JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

    Jharkhand Board Class 6TH Science Notes | वायु जीवन के लिए आवश्यक  

   JAC Board Solution For Class 6TH Science Chapter 4

                                    Air : Essential for Life

                                            अभ्यास

1. इनमें से सही शब्द का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति
कीजिए―
ऑक्सीजन, कार्बनडाइआक्साइड, वायुमंडल, नाइट्रोजन, पवन
(i) पृथ्वी के चारों ओर की वायु की परत ......... कहलाती है।
(ii) सभी जन्तु एवं पौधे श्वसन में वायु से.......... का उपयोग
करते हैं।
(iii) जलने में ........... गैस सहायक होती है।
(iv) गतिशील वायु को .............कहते हैं।
(v) वायु में सबसे अधिक ...................... गैस है।
उत्तर― (i) वायुमंडल (ii) कार्बन डाइऑक्साइड (iii) ऑक्सीजन
(iv) पवन (v) नाइट्रोजन।

2. खण्ड 'क' में अंकितं शब्दों को खण्ड 'ख' की सही व्याख्या
से मिलान कीजिए:
खण्ड 'क'                                 खण्ड 'ख'
(i) पवन                              जलने में सहायक नहीं है।
(ii) ऑक्सीजन                    पारदर्शी है।
(iii) नाइट्रोजन                     गतिशील वायु।
(iv) वायु                            जलने में सहायक है।
उत्तर― खण्ड 'क'                 खण्ड 'ख'
(i) पवन                              गतिशील वायु।
(ii) ऑक्सीजन                    जलने में सहायक है।
(iii) नाइट्रोजन                     जलने में सहायक नहीं है।
(iv) वायु                             पारदर्शी है।

3. सही उत्तर के सामने सही (✓) एवं गलत के सामने गलत
(×) का चिन्ह लगाइए—
(i) वायु गैस, जलवाष्प एवं धूलकण का मिश्रण है। (   )
(ii) मिट्टी में वायु उपस्थित नहीं होती है। (   )
(ii) ज्वलन में कार्बनडाइऑक्साइड सहायक होती है। (   )
(iv) वायु हवाई जहाज उड़ाने में सहायक होती है। (    )
(v) वायु को हम देख सकते हैं।  (   )
उत्तर— (i) ✓ (ii) × (iii) × (iv) ✓ (v) ×

4. वायु के संघटक क्या है ?
उत्तर— वायु में नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बनडाइऑक्साइड, जलवाष्प,
धूलकण एवं कुछ अन्य गैसों के संघटक हैं।

5. वायुमंडल किसे कहते हैं ?
उत्तर— वायु स्थान घेरती है और यह हमारे चारों ओर है । पृथ्वी के
चारों ओर की वायु को वायुमंडल कहते हैं।

6. वायुमंडल में कौन-सी गैस श्वसन के लिए आवश्यक है ?
उत्तर— वायुमंडल में ऑक्सीजन और कार्बनडाइऑक्साइड गैस
श्वसन के लिए आवश्यक है।

7. जल में मिट्टी डालने पर वायु के बुलबुले बाहर क्यों आते
हैं?
उत्तर— मिट्टी छोटे-छोटे कणों से बनी होती है एवं उन कणों के
बीच जो खाली स्थान होता है, उसमें वायु रहती है। जब जल इन छिद्रों
में प्रवेश करता है तो वहाँ की वायु बुलबुले के रूप में बाहर आती है।

8. वायु में कौन-सी गैस सबसे अधिक मात्रा में उपस्थित रहती
है?
उत्तर— वायु में सबसे अधिक नाइट्रोजन गैस उपस्थित रहती है।

9. आपको कैसे पता चलता है कि वायु में जल वाष्प है ?
उत्तर— बरसात के दिनों में कागज पर नमक खुला रखने के कुछ
समय बाद नमक के आसपास का कागज गीला हो गया है।
              जल वायु किसी ठंडे पृष्ठ के संपर्क में आती है तो इसमें उपस्थित
जलवाष्प ठंडी होकर संघनित हो जाती है तथा जल की बूंदें पृष्ठ पर दिखाई
देती हैं। इससे यह पता चलता है कि वायु में जलवाष्प उपस्थित होता है।

10. ऐसे क्रिया कलापों की सूची बनाइए, जो वायु की उपस्थिति
के कारण संभव है।
उत्तर— (i) रस्सी पर टंगे कपड़ों पर वायु का प्रभाव
(ii) फिरकी-एक खिलौना
(iii) वायु हर जगह है
(iv) वायु स्थान घेरती है।
(v) कागज पर रखा नमक
(vi) मोमबत्ती ऑक्सीजन के बिना नहीं जल सकती है।
(vii) मिट्टी में वायु विद्यमान होती है।

11. आप कैसे दर्शाएँगें कि खाली कहा जानेवाला गिलास
वास्तव में खाली नहीं है?
उत्तर—काँच का एक गिलास लीजिए।
इसे उल्टा करके रखिए । अब गिलास के खुले मुख को पानी से
भरी एक बाल्टी तथा टब में डुबाइये । गिलास में पानी नहीं भरेगा।
     अब गिलास को थोड़ा तिरछा कीजिए और देखिये । अब पानी
गिलास में जा रहा है।
        गिलास में से कुछ बुलबुले बाहर आते नजर आ रहे हैं एवं
सनसनाहट जैसी आवाज भी सुनाई पड़ती है।
       गिलास के अन्दर वायु थी. जो गिलास में भरी थी। इससे यह पता
चलता है कि गिलास खाली नहीं था बल्कि उसमें वायु भरी हुई थी।

12. मुँह से श्वांस लेना क्यों हानिकारक है ?
उत्तर— मुँह से श्वांस लेना इसलिए हानिकारक है, क्योंकि हमारे
नाक में छोटे-छोटे बाल होते हैं एवं श्लेष्मा होता है जो धूल के कणों को
श्वसन-तंत्र में जाने से रोकता है और अगर हम मुँह से साँस लेते हैं
तो यह धल कण हमारे श्वसन तंत्र में प्रवेश करके हमें हानि पहुँचा
सकते हैं।

13. अगर दो मोमबत्तियों को जलाकर अलग-अलग आकार के
गिलास से ढंक देगें तो कौन-सी मोमबत्ती ज्यादा देर तक
जलेगी और क्यों ?
उत्तर― जिस मोमबत्ती को बड़े गिलास से ढंकेंगे वह ज्यादा देर तक
जलेगी, क्योंकि जलने की क्रिया केवल ऑक्सीजन की उपस्थिति में ही
संभव है। वायु का एक अवयव ऑक्सीजन है । प्रयोग में लाये गये गिलास
में वायु एक सीमित मात्रा में है। जब यह ऑक्सीजन जलती हुई मोमबत्ती
द्वारा प्रयोग कर लिया जाता है, तो मोमबत्ती अधिक समय तक नहीं जल
पाता है और बुझ जाती है। दूसरी मोमबत्ती को और अधिक ऑक्सीजन
मिलती है, इसलिए वह और देर तक जलती है।

14. यदि वायुमंडल में ऑक्सीजन गैस समाप्त हो जाएगी तो क्या
होगा?
उत्तर― वायुमंडल में ऑक्सीजन लगभग 20 प्रतिशत है। ऑक्सीजन
जीव जन्तु और पेड़-पौधों की श्वसन की प्रक्रिया में बहुत महत्वपूर्ण होता
है। अगर वायुमंडल में से ऑक्सीजन गैस समाप्त हो जाएगी तो प्राणी,
जीव-जन्तु और पेड़-पौधे मर जायेंगे और हमारी धरती का विनाश हो
जाएगा।

                                                ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal