JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

      Jharkhand Board Class 7TH Civics Notes | राज्य सरकार  

    JAC Board Solution For Class 7TH (Social Science) Civics Chapter 3


□ आइए जानें―
1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
(i) भारत के ............. राज्यों में विधान परिषद् है।
(ii) विधानमंडल ......... एवं .......... से मिलकर बनता है।
(iii) विधानसभा का कार्यकाल ....... वर्ष का होता है।
(iv) झारखण्ड में ............ विधानमंडल है।
उत्तर― (i) सात (ii) राज्यपाल, राज्य विधानमण्डल (iii) पाँच
(iv) 2 सदनीय

2. निम्न प्रश्नों का उत्तर दीजिए :
(i) गठबंधन सराकर से आप क्या समझते हैं?
उत्तर― जिस दल को संसद में स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता है वे विपक्ष
में रहते हैं। विपक्ष का काम सरकार को रचनात्मक सहयोग करना। इस
तरह विपक्षी दल भी जनता के मुद्दों को उठाते हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था
में जनप्रतिनिधि निरंतर जनकल्याण के कार्य में जुटते हैं। जब एक से
अधिक दल मिलकर सरकार का गठन करते हैं तो यह गठबंधन सरकार
कहलाती है।

(ii) मंत्रिपरिषद् सामूहिक रूप से किसके प्रति उत्तरदायी है?
उत्तर― मंत्रिपरिषद् सामूहिक रूप से राज्य की कार्यपालिका के प्रति
उत्तरदायी है।

(iii) उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता
है?
उत्तर― उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है।

(iv) विधानसभा का सदस्य होने के लिए क्या अर्हता है?
उत्तर― विधानसभा का सदस्य होने के लिए निम्न अर्हता है―
(i) वह भारत का नागरिक हो।
(ii) उसकी आयु कम से कम 25 वर्ष हो।
(iii) वह पागल या दिवालिया न हो।
(iv) वह कानून के द्वारा अपराधी घोषित न हो।

□ आइए चर्चा करें―
3. मुख्यमंत्री का चुनाव कैसे होता है ? इसके कार्यों की व्याख्या
कीजिए।
उत्तर― मुख्यमंत्री की नियुक्ति : मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल
द्वारा होती है। जो विधान परिषद या विधानसभा का सदस्य हो सकता है।
बहुमत दल के नेता का चुनाव करके मुख्यमंत्री के पद के लिए राज्यपाल
मुख्यमंत्री की नियुक्ति करता है। वह राज्य विधान सभा या विधानपरिषद
की सदस्यता नहीं होने पर भी किसी व्यक्ति की नियुक्ति मुख्यमंत्री के पद
पर हो सकती है, लेकिन उसे पद ग्रहण के छह माह के अंदर राज्य
विधानमंडल के किसी सदन की सदस्यता ग्रहण करना अनिवार्य होता है।
मुख्यमंत्री के कार्य : इनके निम्न कार्य हैं―
(i) वह राज्य सरकार के शासन का वास्तविक अध्यक्ष होता है।
मंत्रियों का चयन, उनके विभागों का वितरण, राज्य लोक संवा
आयोग के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य राज्य महाधिवक्ता और
अन्य महत्त्वपूर्ण पदाधिकारियों की नियुक्ति राज्यपाल उसी
के परामर्श से करता है।
(ii) मुख्यमंत्री मंत्री परिषद् की बैठक की अध्यक्षता करता है।
(iii) मंत्रीपरिषद् के निर्णयों को मुख्यमंत्री राज्यपाल तक पहुंचाता है।
(iv) वह राज्यपाल को विधानसभा भंग करने की सलाह दे सकता है।
मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री राज्यहित में कई निर्णय लेते हैं जिसे
विधानसभा से अनुमोदित कराया जाता है।

4. उच्च न्यायालय के कार्यों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर― राज्य में संविधान के तहत् एक उच्च न्यायालय का गठन
'किया गया है। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की
जाती है। जिस राज्य में उच्च न्यायालय अवस्थित है, उस राज्य का
राज्यपाल उसे पद और गोपनीयता का शपथ दिलाता है। राज्य सरकार को
समय-समय पर सचेत करते हुए संवेदनशील मुद्दों पर वह स्वतः संज्ञान भी
लेता है। एक तरह से उच्च न्यायालय राज्य सरकार के मार्गदर्शक के रूप
में भी अपनी भूमिका निभाता है।
      यह राज्य सरकार का महत्त्वपूर्ण अंग है। उच्च न्यायालय विधायिका
एवं कार्यपालिका के कार्यों की जाँच भी करता है। यदि उसे ऐसा प्रतीत
होता है कि विधायिका तथा राज्य कार्यपालिका का कोई कार्य संविधान के
प्रावधानों के अनुरूप नहीं है तो ऐसी परिस्थिति में उसे अवैध घोषित कर
देता है। उच्च न्यायालय के निर्णय के विरूद्ध उच्चतम न्यायालय में अपील
दायर की जा सकती है।

5. विधान सभा के सदस्य होने के लिए आवश्यक योग्यताओं की
व्याख्या कीजिये।
उत्तर― कोई भी विधानसभा का सदस्य हो सकता है, बशर्ते उसके
पास निम्न योग्यताएँ हों―
● वह भारत का नागरिक हो।
● उसकी आयु कम-से-कम 25 वर्ष हो।
● वह पागल या दिवालिया न हो।
● वह कानून के द्वारा अपराधी घोषित न हो।
मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री राज्यहित में कई निर्णय लेते हैं, जिन्हें
विधानसभा से अनुमोदित कराया जाता है।

                                                ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal