH Geography Notes | शीतोष्ण घास स्थल में जीवन  

   JAC Board Solution For Class 7TH (Social Science) Geography Chapter 9


1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
(क) केन्सबर्ग पर्वत ................ में स्थित है।
(ख) उत्तरी अमेरिका के शीतोष्ण घास स्थल को ............के
नाम से जाना जाता है।
(ग) .............. को बर्फ खाने वाली पवन के नाम से जाना
जाता है।
(घ) मेरिनो से ................ प्राप्त होता है।
(ङ) वेल्ड घास स्थल ................ में पाये जाते हैं।
उत्तर― (क) अफ्रीका (ख) प्रेयरी (ग) चिनुक
(घ) ऊन  (ङ) दक्षिण अफ्रीका

2. निम्नलिखित स्तम्भों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए―
(क) काऊब्वाय   (i) जोहान्सबर्ग
(ख) सोना          (ii) मवेशी फार्म की देखभाल
(ग) मेरिनो          (iii) बर्फ खाने वाली हवा
(घ) चिनूक          (iv) ऊन
उत्तर―(क)-(ii), (ख)-(i), (ग)-(iv), (घ)-(iii).

3. लघु उत्तरीय प्रश्न―
(क) रेच क्या है?
उत्तर― गायों को पालने के लिए विशाल मवेशी फार्म होते हैं, जिसे
रैच कहते हैं।

(ख) "गेहूँ की टोकरी" के नाम से किसे जानते हैं?
उत्तर―प्रेयरी प्रदेश को गेहूँ की टोकरी के नाम से जानते हैं।

(ग) वेल्ड प्रदेश में वर्षा कब होती है?
उत्तर― नवम्बर से फरवरी के बीच ग्रीष्मकाल में होती है।

(घ) किम्बरले किसके लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर― किम्बरले हीरे की खान के लिए प्रसिद्ध है।

(ङ) वर्ल्ड प्रदेश की दो प्रमुख नदियाँ के नाम बताइए।
उत्तर― ऑरेंज एवं लिम्पोपो

4.दीर्घ उत्तरीय प्रश्न :
(क) प्रेयरी को गेहूँ की टोकरी क्यों कहते हैं?
उत्तर― विश्व के दो सबसे अधिक विकसित देश संयुक्त राज्य
अमेरिका एवं कनाडा यहीं स्थित है। कृषि को वैज्ञानिक विधियाँ आधुनिक
कृषि यंत्रों-ट्रैक्टर, हार्वेस्टर एवं कंबाइन के उपयोग से उत्तरी अमेरिका
सबसे बड़ा खाद्यान्न उत्पादक बन गया है। गेहूँ के अत्यधिक उत्पादन के
कारण प्रेयरी को गेहूँ की टोकरी कहते हैं।

(ख) वेल्ड प्रवेश में ऊनी उद्योग के विकास के क्या कारण हैं?
उत्तर― वेल्ड प्रदेश में ऊनी उद्योग के विकास का कारण भेड़ पालना
यहाँ के लोगों का प्रमुख व्यवसाय है। भेड़ मुख्यतः ऊन के लिए पाली जाती
है। मेरिनो भेड़ एक लोकप्रिय प्रजाति है।

                                                 ■■

  FLIPKART

Next Post Previous Post
हमसे जुड़ें
1