JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

 Jharkhand Board Class 6TH Civics Notes | स्थानीय स्वशासन  

       JAC Board Solution For Class 6TH (Social Science) Civics Chapter 6


1. निम्नलिखित प्रश्नों में सही उत्तर चुनिए―
(i) ग्राम पंचायत का प्रधान कौन होता है?
(क) मुखिया
(घ) मेयर
(ख) वार्ड सदस्य
(ग) जनसेवक

(ii) झारखंड के पंचायत चुनाव में कितना प्रतिशत सीट
महिलाओं के लिए आरक्षित है?
(क) 30% 
(ख) 40%
(ग) 50%
(घ) 33%

(iii) बड़े शहरों में नगर निकाय की संस्था को क्या कहते
हैं?
(क) नगर निगम
(ख) नगर पालिका
(ग) नगर पंचायत
(घ) जिला परिषद्

(iv) झारखंड में कितने नगर निगम हैं?
(क) 3
(ख) 4
(ग) 5
(घ) 2
उत्तर― (i)-(क), (ii)- (ग), (iii)-(घ), (iv)-(ग)।

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए―
(i) ग्राम पंचायत ................. प्रणाली की महत्वपूर्ण इकाई
है।
(ii) मुखिया .............. का प्रधान होता है।
(iii) पंचायती राजव्यवस्था का ............... स्तर प्रखंड स्तर
पर होता है।
(iv) जिला स्तर पर पंचायती राज-व्यवस्था की ................
कड़ी है।
(v) नगर निगम की बैठक की अध्यक्षता ................ करता
है।
उत्तर― (i) ग्राम पंचायत, (ii) ग्राम पंचायत, (iii) जिला,
(iv) सर्वोच्च, (v) मेयर।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(i) स्थानीय स्वशासन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर― स्थानीय स्वशासन का तात्पर्य ऐसी शासन व्यवस्था से है
जिसे हम स्थानीय स्तर पर यानी ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज तथा शहरी
क्षेत्रों में नगर पालिका तथा नगर निगम जानते हैं।

(ii) आपके राज्य में कितने पंचायती राज के कितने स्तर हैं?
उत्तर― हमारे झारखण्ड राज्य में तीन स्तरों पर कार्य होता है। यहाँ
प्रत्येक स्तर के विभिन्न पदों के लिए महिलाओं को 50% आरक्षण प्राप्त
है। (i) ग्राम स्तर पर पंचायती राज व्यवस्था (ii) प्रखण्ड स्तर पर पंचायती
राज व्यवस्था (iii) जिला स्तर पर पंचायती राज व्यवस्था।

(iii) ग्राम सभा क्या है?
उत्तर― ग्राम सभा ग्राम पंचायत की विधायिका होती है। एक
पंचायत के क्षेत्र में रहने वाले सभी व्यस्क मतदाता इसके सदस्य होते हैं।
ग्राम पंचायत गाँव के हित में निष्पक्ष रूप से काम कर सके, इसमें ग्राम
सभा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ग्रामसभा ग्राम पंचायत को मनमाने
ढंग से काम करने पर रोक लगती है। साथ ही पैसों का दुरुपयोग एवं कोई
गलत काम न हो, इसकी भी निगरानी करती है।

(iv) नगर निगम के विभिन्न कार्यों को लिखिए:
उत्तर― (i) शुद्ध एवं पर्याप्त जल की आपूर्ति करना।
(ii) सार्वजनिक सड़कों और गलियों में प्रकाश की व्यवस्था करना।
(iii) मकान नम्बरों का निर्धारण करना।
(iv) सार्वजनिक स्थलों, सड़कों नलियों, अस्पतालों का रख-रखाव
और सफाई की व्यवस्था करना।
(v) जन्म एवं मृत्यु का पंजीकरण करना और प्रमाण पत्र निर्गत
करना।
(vi) मच्छर, कीड़ों आदि के प्रकोप की रोकथाम करना।

4. ग्राम पंचायत कौन-कौन सी योजनाएँ तैयार करती है?
उत्तर―(i) वार्षिक योजना व बजट पंचायत के विकास के लिये
बनाना।
(ii) कृषि एवं बागवानी की योजना बनाना।
(iii) मनरेगा के तहत मजदूरों को काम देना एवं भुगतान करना।
(iv) पशुपालन, मत्स्यपालन, दुग्ध उद्योग को बढ़ावा देना।
(v) ग्रामीण पेयजल, सड़क, पुल आदि की व्यवस्था करना।
(vi) ग्रामीण विद्युतीकरण में सहायता करना।
(vii) गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु अपने पंचायत के
अधीन विद्यालयों का निगरानी करना।

5. ग्राम पंचायत और शहरी निकाय के कार्यों में तुलना कीजिए?
उत्तर― (i) ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई एवं स्वच्छता सुनिश्चित करना।
(ii) गरीबी उन्मूलन एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए लाभुकों का चुनाव
करना।
(iii) वृक्षारोपण एवं पर्यावरण का संरक्षण।
(iv) ग्राम सभा की संपत्ति को देख-रेख करना।

शहरी निकाय―
(i) स्वास्थ्य की सविधा (ii) सफाई संबंधी कार्य
(iii) यातायात की सुविधा (iv) शिक्षा संबंधी कार्य
(v) सुरक्षा संबंधी कार्य

                                                     ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal