JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

     Jharkhand Board Class 7TH Geography Notes | हमारा पर्यावरण  

  JAC Board Solution For Class 7TH (Social Science) Geography Chapter 1


1. सही उत्तर के आगे सही (✓) का चिह्न लगाइए—
(क) इनमें से कौन प्राकृतिक पारितंत्र नहीं है।
(i) मरूस्थल 
(ii) बगीचा 
(iii) पहाड़

(ख) इनमें से कौन जैव तत्व नहीं है?
(i) जल 
(ii) पौधे 
(iii) प्राणी

(ग) इनमें से कौन अजैव तत्व नहीं है?
(i) पहाड़
(ii) मिट्टी
(iii) पेड़-पौधे

(घ) इनमें से कौन प्राकृतिक पारितंत्र का उदाहरण है?
(i) स्कूल
(ii) बगीचा
(iii) महासागर
उत्तर— (क)-(ii), (ख)-(i), (ग)-(iii), (घ)-(iii).

2. निम्नलिखित स्तम्भों को मिलाकर सही जोड़ा बनाइए ।
(क) जैवमंडल  (i) जलीय क्षेत्र
(ख) वायुमंडल  (ii) हमारे आस-पास का क्षेत्र
(ग) जलमंडल   (iii) पृथ्वी को घेरने वाली वायु की चादर
(घ) पर्यावरण    (iv) वह संकीर्ण क्षेत्र जहाँ स्थल, जल पारस्परिक
क्रिया करते हैं।
उत्तर— (क) -(iv), (ख)-(iii), (ग) -(i), (घ)-(ii).

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(क) पारितंत्र क्या है?
उत्तर— पारितंत्र एक प्राकृतिक इकाई है जिसमें एक क्षेत्र विशेष के
सभी जीवधारी अर्थात् पेड़-पौधे, जीव-जन्तु एवं अणुजीव शामिल हैं जो
कि अपने अजैव पर्यावरण के साथ अंतक्रिया करके एक संपूर्ण जैविक
इकाई बनाते हैं।

(ख) जैवमंडल क्या है?
उत्तर— पृथ्वी का वह संकीर्ण क्षेत्र जहाँ वायुमंडल, जलमंडल,
स्थलमंडल तीनों मिलते हैं तथा जीवन को संभव बनाते हैं, जैवमंडल
कहलाता है।

(ग) पर्यावरण के प्रमुख घटक कौन-कौन से हैं?
उत्तर— पर्यावरण के घटक निम्नलिखित हैं—
(i) प्राकृतिक पर्यावरण, (ii) मानवीय पर्यावरण, (iii) जैव. (iv) अजैव,
(v) सामाजिक क्रियाएँ मानव निर्मित क्रिया, (vi) जैवमंडल,
(vii) स्थलमंडल, जैसे- व्यक्ति, परिवार, सड़क, वायुमार्ग।

(घ) स्थलमंडल क्या है?
उत्तर— ठोस चट्टानों एवं खनिजों से बनी पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत
को स्थलमंडल कहते हैं।

4.वीर्घ उत्तरीय प्रश्न :
(क) मानव किस प्रकार प्राकृतिक पर्यावरण को परिवर्तित
करता है?
उत्तर— मनुष्य अपनी स्वविकसित तकनीकी की सहायता से अपने
पर्यावरण के साथ पारस्परिक क्रिया करते हुए अपनी आवश्यकता के
अनुसार संशोधन करके प्राकृतिक पर्यावरण को परिवर्तित करता है।

(ख) हम अपने पर्यावरण को प्रदूषण से कैसे बचा सकते हैं?
उत्तर— एक साथ मिलकर किए गए छोटे-छोटे सहयोग व्यापक तौर
पर पर्यावरण को प्रदूषण से बचा सकते हैं जैसे—
(i) प्लास्टिक और थैलियों का उपयोग बन्द करके।
(ii) अपने आस-पास पेड़ उगाने में मदद करने से ।
(iii) नालियों की नियमित सफाई करवाने से, ताकि उनमें पानी न रूक
पाए।

                                       ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal