JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

  Jharkhand Board Class 6TH Hindi Notes | सपने का सच

  JAC Board Solution For Class 6TH Hindi Chapter 15


कवि परिचय: डॉ० अरविंद मिश्र वरिष्ठ विज्ञान कथा लेखक हैं।
19 दिसंबर 1957 को जन्में डॉ. मिश्र की वैज्ञानिक विषयों एवं विज्ञान
कथा की अनेक रचनाएँ प्रकाशित एवं प्रसारित हैं। कई पुस्तकों का संपादन
भी इन्होंने किया है। विज्ञान विषय लेखन हेतु इन्हें कई पुरस्कार एवं सम्मान
भी प्राप्त हुए हैं।
          पाठ सारांश : हमारी धरती की वर्तमान परिस्थितियों और उस पर
होने वाली गतिविधियों के कारण उत्पन्न भूमंडलीय ताप में वृद्धि एवं
जनसंख्या विस्फोट का धरती और हमारे जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव की
कल्पना इस कहानी में मुख्य रूप से की गयी है। रोहित और एक अन्य
ग्रह के काल्पनिक जीव के माध्यम से हमने ग्लोबल वार्मिंग के चिंताजनक
प्रभाव के बारे में पढ़ा। यह एक विज्ञान-कहानी है। इसमें विज्ञान के तथ्यों
का तर्कपूर्ण सहारा लेकर हमारे पर्यावरण और सामाजिक जीवन में आने
वाले परिवर्तनों की बात की गयी है।

                                अभ्यास प्रश्न

□ पाठ से:
1.रोहित को किस तरह के सपने आते थे?
उत्तर― रोहित को ऐसे सपने आते थे जिसमें वह पहाड़ की चोटी पर
खड़ा है तो कभी चिड़िया की पीठ पर सवार हो आसमान में उड़ रहा है।
एक दिन सपने में उसने स्वयं को उड़ते देखा।

2. सपने में रोहित किस प्रकार उड़ रहा था ?
उत्तर― सपने में रोहित चिड़ियों के डैनों की तरह हाथ फैलाकर एवं
सिकोड़ते हुए उड़ रहा था।

3. मनोवैज्ञानिकों की राय में लोग स्वप्न में क्या देखते हैं ?
उत्तर― मनोवैज्ञानिकों की राय में लोग वही स्वप्न देखते हैं जो वे
कल्पना करते हैं। किन्तु वह कल्पना चाहत में जब पूरी न होती है तब
लोग स्वप्न देखते हैं। उनका दिमाग कल्पना करने लगता है कि वे वैसा
कर रहे हैं।

4. मेंढकनुमा जानवर कहाँ का प्राणी था ? वह जल के अंदर
क्यों था?
उत्तर― मेंढकनुमा जानवर अंतरिक्ष के वैसे छोर का प्राणी था जहाँ
सिर्फ जल ही जल है। इसीलिए वह जलचर जीव था। जल में ही रह सकता
था। अत: जल के अंदर था।

5. दूसरे ग्रह के वासियों का दल धरती पर क्यों आया था ?
उत्तर-दूसरे ग्रह के वासियों का दल सर्वेक्षण करने धरती पर आया
था। वे यहाँ के जीव एवं उनके जीवन का अध्ययन करने आए थे।

6. पाठ के आधार पर बताइए दूसरे ग्रह के प्राणी अंतरिक्ष
किस प्रकार भ्रमण कर लेते हैं ?
उत्तर― दूसरे ग्रह के प्राणियों ने एंटी प्रैविटॉन तरंगों की खोज कर लिया
है। इसके सहारे वे गुरूत्वाकर्षण के विरूद्ध भी अंतरिक्ष भ्रमण करते रहते
हैं। उनकी यान को ये तरंगे गुरूत्व के विरूद्ध गति प्रदान करती हैं।

7. मेंढकनुमा जानवर ने अपने बारे में किसी दूसरे को बताने
रोहित को क्यों मना किया ?
उत्तर― क्योंकि पहले तो लोग विश्वास नहीं करते। जो करते उनसे वह
जीव मिलता नहीं। इस स्थिति में रोहित की बात को लोग मजाक बना देते।

8. हम धरती की सतह पर किस कारण से टिके हुए हैं?
उत्तर― हम धरती की सतह पर गुरुत्वाकर्षण बल के कारण टिके
हुए हैं।

9. दूसरे ग्रह का प्राणी रोहित से यह क्यों कहता है कि अगली
दो शताब्दियों में धरती पूरी तरह जलमग्न हो जायेगी ? कारण सहित
लिखें।
उत्तर― ग्लोबल वार्मिंग से ग्लेशियर पिघल रहे हैं। इससे धरती पर
पानी का स्तर बढ़ जायेगा एवं धरती जलमग्न हो जायेगी।

□ पाठ से आगे:
1. चिमटी-हथौड़ी से लेकर रॉकेट-उपग्रह तक विज्ञान की देन
हैं। विज्ञान के लाभ हैं तो हानि भी। इस पर सोचिए, शिक्षक एवं
सहपाठियों से चर्चा कीजिए और नीचे की दी गई तालिका में
लिखिए।
उत्तर―
विज्ञान के लाभ                                  विज्ञान के हानियाँ
(i) जीवन में सहुलियतें बढ़                 (i) प्रदूषण बढ़ रहा है।
गयी हैं।
(ii) हमने बम बना लिया है।               (ii) विस्फोट से मानवता
                                                          समाप्त होगी।
(iii) हमने हवाई यात्रा करनी               (iii) ध्वनि एवं वायु प्रदूषण
शुरू कर दी है।                                        बढ़ रहा है।

                                              ★★★
और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal