JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

  Jharkhand Board Class 6TH Civics Notes | सरकार  

     JAC Board Solution For Class 6TH (Social Science) Civics Chapter 5


1. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें―
(i)  राष्ट्रीय स्तर की ................ का संबंध पूरे देश के लिए
होता है।
(ii) सरकार के ................ अंग होते है।
(iii) लोकतंत्र ............. का ................ के लिए .............
द्वारा शासन है।

(iv) अमेरिका में महिलाओं को वोट देने का अधिकार ..........
में मिला।
(v) भारत ................. देश है।
उत्तर― (i) सरकार, (ii) तीन, (iii) जनता, जनता, जनता
(iv) 1920 (v) विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक ।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ?
(i) सरकार से आप क्या समझते हैं?
उत्तर― सभी देशों में विभिन्न निर्णय लेने एवं कार्य करने के लिए
सरकार की जरूरत होती है। ये निर्णय अस्पताल, सड़कें और स्कूल आदि
का निर्माण, रोजगार के अवसर उत्पन्न करना अथवा बिजली में वृद्धि
करना जैसे विषयों से संबंधित हो सकता है।

(ii) सरकार के कौन-कौन से प्रकार है?
उत्तर― (क) विधायिका
(ख) कार्य पालिका तथा
(ग) न्यायपालिका।

(iii) लोकतंत्र सरकार से आप क्या समझते हैं?
उत्तर― भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है। इस लोकतांत्रिक
शासन व्यवस्था को प्राप्त करने के लिए हमने बहुत संघर्ष किया। विश्व
के कई अन्य देशों में भी लोगों ने लोकतंत्र के लिए संघर्ष किए हैं। लोकतंत्र
में मूलभूत विचार यह है कि नियमों का पालन करने में लोगों की भागीदारी
सुनिश्चित हो। वर्तमान में लोकतांत्रिक सरकार को प्रायः प्रतिनिधि लोकतंत्र
कहा जाता है।

(iv) भारत सरकार के कितने स्तर है? प्रत्येक के नाम लिखिए?
उत्तर― भारत सरकार के तीन स्तर है। स्थानीय स्तर, राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय
स्तर है।

3. लोकतंत्रीय और राजतंत्रीय सरकार में क्या अंतर है?
उत्तर― लोकतंत्र में मूलभूत विचार यह है कि नियमों को बनाने में
लोगों की भागीदारी है।
        राजतांत्रिक सरकार में मूलभूत विचार यह है कि नियमों को बनाने
में राज्य सभा की भागीदारी है।

4. मताधिकार आंदोलन क्या है? उदाहरण से स्पष्ट कीजिए।
उत्तर― विश्व में कहीं भी किसी सरकार ने अपनी इच्छा से अपनी
शक्ति जनता को नहीं दिया है। पूरे यूरोप और अमेरिका में महिलाओं और
गरीबों की सरकार के कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कठिन
संघर्ष करना पड़ा। महिलाओं द्वारा मताधिकार के लिए किए गए संघर्ष
हिंसात्मक एवं अहिंसात्मक दौर से गुजरे हैं। इस आंदोलन को महिला
मताधिकार आंदोलन कहते हैं और अंग्रेजी में इसे सफ्रेंज मूवमेंट कहते हैं।

5. विश्व के किन्ही पाँच देशों की सूची तैयार करे जहाँ
लकतांत्रिक सरकार है।
उत्तर― (i) भारत (ii) ब्रिटेन (iii) अमेरिका (iv) रूस (v) फ्रांस

                                                ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal