JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

  Jharkhand Board Class 7TH Civics Notes | लिंगबोध  

   JAC Board Solution For Class 7TH (Social Science) Civics Chapter 5


□ आइए जानें―
1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
(i) घरेलू कार्य जैसे खाना बनाना ............. का कार्य समझा
जाता है।
(ii) 2011 की जनगणना के अनुसार झारखण्ड की साक्षरता दर ...
.................. हैI
(iii) काम-काजी महिलाओं पर ............. बोझ होता है।
(iv) समाज .............. के कारण ही स्त्री एवं पुरुष से
अलग-अलग कार्य की अपेक्षा रखता है।
उत्तर― (i) महिलाओं (ii) 67.63% (iii) काम का दोहारा
(iv) रूढ़िवादिता।

2. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(i) घरेलू काम किसे कहा जाता है?
उत्तर― घरेलू काम जैसे-खाना पकाना, साफ सफाई तथा देखभाल
करना आदि।

(ii) महिला आन्दोलन क्या है?
उत्तर― कानूनी सुधार, स्वास्थ्य आदि में लड़कियों और महिलाओं की
स्थिति बेहतर हुई है। ये परिवर्तन औरतों के संघर्षों में हुए हैं। इन संघर्षों
को महिला आन्दोलन कहा जाता है।

(iii) रूढ़िवादिता क्या है?
उत्तर― समाज में रुढ़िवादिता के कारण ही स्त्री एवं पुरुष से अलग-अलग
अपेक्षाएँ की जाती हैं जो उनके जीवन में विकास के अवसरों को प्रभावित
करती हैं।

(iv) समाज में व्याप्त लिंगभेद आधारित कुछ सामाजिक बुराइयों
को लिखिए।
उत्तर― बाल-विवाह, कन्या बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या एवं
सम्मान की रक्षा हेतु हत्या ये सभी समाज में व्याप्त लिंगभेद आधारित
सामाजिक बुराइयाँ हैं।

□ आइए चर्चा करें―
3. विश्व में महिला आंदोलन क्यों चलाए गये ?
उत्तर― कानूनी सुधार, स्वास्थ्य आदि में लड़कियों और महिलाओं को
स्थिति बेहतर हुई है। ये परिवर्तन औरतों के संघर्षों से हुए हैं। इन संघर्ष
को महिला आंदोलन कहा जाता है।
     इसमें चेतना जागृत करने, भेदभाव का मुकाबला करने, न्याय हासिल
करने के लिए भिन्न-भिन्न रणनीतियों का उपयोग किया जाता है जिसमें
अभियान चलाना. विरोध करना एवं जागरूकता फैलाना प्रमुख है।

4. "वे महिलाएँ जो घर पर रहती हैं कोई काम नहीं करती हैं"
क्या यह कथन सही है ? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिए।
उत्तर― वे महिलाएँ जो घर पर रहती हैं, कोई काम नहीं करती है।
यह कथन सही नहीं है। सभी महिलाओं को सामाजिक विकास के लिए
सभी प्रकार के कार्यों में सहयोग करना चाहिए। इससे सामाजिक विकास
होता है। महिलाओं को बढ़-चढ़कर पुरूषों के कंधा-से-कंधा मिलाकर
चलना चाहिए। इससे महिलाओं का विकास के साथ आर्थिक सामाजिक
तथा शारीरिक विकास होगा।

5. रूढ़िवादिता किस प्रकार लिंगयोधु को जन्म देती हैं ?
उत्तर― लैंगिक रूढ़िवादिता को जन्म देने में अशिक्षा अहम कारण है।
अगर विद्यालय में बच्चे अपने प्रारंभिक उम्र से ही सामाजिक मूल्यों को
स्वीकारते तो उनके पूरे जीवन को प्रभावित करता। अतः प्रत्येक बच्चे को
विद्यालय से जोड़ना अति आवश्यक है। आज के युग में लड़के और
लड़कियाँ बड़ी संख्या में विद्यालय जा रहे हैं। फिर भी उनकी साक्षरता दर
में अंतर है। वर्तमान समाज में शिक्षा प्राप्त कर कई महिलाएँ आर्थिक
संपन्नता प्राप्त कर चुकी हैं।

6. यदि आपके क्षेत्र में महिलाओं के हितों से संबंधित कानून का
उल्लंघन होता है, तो इसके लिए जागरूकता फैलाने के लिए
क्या कदम उठायेंगे? चर्चा कीजिए।
उत्तर― औरतों के अधिकारों के संबंध में समाज में जागरूकता बढ़ाना
एवं महिलाओं के हितों के उल्लंघन संबंधी नीतियों का विरोध करना भी
महिला आंदोलन का कार्य है। जहाँ विरोध व्यक्त करने में प्रदर्शन आदि
तरीके बहुत असरदार होते हैं, वहीं जागरूकता फैलाने के लिए गीतों,
नुक्कड़ नाटकों तथा जनसभाओं का सहारा भी लिया जाता है।

                                             ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal