JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

     Jharkhand Board Class 7TH History Notes | 18वीं शताब्दी में उभरे नये राज्य  

      JAC Board Solution For Class 7TH (Social Science) History Chapter 10


□ आइए जानें―
प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए―
(क) मुगल दरबार के सरदार................ और .............गुटों में
बँट गये थे।
(ख) हैदराबाद राज्य का संस्थापक ..................था।
(ग) स्वतंत्र बंगाल राज्य की स्थापना .................. ने की।
(घ) ................. ने जयपुर को अपनी राजधानी बनायी।
(ङ) अवध का अन्तिम नवाब ................ था।
(च) खालसा पंथ की स्थापना ................ने की थी।
(छ) शिवाजी ने ........................की उपाधि धारण की।
उत्तर― (क) हिन्दुस्तानी, मुगल
(ख) चिनकिलिच
(ग) मुर्शीद कुली खाँ
(घ) सवाई राजा जयसिंह
(ङ) वाजिद अली शाह
(च) गुरुगोविन्द सिंह
(छ) छत्रापति

2. सही मिलान कीजिए:
राज्य                         संस्थापक
अवध                        चुडामन एवं बदन सिंह
मराठा                       मुर्शीद कुली खाँ
बंगाल                       सआदत खाँ
जाट                         शिवाजी
उत्तर― राज्य                  संस्थापक
अबध                          सआदत खाँ
मराठा                            शिवाजी
बंगाल                        मुर्शिद कुली खाँ
जाट                      चुडामन एवं बदन सिंह

3. सही कथन के आगे (✓) का एवं गलत कथन के आगे (×) का
चिह्न लगायें।
(क) गुरु हरगोविन्द ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।    ( )
(ख) मेवाड़ एक राजपूत राज्य था।                    ( )
(ग) सूरजमहल के नेतृत्व में जाट बेहद शक्तिशाली हो गये थे।      ( )
(घ) सवाई जयसिंह दिल्ली के शासक थे।             ( )
(ङ) मराठे चौथ और सरदेसमुखी कर वसूल करते थे।   ( )
उत्तर— (क) × (ख) ✓ (ग) ✓ (घ) × (ङ) ✓

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए:
(क) नादिरशाह की विजय के बाद किस प्रांतीय शासक ने
आत्महत्या कर ली।
उत्तर— नादिरशाह की विजय के बाद दिल्ली प्रांतीय शासक मुहम्मद
शाह ने आत्म हत्या कर ली।

(ख) किसके शासनकाल में जाटों का शासन अपने चरमोत्कर्ष
पर पहुँच गया?
उत्तर— सूरजमहल के शासनकाल में जाटों का शासन अपने चरमोत्कर्ष
पर पहुँच गया।

(ग) किस शासक के शासनकाल में सिक्ख शक्तिशाली हो
गये थे?
उत्तर― महाराजा रणजीत सिंह शासक के शासनकाल में सिक्ख
शक्तिशाली हो गये।

(घ) मराठे किस युद्ध प्रणाली में काफी पारंगत थे ?
उत्तर― मराठे गुरिल्ला युद्ध पद्धति (छापामार युद्ध प्रणाली) में काफी
पारंगत थे।

□ आइए चर्चा करें―
5. औरंगजेब की मृत्यु के बाद मुगल साम्राज्य क्यों बिखर गया ?
उत्तर― औरंगजेब की मृत्यु के बाद मुगल साम्राज्य के पतन का एक
प्रमुख कारण गद्दी पर दुर्बल एवं अयोग्य बादशाहों का आना था। मुगल
बादशाहों की दुर्बलता का लाभ उठाकर प्रांतीय सूवेदार व मनसबदार अपने
आप को शक्तिशाली बनाने में लग गये। इन पर नियंत्रण रखना केंद्रीय सत्ता
के लिए कठिन हो गया। जैसे ही इन प्रांतीय सूबेदारों ने राजनैतिक, आर्थिक
एवं सैन्य शक्ति के रूप में अपने को मजबूत किये, प्रांतों पर इनका पूर्ण
नियंत्रण स्थापित हो गया। इससे राजस्व पर भी नियंत्रण स्थापित हो गया।
जिसके कारण मुगल केंद्रीय सत्ता के राजस्व में भारी कमी आ गई।

6. मुगल साम्राज्य के पतन के बाद किन नये राज्यों का उदय
हुआ?
उत्तर― मुगल साम्राज्य के पतन के बाद अवध, बंगाल, हैदराबाद आदि
राज्यों का उदय हुआ।

7. सिक्खों को गुरु हरगोविंद ने लड़ाकू जाति के रूप में क्यों
परिवर्तित किया?
उत्तर― गुरु हरगोविंद सिंह ने 1699 ई० में खालसा पंथ की स्थापना
की। इनके नेतृत्व में सिक्ख एक राजनैतिक एवं फौजी शक्ति के रूप में
उभरकर लड़ाकू जाति के रूप में परिवर्तित हो गया।

8. मराठों के उत्कर्ष के लिए भौगोलिक कारण किस प्रकार
सहायक सिद्ध हुआ?
उत्तर― मराठों का राजनैतिक उत्कर्ष औरंगजेब के शासन काल में
हुआ। इनके निम्न भौगोलिक कारण थे―
(i) महाराष्ट्र की भौगोलिक स्थिति जटिल थी। यह पहाड़ों, नदियों,
जंगलों एवं अनुपजाऊ भूमि वाला क्षेत्र था। इस कारण यहाँ के लोग जुझारू
होते थे।
(ii) मराठे पहाड़ी प्रदेश होने के कारण स्वस्थ एवं बलिष्ठ होते थे।
(iii) मराठे छापामार युद्ध शैली में काफी निपुण थे।

9. बंगाल में राजधानी परिवर्तन क्यों किया गया?
उत्तर―प्रशासनिक सुविधा के लिए अपनी राजधानी ढाका से मुर्शिदाबाद
स्थानांतरित की गयी।

                                                ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal