Jharkhand Board Class 6TH Science Notes | पौधों की कहानी
Jharkhand Board Class 6TH Science Notes | पौधों की कहानी
JAC Board Solution For Class 6TH Science Chapter 5
Story of Plants
अभ्यास
1. निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए―
(i) निम्नलिखित में से कौन वृक्ष है ?
(क) पुटूस
(ख) पालक
(ग) सखुआ
(घ) धान
(ii) निम्नलिखित में से कौन-सा पौधे का भाग नहीं हैं ?
(क) पुष्प
(ख) पत्ती
(ग) तना
(घ) झाड़ी
(ii) निम्नलिखित में से कौन तना का मुख्य कार्य नहीं है ?
(क) जल का परिवहन
(ख) प्रकाश-संश्लेषण
(ग) शाखाओं का निर्माण
(घ) फूलों एवं फलों को संभालना
(iv) जड़ मदद करते हैं―
(क) जल के अवशोषण में
(ख) खनिज-लवण के अवशोषण में
(ग) मिट्टी को जकड़े रखने में
(घ) सभी में
(v) पुष्प का मादा भाग है―
(क) बाह्य-दल
(ख) दलपुंज
(ग) स्त्री केसर
(घ) पुंकेसर
उत्तर― (i) - (ग), (ii) - (घ). (iii) - (ख), (iv) - (घ), (v)- (ग)।
2. सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों को भरिए―
रेशेदार भोजन, तना, मूल का जड़, पुंकेसर
(i) पौधे को ................. सहारा देता है।
(ii) जड़े दो प्रकार की होती हैं– ….................और मूसला जड़ें।
(iii) पत्तियाँ पौधों के लिए .................... बनाती हैं।
(iv) पुष्प का नर भाग ........... है।
(v) जालिका रूपी शिरा-विन्यास ....... जड़ें।
उत्तर― (i) तना (ii) रेशेदार (iii) भोजन (iv) पुंकेसर (v) मूसला
3. खण्ड 'क' में अंकित शब्दों को खण्ड 'ख' में उसकी व्याख्या
से मिलान कीजिए―
खण्ड 'क' खण्ड 'ख'
(i) मूसला जड़ें प्रकाश-संश्लेषण
(ii) फूल जल का अवशोषण
(iii) हरी-पत्ती बरगद
(iv) जड़ जनन अंग
(v) वृक्ष जालिका शिरा-विन्यास
उत्तर― खण्ड 'क' खण्ड 'ख'
(i) मूसला जड़ें जालिका शिरा-विन्यास
(ii) फूल जनन अंग
(iii) हरी-पत्ती प्रकाश-संश्लेषण
(iv) जड़ जल का अवशोषण
(v) वृक्ष बरगद
4. निम्नलिखित में सही के लिए (✓) और गलत के लिए (×)
गलत का चिन्ह लगाइए—
(i) पत्तियाँ पौधों को सीधा खड़ा रखती है। ( )
(ii) जड़ जल को पत्तियों तक पहुँचाती है। ( )
(iii) परागकोष पुष्प के स्त्रीकेसर का एक भाग है। ( )
(iv) पुष्प के मध्य भाग में अण्डाशय होता है। ( )
(v) हरी पत्तियों में क्योरोफिल पाया जाता है। ( )
उत्तर— (i) × (ii) ✓ (iii) × (iv) ✓
5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए―
(i) पौधे के कौन-कौन से अंग होते हैं?
उत्तर― पुष्प, फल, तना, पत्ती और जड़ पौधे के अंग होते हैं।
(ii) विसी लता और आरोही लता क्या है ?
उत्तर―विसर्पी लता : ये सीधे खड़ी नहीं हो सकती हैं और भूमि
पर फैल जाती हैं। इन्हें विसी लता कहते हैं।
आरोही लता: वह लता जो आसपास के ढाँचे की सहायता से
ऊपर बढ़ जाती हैं। इन्हें आरोही लता कहते हैं।
(iii) प्रकाश-संश्लेषण किसे कहते हैं ?
उत्तर― वायुमंडल से कार्बन-डाईऑक्साइड लेकर पत्तियों में मौजूद
हरे रंग के पदार्थ (क्लोरोफिल) की उपस्थिति में भोजन (मण्ड) बनाते
तथा वायुमंडल में ऑक्सीजन गैस मुक्त होती है। अत: इस प्रक्रिया को
प्रकाश-संश्लेषण कहते हैं।
(iv) पत्तियों के कार्य लिखिए―
उत्तर― पौधों एवं वृक्षों के लिए पत्तियाँ प्रकाश की उपस्थिति में
भोजन बनाती हैं।



