JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

    Jharkhand Board Class 6TH Science Notes | गति एवं दूरियों का मापन  

  JAC Board Solution For Class 6TH Science Chapter 12

                                     Measurement of Speed and Distance
      
                                                     अभ्यास

1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए―
(i) पाँच किलोमीटर में .................मीटर होते हैं।
(ii) किसी साईकिल के पहिए की गति ............होती है।
(iii) एक मीटर में ................... सेंटीमीटर होते हैं।
(iv) लम्बाई का मानक मात्रक .................. है।
(v) मच्छर की गति ....................गति का उदाहरण है।
उत्तर― (i) 5000, (ii) वर्तेल गति, (iii) 100, (iv) किलोमीटर,
(v) सरल रेखीय।

2. निम्नलिखित को लम्बाई की बढ़ती परिभाषाओं में व्यवस्थित
कीजिए।
सेंटीमीटर, किलोमीटर, मीटर, मिलीमीटर
उत्तर― मिलीमीटर, सेंटीमीटर, मीटर, किलोमीटर

3. मानक की लम्बाई 1.55 मीटर है। इसे सेंटीमीटर तथा
मिलीमीटर में व्यक्त कीजिए।
उत्तर―1.55 मीटर = 155 सेंटीमीटर = 1550 मिलीमीटर

4. साक्षी के घर तथा उसके स्कूल के बीच की दूरी 5250 मीटर
है। इस दूरी को किलोमीटर में व्यक्त कीजिए।
उत्तर―1 किलोमीटर = 1000 मीटर
5250 मीटर = 5.250 किलोमीटर
                  = 5.25 किलोमीटर

5. आवर्ती गति के दो उदाहरण लिखिए ।
उत्तर― लोलक की गति और झूला-झूलते बच्चे की गति आवर्ती
गति के उदाहरण हैं।

6. कदम का उपयोग लम्बाई के मानक मात्रक के रूप में क्यों
नहीं किया जाता है?
उत्तर― कदम का उपयोग लम्बाई के मानक मात्रक के रूप में नहीं
किया जाता है क्योंकि सभी मनुष्य क कदम का आकार अलग होता है।

7. पृथ्वी के दो प्रकार की गति का वर्णन कीजिए ।
उत्तर― पृथ्वी की वर्तुल गति और आवर्ती गति होती है।
वर्तुल गति : इस गति में पृथ्वी वृतीय पथ के अनुदिश गति करती है।
आवर्ती गति : इस गति में वस्तुएँ एक निश्चित समय अंतराल के
बाद अपनी गति को दोहराती है।

8. किसी चलती हुई साइकिल के पहिए तथा चलते हुए छत 
के पंखे की गतियों में समानताएँ तथा असमानताएँ लिखिए।
उत्तर― किसी चलती हुई साइकिल के पहिये तथा चलते हुए छत
के पंखे की गति दोनों वर्तुल गति का उदाहरण है। परन्तु चलती हुई
साइकिल का पहिया अपना स्थान बदलता रहता है। परन्तु छत का पंखा
अपने स्थान पर ही गति करता है।

9. मीटर पैमाना द्वारा लंबाई मापते समय किन-किन सावधानियों
को बरतना चाहिए?
उत्तर― मीटर पैमाना द्वारा लंबाई मापनते समय निम्न बातों की
सावधानी बरतनी चाहिए―
(i) मीटर पैमाना को वस्तु की लंबाई के समांतर तथा उससे
सटाकर रखना चाहिए।
(ii) मीटर पैमाना का सिरा टूटा नहीं होना चाहिए।
(iii) माप लेने के लिए आँख की स्थिति उस पैमाना के चिन्ह के
लम्बवत् होनी चाहिए जिसका पाठ्यांक लेना है।

10. ट्रेन में यात्रा करते समय पटरी के निकट के पेड़ चलते हुए
दिखाई पड़ते हैं जबकि साथ के यात्रीगण स्थिर दिखाई देते
हैं, क्यों?
उत्तर― ट्रेन में यात्रा करते समय पटरी के निकट के पेड़ चलते हुए
दिखाई पड़ते हैं जबकि साथ के यात्रीगण स्थिर दिखाई देते हैं। क्योंकि
पटरी के निकट पेड़ों की अपेक्षा ट्रेन गति में है और ट्रेन में बैठे हुए
आदमी ट्रेन की अपेक्षा में स्थिर माने जायेंगे। इसलिए जब भी हम
खिड़की के बाहर देखते हैं तो हमें पेड़ गतिशील दिखाई देते हैं और साथ
बैठा आदमी स्थिर दिखाई देता है।

                                                       ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal