JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

   Jharkhand Board Class 6TH Science Notes | हमारे चारों ओर के परिवर्तन  

   JAC Board Solution For Class 6TH Science Chapter 10

                                          Changes Around Us

                                                   अभ्यास

1. सही विकल्प का चयन कीजिए―
(i) निम्नलिखित में कौन उत्क्रमणीय परिवर्तन है?
(क) पानी का बर्फ में बदलना
(ख) कील में जंग लगना
(ग) पेपर का जलना
(घ) रोटी का सड़ना

(ii) निम्नलिखित में कौन अनुत्क्रमणीय परिवर्तन है ?
(क) पानी में नमक का घुलना
(ख) बर्फ का पिघलना
(ग) कोयला का जलना
(घ) कील में जंग लगना

(iii) निम्नलिखित में कौन लाभदायक परिवर्तन है ?
(क) फल का पकना 
(ख) भोजन का सड़ना
(ग) दूध का खट्टा होना 
(घ) कील में जंग लगना

(iv) जब बर्फ पिघलकर पानी में बदलता है तो इसमें क्या
परिवर्तित होता है?
(क) स्थिति
(ख) आकार
(ग) ताप
(घ) अवस्था
उत्तर― (i)-(क), (ii)- (घ), (iii) - (क), (iv)- (घ)।

2. बर्फ पिघलकर जल बनता है, यह किस प्रकार का परिवर्तन
है?
उत्तर― बर्फ पिघलकर जल बनना उत्क्रमणीय परिवर्तन है।

3. एक सीमेंट की बोरी को खुले में छोड़ दिया गया और यह
पानी में भींग गयी। क्या इसे उत्क्रमित किया जा सकता है?
उत्तर― नहीं, भींगे हुए सीमेंट को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है।

4. चित्रकारी करने पर ड्राइंग सीट पर परिवर्तन हो जाता है ।
क्या आप इस परिवर्तन को उत्क्रमित कर सकते हैं ?
उत्तर― चित्रकारी किये हुए ड्राइंग सीट को उत्क्रमित नहीं कर
सकते हैं।

5. उत्क्रमणीय तथा अनुत्क्रमणीय परिवर्तन को उदाहरण देकर
स्पष्ट कीजिए।
उत्तर― जिस परिवर्तन में पदार्थों की मूल अवस्था को पुनः प्राप्त
किया जा सकता है, उसे उत्क्रमणीय परिवर्तन कहते हैं। जैसे-बर्फ का
जल में परिवर्तित होना।
     जिस परिवर्तन में पदार्थों की मूल अवस्था को पुनः प्राप्त नहीं किया जा
सकता है, उसे अनुत्क्रमणीय परिवर्तन कहते हैं। जैसे-कागज का जलना।

6. कागज का जलना एक अनुक्रमणीय परिवर्तन है। परन्तु
पानी का उबलना एक उत्क्रमणीय परिवर्तन है । समझाइए।
उत्तर― कागज का जलना एक अनुत्क्रमणीय परिवर्तन है, क्योंकि
कागज एक बार जलने के बाद पुनः अपनी मूल अवस्था में नहीं लाया जा
सकता है।
        परन्तु पानी का उबलना एक उत्क्रमणीय परिवर्तन है, क्योंकि जब
पानी उबलता है तो वाष्प बनता है तो उसे फिर संघनन विधि द्वारा वाष्प
से जल की अवस्था में लाया जा सकता है।

7. क्या यह संभव है कि एक वस्तु में उत्क्रमणीय तथा अनुत्क्रमणीय
दोनों परिवर्तन हो सकता है ? उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर― हाँ, यह संभव है कि एक वस्तु में उत्क्रमणीय तथा
अनुत्क्रमणीय दोनों परिवर्तन हो सकते हैं। जैसे–मोमबत्ती का जलना,
मोमबत्ती के जलने में हमें मोम तो पुनः प्राप्त हो जाता है, परन्तु वह मोम
पुनः जलाया नहीं जा सकता है, क्योंकि उसकी बत्ती हमें पुनः प्राप्त नहीं
होती है।

8. क्या पदार्थों में परिवर्तन स्वयं हो सकता है ? अपने उत्तर का
कारण दीजिए।
उत्तर― हाँ, पदार्थों में परिवर्तन स्वयं हो सकता है, जैसे–बर्फ का
जल में परिवर्तित होना, बर्फ को रेफ्रिजिरेटर से बाहर रख दीजिए तो वह
स्वयं ही जल में परिवर्तित हो जाता है।

9. बैलगाड़ी के चक्के के ऊपर लोहे का रिम किस प्रकार
चढ़ाया जाता है ? यह किस प्रकार का परिवर्तन है ?
उत्तर― लोहे का रिम पहिए के घेरे से छोटा बनाया जाता है। गर्म
करने पर रिम फैलकर पहिये पर चढ़ जाता है। उसके ऊपर ठंडा पानी
डाला जाता है। यह ठंडा होकर पहिये के ऊपर कस जाता है।
          यह उत्क्रमणीय परिवर्तन है।

10. जब आप जलमग्न क्षेत्रों में घूमते हैं तो अपनी फुलपैंट के
निचले भाग को मोड़कर उसकी लम्बाई कम कर लेते है ।
क्या इस परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है?
उत्तर― फुलपैंट की लम्बाई को हम लोग पुनः प्राप्त कर सकते हैं।
इसलिए इस परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है।

11. कागज का फाड़ना एक अनुक्रमणीय परिवर्तन है। कागज
पुनःचक्रण को आप क्या कहेंगे।
उत्तर― कागज के पुन:चक्रण को हम अनुक्रमणीय परिवर्तन कहेंगे।

                                                   ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal