JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

 Jharkhand Board Class 10 History Notes | यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय  Solutions Chapter 1

            (The Rise of Nationalism in Europe

प्रश्न 1. राष्ट्रवाद किसे कहते हैं ?
उत्तर―राष्ट्रवाद एक ऐसी मनःस्थिति है, जिसमें एक समूह के लोगों की
भावना या संवेग एक साथ मिलकर एक भौगोलिक क्षेत्र में रहते हैं, एक जैसी
भाषा बोलते हैं, जिनका एक साहित्य होता है जिसमें राष्ट्रवाद की भावनाओं से
युक्त प्रत्याशाएँ होती हैं, जो जनसाधारण की परम्पराओं से जुड़ा होता है।

प्रश्न 2. निरंकुशवाद से आप क्या समझते हैं ?
                                                             [JAC 2012 (A); 2016 (A)]
उत्तर―निरंकुशवाद का सामान्य अर्थ एक ऐसी सरकार या शासन व्यवस्था
है जिसकी सत्ता पर किसी प्रकार का कोई अंकुश नहीं होता। इतिहास में ऐसी
राजशाही सरकारों को निरंकुश सरकार कहते हैं जो अत्यंत केन्द्रीकृत, सैन्य बल
पर आधारित और दमनकारी सरकारें होती थीं।

प्रश्न 3. फ्रेड्रिक सॉरयू कौन था ?
उत्तर―फ्रेड्रिक सॉरयू एक फ्रांसीसी कलाकार था जिसने चार चित्रों की एक
श्रृंखला बनाई जिसमें एक ऐसे सपनों का संसार था, जो जनतांत्रिक और सामाजिक
गणतंत्रों से मिलकर बना था।

प्रश्न 4. किन्हीं चार देशों के नाम बताएँ जो फ्रेड्रिक सॉरयू के चित्र में
दिखाए जुलूस का एक हिस्सा थे।
उत्तर―जर्मनी, ऑस्ट्रिया, हंगरी तथा रूस ।

प्रश्न 5. राष्ट्र राज्य क्या है ?
उत्तर―राष्ट्रीयता की धारणा पर आधारित राज्य को राष्ट्र राज्य कहते हैं। इसमें
अधिकांश नागरिकों तथा शासकों में सामूहिक पहचान की भावना पैदा होती है।

प्रश्न 6. फ्रांसीसी क्रान्तिकारियों द्वारा उठाए गए किन्हीं दो कदमों का
उल्लेख करें, जिन्हें फ्रांस के लोगों में एक सामूहिक पहचान की भावना
बनाए रखने के लिए आरम्भ किया था।
उत्तर―(i) एक नया फ्रांसीसी झंडा-तिरंगा चुना गया, जिसने पहले के ध्वज
की जगह ले ली।
(ii) एक केन्द्रीय प्रशासनिक व्यवस्था लागू की गई।

प्रश्न 7. जनमत संग्रह क्या है?
उत्तर―एक प्रत्यक्ष मतदान जिसके जरिये क्षेत्र के सभी लोगों से एक प्रस्ताव
को स्वीकार या अस्वीकार करने के लिए पूछा जाता है।

प्रश्न 8. ज्युसेपी मेसिनी द्वारा स्थापित किन्हीं दो गुप्त संगठनों के नाम
बताएँ।
उत्तर―(i) मार्सेई में यंग इटली । (ii) बर्न में यंग यूरोप ।

प्रश्न 9. उन देशों के नाम बताएँ जहाँ ज्यूसेपी मेसिनी द्वारा गुप्त
संगठनों को स्थापित किया गया ?
उत्तर―पोलैंड, फ्रांस, स्विट्जरलैंड तथा जर्मनी ।

प्रश्न 10. रूढ़िवादियों तथा क्रांतिकारियों में कोई एक अंतर बताएँ।
उत्तर― रूढ़िवादियों राजतंत्र का समर्थन करते थे जबकि क्रान्किारी राजतंत्रीय
व्यवस्था का विरोध करते थे।

प्रश्न 11. क्रांतिकारी कौन थे?
उत्तर―क्रांतिकारी वे लोग थे जो वियना सममेलन के बाद स्थापित
राजतांत्रिक प्रकार की सरकारों के विरुद्ध थे। ये राष्ट्रीय राज्यों की स्थापना के
पक्ष में थे।

प्रश्न 12. रूमानीवाद क्या है ?
उत्तर―यह एक कलात्मक, साहित्यिक तथा बुद्धिजीवी आंदोलन था, जिसका
विकास 18वीं शताब्दी में राष्ट्रवादी भावनाओं के एक विशेष प्रकार के लिए
हुआ। इस आंदोलन ने लोक कला तथा मातृभाषा का गौरव बढ़ाया।

प्रश्न 13. योहान गॉटफ्रीड कौन था?
उत्तर―योहान गॉटफ्रीड उन प्रसिद्ध स्वच्छंदतावादी जर्मन दार्शनिकों में से
एक था जिन्होंने यह दावा किया था कि वास्तविक जर्मन संस्कृति उसके आम
निवासियों (das volk) में ही खोजी जा सकती है।

प्रश्न 14. प्रशा के राजा फ्रेडरीक विल्टेम चतुर्थ द्वारा फ्रैंकफर्ट संसद
को अस्वीकार क्यों किया गया?
उत्तर―क्योंकि सदस्यों ने एक जर्मन राष्ट्र के लिए एक संविधान का प्रारूप
तैयार किया। इस राष्ट्र की अध्यक्षता एक ऐसे राजा को दी गई जिसे संसद के
अधीन रहना था।

प्रश्न 15. उन देशों के नाम बताएँ जो सात वर्षों के युद्ध (1864-70)
में सम्मिलित थे।
उत्तर―ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी ।

प्रश्न 16. 1871 में जर्मनी का सम्राट किसे घोषित किया गया?
उत्तर―प्रशा का राजा विलियम प्रथम ।

प्रश्न 17. यंग इटली क्या है ?                  [JAC 2009 (A)]
उत्तर―यह एक गुप्त संगठन था, जिसे इटली के एकीकरण के लिए ज्युसेपी
मेत्सिनी द्वारा गठित किया गया ।

प्रश्न 18. इटली के एकीकरण के प्रमुख निर्माता कौन थे ?
उत्तर―ज्युसेपे मेत्सिनी, शसक विक्टर इमेनुएल तथा काबूर।

प्रश्न 19. एकीकृत से पहले के किन्हीं दो इतालियन राज्यों के नाम बताएं।
उत्तर―सिसिलियों के साम्राज्य तथा पापल राज्य ।

प्रश्न 20. आयरलैंड को बलपूर्वक यूनाइटेड किंग्डम में कब शामिल
किया गया?
उत्तर―1981.

प्रश्न 21. मारीआन से आपका क्या तात्पर्य है ?
उत्तर―मारीआन एक नारी रूप थी, जिसने फ्रांस में लोगों के राष्ट्र का
प्रतिनिधित्व किया। उसकी प्रतिमाएँ सार्वजनिक चौकों पर लगाई गई ताकि जनता
को राष्ट्रीय एकता के प्रतीक की याद आती रहे।

प्रश्न 22. जर्मेनिया से आपका क्या तात्पर्य है?
उत्तर―जर्मनी में, जर्मेनिया जर्मन राष्ट्र का रूपक बन गई। जर्मेनिया को
बलूत वृक्ष के पत्तों का मुकुट पहने दिखाया गया है क्योंकि जर्मन बलूत वीरता का
प्रतीक है।

प्रश्न 23. उन प्रमुख शक्तियों के नाम बताएँ जो कि बाल्कान समस्या
में शामिल थीं।
उत्तर―रूस, जर्मनी, इंग्लैंड तथ ऑस्ट्रो-हंगरी ।

प्रश्न 24. स्लाव (Slavs) कौन थे?
उत्तर―स्लाव बाल्कन क्षेत्र के निवासी थे, जिसमें आधुनिक रोमानिया,
बुल्गेरिया, अल्बेनिया, यूनान, मेसिडोनिया, क्रोएशिया आदि शामिल थे।

प्रश्न 25. नेपोलियन की संहिता क्या थी?
उत्तर―1804 को नागरिक संहिता जिसे आमतौर पर नेपोलियन की संहिता
के नाम से जाना जाता है, ने जन्म पर आधारित विशेषाधिकार समाप्त कर दिए
थे। उसने कानून के समक्ष बराबरी और संपत्ति के अधिकार को सुरक्षित बनाया।

प्रश्न 26. 'यूरोप में उन्नीसवीं सदी के शुरूआती दशकों में राष्ट्रीय
एकता से संबंधित विचार उदारवाद से करीब से जुड़े थे ।'
उत्तर―उदारवाद यानी Liberalism शब्द लातिन भाषा के मूल Liber पर
आधारित है जिसका अर्थ है 'आजाद'। नए मध्य वर्गों के लिए उदारवाद का
मतलब था व्यक्ति के लिए आजादी और कानून के समक्ष सबकी बराबरी ।

प्रश्न 27. सीमाशुल्क-संघ की स्थापना क्यों हुई?
उत्तर―(i) सन् 1834 में प्रशा की पहल पर एक सीमाशुल्क संगठन या
सीमाशुल्क-संघ की स्थापना की गई जिससे कई जर्मन राज्य आकर मिल गए ।
इस संघ ने सीमाशुल्क नाकों को समाप्त कर दिया और मुद्रा की संख्या घटा कर
दो कर दी, जो उससे पहले तीस से भी ऊपर थी।

(ii) इसने आर्थिक राष्ट्रवाद के आंदोलन को जन्म दिया जिसने उस समय
में पनप रही व्यापक राष्ट्रवादी भावनाओं को मजबूत बनाया ।

प्रश्न 28. 'एक्ट ऑफ यूनियन' क्या तात्पर्य है?
उत्तर―इंगलैंड और स्कॉटलैंड के मध्य 1707 में 'एक्ट ऑफ यूनियन' का
गठन हुआ जिसके फलस्वरूप 'यूनाइटेड किंग्डम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन' का गठन
हुआ जिसका प्रभाव यह हुआ कि इंगलैंड ने व्यावहारिक रूप में स्कॉटलैंड पर
अपना प्रभुत्व जमा लिया।

प्रश्न 29. रूढ़िवादी कौन थे?
या, रूढ़िवादिता की क्या भावना थी?
उत्तर―रूढ़िवादिता एक राजनीतिक दर्शन था जो परंपराओं, स्थापित संस्थाओं
व प्रथाओं के महत्त्व पर बल देता था तथा तीव्र परिवर्तन की बजाय मंथर विकास
को महत्त्व देता था। 1815 में नेपोलियन की हार के बाद यूरोपीय सरकारें
रूढ़िवाद की भावना से प्रेरित हुई । यद्यपि अधिकांश रूढ़िवादी लोग पूर्व-क्रांति के
दिनों में नहीं लौटना चाहते थे तथापि वे नेपोलियन संहिता द्वारा राजतंत्र को मजबूत
करना चाहते थे।

                                              ◆◆◆
और नया पुराने
हमसे जुड़ें
1

Jharkhand Board Solution सबसे पहले पाएं!

Jharkhand Board के Class 9, 10, 11 और 12 के Solutions, Notes, PDF और Exam Updates सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी WhatsApp चैनल जॉइन करें