JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

   Jharkhand Board Class 6TH Science Notes | सजीव एवं उनका परिवेश  

  JAC Board Solution For Class 6TH Science Chapter 6

                                    Living and Their Habital

                                             अभ्यास

1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए―
(क) पाधे एवं जन्तु स्थल में निवास करते हैं उनके आवास
को .........................कहते हैं।
(ख) मछलियाँ पानी में .........................द्वारा साँस लेती हैं।
(ग) मृदा, जल, पत्थर ताप किसी आवास के .…...................
घटक है।
(घ) याक को .................... से बचाने के लिए उसका शरीर
लम्बे बालों से ढँका होता है।
उत्तर― (क) स्थलीय (ख) गल्फर (ग) अजैव (घ) बर्फ

2. खण्ड-'क' में अंकित शब्दों को खण्ड-'ख' में उसकी व्याख्या
से मिलान कीजिए―
खण्ड-'क'                          खण्ड-'ख'
मेंढक                               भोजन करना
वृद्धि                                 हानिकारक पदार्थों का शरीर से बाहर निकलना
प्रजनन                             शरीर का आकार बढ़ना
पोषण                              अंडा देनेवाला जंतु
उत्सर्जन                           अंडे/बच्चे देना
संवेदनशीलता                   अंधेरे में रस्सी देखकर डर जाना
उत्तर― मेंढक                    अंडा देने वाला जन्तु
वृद्धि                                शरीर का आकार बढ़ना
प्रजनन                            अंडे/बच्चे देना
पोषण                              भोजन करना
उत्सर्जन                           हानिकारक पदार्थों से शरीर से बाहर निकलना
संवेदनशीलता                   अंधेरे में रस्सी देखकर डर जाना

3. विभिन्न जन्तुओं की तरह एक कार भी गति करती है, किन्तु
इसे सजीव नहीं माना जाता है।
उत्तर― विभिन्न जन्तुाओं की तरह एक कार भी गति करतो है, किन्तु
इसे सजीव नहीं माना जाता इसलिए कार की गति मानव द्वारा संचालित होती
परन्तु जन्तुओं की गति उनके खुद के द्वारा संचालित होतो है।

4. कैक्टस मरुस्थल में जीवनयापन के लिए किस प्रकार अनुकूलित
है?
उत्तर― निम्न प्रकार से कैक्टस मरूस्थल में जीवनयापन के लिए
अनुकूलित है―
(i) इनकी जड़ें मिट्टी के नीचे बहुत गहराई तक जाती हैं।
(ii) इनका तना मोटा और मांसल होता है जिससे जल का संचयन
हो सकता है।
(iii) तने की ऊपरी परत मोटी होती है और इस पर घने रोम होते
हैं जो जल के वाष्पन को कम करते हैं।
(iv) पत्तियाँ छोटी शल्क पत्र या काँटों के रूप में होती है। यह
जल के वाष्पण दर को घटा देती है ताकि जल का क्षय कम
हो जाये।

5. शेर का कौन-सा अनुकूलित लक्षण उसे शिकार करने में
सहायता करता है?
उत्तर― शेर के पैर तथा जबड़े की मांसपेशियाँ बहुत मजबूत होती
है। इसके बड़े-बड़े दाँत होते हैं जो चीरने-फाड़ने के काम आते हैं।
अपने पंजे के लम्बे नाखूनों को दौड़ते समय अपनी अँगुलियों के अंदर
खींच लेते हैं ताकि वे न टूटे । इनकी आँखें चेहरे पर सामने की ओर
होती हैं, जिससे अपने शिकार को ठीक से देख सके और शिकार पर
हमला कर सके।

6. आपके बगीचे में एक गुलाब का पौधा है। आप किस तरह
इसकी संख्या बढ़ा सकते हैं ?
उत्तर― गुलाब के  पौधे की कली को अन्य दुसरे गमले या जमीन
की मिट्टी में लगा कर उसे नियमित रूप से जल देकर गुलाब के पौधे
की संख्या बढ़ायी जा सकती है।

7. किसी ऐसी निर्जीव वस्तु का उदाहरण दीजिए जिसमें सजीवों
के दो लक्षण परिलक्षित होते हैं।
उत्तर― कार और घड़ी।

8. निम्न में से कौन-सी निर्जीव वस्तुएँ किसी समय सजीव का
अंश थीं–
दही, मिट्टी, ऊन, रबर, नमक, रेशम, सेब
उत्तर― मिट्टी, ऊन, रबर, रेशम, सेब ।

9. घास के मैदानी क्षेत्रों में निवास करनेवाले जन्तुओं को अपना
अस्तित्व बनाएँ रखने के लिए गति क्यों आवश्यक है ?
उत्तर― खुद को दूसरे जानवरों का शिकार बनने से बचने के लिए
घास के मैदान क्षेत्रों में निवास करनेवाले जन्तुओं को अपना अस्तित्व बनाएँ
रखने के लिए गति आवश्यक है।

                                                  ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal