Jharkhand Board Class 6TH Science Notes | प्रकाश को जानिए

     Jharkhand Board Class 6TH Science Notes | प्रकाश को जानिए  

   JAC Board Solution For Class 6TH Science Chapter 11

                                                    Light

                                                  अभ्यास

1. किसी वस्तु को देखने के लिए हमें किस चीज की जरूरत
होती है?
उत्तर― किसी भी वस्तु को देखने के लिए हमें प्रकाश की जरूरत
होती है।

2. एक ऐसी परिस्थिति का उल्लेख कीजिए जब आप एक वस्तु
की एक से अधिक छाया एक ही समय में प्राप्त करते हैं ?
उत्तर― सैलून में यह परिस्थिति होती है, जहाँ सभी दर्पण एक दूसरे
के सामने लगे होते हैं, जिसमें एक ही वस्तु की एक से अधिक छाया एक
ही समय में प्राप्त होती है।

3. छाया क्या है?
उत्तर― प्रकाश के सरल रेखीय गमन पथ में कोई अपारदर्शी वस्तु
आने से प्रकाश की किरणें उसे पार नहीं कर पाती है तो उस वस्तु के पीछे
अंधकार हो जाता है, उसे ही उस वस्तु की छाया कहते हैं।

4. प्रकाश कैसे गमन करता है?
उत्तर―प्रकाश सरल और सीधी रेखा में गमन करता है।

5. (a) दर्पण अपने ऊपर पड़ने वाले प्रकाश की दिशा को
कर देता है।
(b) वैसी वस्तुएं जो स्वयं प्रकाश उत्सर्जित करती है
वस्तुएँ कही जाती है।
उत्तर― (a) परावर्तित (b) दीप्त ।

6. सही विकल्प का चयन कीजिए :―
(i) चन्द्रमा
(क)दीप्त वस्तु है 
(ख) अदीप्त वस्तु है
(ग) पारदर्शी वस्तु 
(घ) पारभासी वस्तु है

(ii) छायाएँ―
(क) रंगीन होती है 
(ख) काली होती है
(ग) दीप्त होती है
(घ) प्रकाश की दिशा को बदल देती है।

(iii) ऐसे पदार्थ जिससे होकर प्रकाश आसानी से पार कर
जाता है, कहलाते हैं―
(क) पारभासी
(ख) अपारदर्शी
(ग) पारदर्शी
(घ) इनमें सभी
उत्तर― (i)-(ख), (ii)-(ख), (iii)-(ग)।

7. नीचे दी गई वस्तुओं को दीप्त तथा अदीप्त वस्तुओं में
वर्गीकृत कीजिए―
सूर्य, चंद्रमा, तारे, मोमबत्ती की लौ, तार की जाली, जुगनू, जलता
हुआ टॉर्च।
उत्तर― दीप्त                 अदीप्त
सूर्य                              चंद्रमा
मोमबत्ती की लौ             तार की जाली
तारे                              जलता हुआ टॉर्च, जुगनू

8. सही (✓) गलत (×) का चयन कीजिए।
(i) सूर्य दीप्त नहीं है।                    (    )
(ii) किसी वस्तु का दर्पण में प्रतिबिंब प्रकाश के परावर्तन के
कारण बनता है।                                   (    )
(iii) प्रतिबिंब हमेशा काला होता है।         (     )
उत्तर—(i) ✓ (ii) × (iii) ✓

9. किसी अंधेरे कमरे में आप दर्पण में अपना चेहरा क्यों नहीं
देख पाते हैं?
उत्तर― दर्पण में अपना चेहरा देखने के लिए प्रकाश का होना
आवश्यक होता है। इसलिए अंधेरे कमरे के दर्पण में हम अपना चेहरा
नहीं देख पाते हैं।

10. किसी वस्तु की छाया तथा प्रतिबिंब में क्या अंतर है?
उत्तर― किसी भी वस्तु की छाया हमेशा काली होती है, परन्तु उस
वस्तु का प्रतिबिंब उसी वस्तु का रंग, आकार का होता है।

11. छाया का आकार किन-किन बातों पर निर्भर करता है?
उत्तर― किसी भी वस्तु की छाया का आकार प्रकाश स्रोत की
दूरी और वस्तु के आकार पर निर्भर करता है।

12. एक सूची छिद्र कैमरे का वर्णन कीजिए।
उत्तर― सूची छिद्र कैमरे से बने प्रतिबिंब की कुछ विशेषताएँ―
(i) सूची छिद्र कैमरे से बना प्रतिबिंब वस्तु की अपेक्षा उल्टा
होता है।
(ii) इससे बना प्रतिबिंब वास्तविक होता है।
(iii) इससे बने प्रतिबिंब में वस्तु का वास्तविक रंग दिखाई देता है।
(iv) सूची छिद्र कैमरे से बना प्रतिबिंब वस्तु की अपेक्षा छोटा, बड़ा
या वस्तु के आकार का भी हो सकता है।

13. नीचे दी गई वस्तुओं/पदार्थों को अपारदर्शी, पारदर्शी तथा
पारभासी में वर्गीकृत कीजिए―
वायु, जल, दर्पण, लकड़ी का तख्ता, पॉलीथीन शीट, धुआँ,
कोहरा, छाता, दीवार, गत्ते की शीट, सूर्य, जुगनू, चंद्रमा, तार की जाली।
उत्तर― पारदर्शी               अपारदर्शी             पारभासी
           वायु                    दर्पण                   पॉलीथीन शीट
           जल                   लकड़ी का तख्ता     धुआँ
          तार की जाली       छाता                     कोहरा
                                    दीवार
                                    गत्ते की शीट
                                    सूर्य
                                   जुगनू
                                   चन्द्रमा

                                                          ■■

  FLIPKART

Next Post Previous Post
हमसे जुड़ें
1