JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

   Jharkhand Board Class 6TH Geography Notes | हमारा देश भारत  

   JAC Board Solution For Class 6TH (Social Science) Geography Chapter 7


1. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए―
(क) भारत का क्षेत्रफल लगभग ............... लाख वर्ग किमी है।
(ख) विशाल हिमालय को ................. के नाम से भी जाना जाता है।
(ग) जनसंख्या की दृष्टि से ................. भारत का सबसे बड़ा
राज्य है।
(घ) तापी नदी ...................... सागर में गिरती है।
(ङ) .................... भारत के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरने
वाली अक्षांश रेखा है।
उत्तर― (क) 32.8 (ख) महान हिमालय (ग) उत्तर-प्रदेश
(घ) अरब     (ङ) कर्क रेखा।

 2. सही उत्तर (✓) चिन्हित कीजिए―
 (i) हिमालय से सबसे दक्षिण भाग को क्या कहा जाता है?
(क) शिवालिक
(ख) हिमाद्रि
(ग) हिमाचल

(ii) बंगाल की खाड़ी का पर्वत द्वीप-समूह कौन-सा है?
(क) अंडमान एवं निकोबार द्बीप समूह
(ख) लक्षद्वीप समूह
(ग) मालद्वीप

(iii) भारत का दक्षिणी विस्तार कहाँ तक है?
(क) केरल 
(ख)  कन्याकुमारी
(ग) तमिलनाडु

(iv) भारतीय जनजाती के अनुसार भारत की कुल
जनसंख्या थी? 
(क) 140 करोड़ 
(ख) 132 करोड़
(ग) 112 करोड़
उत्तर― (i)- (क) (ii) -(क) (iii)-(ख), (iv)-(ख)        

 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:―
(क) भारत को किन-किन भौतिक भागों में विभाजित
किया गया है? उनके नाम लिखिए?
उत्तर― भारत का भौतिक विभाजन-भारत के भौतिक स्वरूप
को छ: भागों में बाँटा जा सकता है―
(i) पर्वत (ii) उत्तरी मैदान (iii) प्रायद्वीपीय पठार (iv) भारतीय
मरूस्थल (v) तटीय मैदान (vi) द्विपीय समूह

(ख) भारत की स्थलीय सीमा किन-किन देशों से जुड़ी है?
उनके नाम लिखें?
उत्तर― भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किमी है। उत्तर में
कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक इसका विस्तार 3214 किमी.
तथा पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम में कच्छ तक इसका
विस्तार लगभग 2933 किमी. तक है। भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई
15200 किमी. तथा मुख्य भूमि की तटीय सीमा की लम्बाई 6100 किमी है।
द्वीपों समेत देश के कुल तटीय सीमा 7516 किमी है। इस प्रकार भारत की
सीमा की कुल लम्बाई 22716 किमी है। भारत का दक्षिणतम बिंदु इंदिरा
प्वांइट है जो कि 2004 की सुनामी में पूरी तरह डूब गया। क्षेत्रफल के
दृष्टिकोण से भारत का रूस, कनाडा, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका,
ब्राजील व आस्ट्रेलिया के बाद सातवाँ स्थान है।

(ग) गंगा एवं ब्रह्मपुत्र के द्वारा बनाये गए डेल्टा का नाम
लिखिए।
उत्तर― पूर्व की ओर बहने वाली नदियाँ महानदी, गोदावरी, कृष्णा,
कावेरी है, जो पूर्वी तटीय मैदान में डेल्टा निर्माण करती हुई बंगाल की
खाड़ी में गिरती है। विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा सुन्दरवन है जो गंगा-ब्रह्मपुत्र
नदियों द्वारा बनाया गया है।

(घ) लक्षद्वीप को प्रवाल द्वीप भी कहा जाता है, क्यों?
उत्तर― लक्षद्वीप समूह जो अरब सागर में स्थित है तथा केरल तट
के कुछ दूरी पर स्थित है। यह प्रवाल द्वीप भी है, क्योंकि यहाँ कुल 25
द्वीप है। प्रवाल छोटे समुद्री जोडों के कंकाल पर स्थित है तथा ये परत-दर
परत ऊपर उठते हैं। इस प्रकार अब ये समुद्र की सतह से ऊपर उठ जाते
हैं तो प्रवाल द्वीप का निर्माण होता है।

                                                     ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal