JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

   Jharkhand Board Class 8  Science  Notes | संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक  

 JAC Board Solution For Class 8TH Science Chapter 13


प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-.
(क) संश्लेषित रेशे ............. अथवा........... रेशे भी कहलाते हैं।
(ख) संश्लेषित रेशे की भांति प्लास्टिक भी एक .............है।
(ग) प्लास्टिक धातु से सामान्यतः .............. होते हैं।
(घ) बेकेलाइट एक............... प्लास्टिक है।
(ङ) पॉलिएस्टर एक ................. तंतु है।
उत्तर― (क) कृत्रिम, मानवनिर्मित (ख) बहुलक (ग) सस्ते
(घ) ऊष्मादृढ़ (ङ) संश्लेषित।

प्रश्न 2. सही अथवा गलत का निशान लगाइए-
(क) बहुलक अनेक आवर्ती इकाइयों से बना होता है।
(ख) नाइलोन एक प्राकृतिक रेशा है।
(ग) पॉलिथीन ऊष्मा का कुचालक होता है।
(घ) कागज के अपघटन में लगभग 20 दिन लगता है।
उत्तर―(क) सही (ख) गलत (ग) सही (घ) सही

प्रश्न 3. कॉलम 'क' का कॉलम 'ख' से मिलान कीजिए।
कॉलम 'क'                     कॉलम 'ख'
(क) पॉलिएस्टर  ― काष्ठ लुगदी का उपयोग कर तैयार किया
                           जाता है।
(ख) टेफ्लॉन ― पैराशूट और मोजा बनाने में उपयोग किया
                       जाता है।
(ग) रेयॉन ― न चिपकने वाले भोजन बनाने के पात्रों के
                   निर्माण में उपयोग में लाया जाता है।
(घ) नाइलॉन ― कपड़ों में आसानी से बल नहीं पड़ते।
उत्तर―(क) आसानी से कपड़ों में बल नहीं पड़ता।
(ख) न चिपकने वाले भोजन बनाने वाले पात्रों के निर्माण में लाया
       जाता है।
(ग) काष्ठ लुगदी का उपयोग कर तैयार किया जाता है।
(घ) पैराशुट एवं मोजा बनाने में उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 4. कुछ रेशे संश्लेषित क्यों कहलाते हैं।
उत्तर―कुछ रेशे संश्लेषित कहलाते हैं। क्योंकि वे मानव निर्मित होते
हैं तथा उद्योगों में रसायनिक प्रक्रिया के द्वारा बनाये जाते हैं, जिससे ये यह
प्राकृति रेशों से भिन्न हो जाते हैं।

प्रश्न 5. नाइलॉन क्या है ? इसका नाइलॉन नाम क्यों पड़ा?
उत्तर―नाइलॉन एक अन्य मानव निर्मित रेशा है। 1931 में इसका
निर्माण बिना किसी प्राकृतिक कच्चे माल का उपयोग करके बनाया गया
था। यह कोयला एवं वायु से बनाया गया था। इसे सर्वप्रथम न्यूयार्क और
लन्दन के शहरों में बेचा गया था, इसलिए इसका नाम नाइलॉन पड़ा।

प्रश्न 6. नाइलॉन रेशों से निर्मित दो वस्तुओं के नाम बताइए जो
नाइलॉन रेशे की प्रबलता दर्शाती हैं।
उत्तर―नाइलॉन रेशों से निर्मित दो वस्तुएँ जो इनकी प्रबलता दर्शाती
हैं वे निम्न हैं-(क) पैराशूट (ख) चट्टानों पर चढ़ने हेतु रस्सी।

प्रश्न 7. थर्मोसेटिंग एवं थर्मोप्लास्टिक में क्या अंतर है?
उत्तर―
थर्मोसेटिंग                                 थर्मोप्लास्टिक
1. वैसे प्लास्टिक जो गर्म           1. वैसे प्लास्टिक जो गर्म करने पर
करने पर अधिक मुलायम               आसानी से विकृत हो जाते हैं।
नहीं होते हैं, तथा इच्छित                तथा आसानी से मुड़ जाते हैं।
आकार में ढाल सकते हैं।
2. ये कठोर एवं मजबूत             2. ये मुलायम एवं कमजोर होते हैं।
होते हैं।
3. उदाहरण-बैकलाइट एवं          3. उदाहरण - पॉलिथिन एवं PVC
मेलामाइन।

*
प्रश्न 8. विद्युत स्विच थर्मोसेटिंग प्लास्टिक से क्यों बनाये जाते
हैं?
उत्तर―विद्युत स्विच थर्मोसेटिंग प्लास्टिक से इसलिए बनाए जाते हैं
क्योंकि ये उष्मा और विद्युत का कुचालक होता है।

प्रश्न 9.बेकेलाइट का उपयोग कहाँ-कहाँ होता है ?
उत्तर―बेकेलाइट का उपयोग निम्न जगहों पर होता है-
* बिजली का स्विच।
* विभिन्न बरतनों के हत्थे।
* टेलीफोन उपकरण के बाहरी ढाँचे।
* रेडियो एवं टेलिविजन के कैबिनेट।

प्रश्न 10. बर्तन के हत्थे एवं विद्युत प्लग कैसे प्लास्टिक से बनाये
जाते हैं और क्यों?
उत्तर―बरतन एवं विद्युत प्लग को बेकेलाइट नामक थर्मोसेटिंग
प्लास्टिक से बनाया जाता है।

प्रश्न 11.4R में R का क्या मतलब है?
उत्तर―4R में R का मतलब निम्न है-
R= Reduce (कम करना)
R = Reuse (दुबारा इस्तेमाल करना)
R = Recycle (पुन: चक्रण)
R = Recreate (पुनः निर्माण करना)

प्रश्न 12. आप गर्मी के मौसम में सूती रेशे या संश्लेषित रेशे से
बने वस्त्रों को पहनना पसन्द करेंगे? कारण सहित बताइए।
उत्तर― गर्मी के मौसम में हम सूती रेशे से बने कपड़े को पहनना
पसंद करेंगे क्योंकि वह हल्का एवं मुलायम होता है तथा पसीने को सोख
लेता है जिससे हमें कम गर्मी का एहसास होता है।

प्रश्न 13. क्या द्राँत साफ करने के ब्रश का हैंडल और ब्रिस्टल
एक ही पदार्थ के बनाने चाहिए ? उत्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर―दाँत साफ करने के ब्रश के हैण्डल एवं ब्रिस्टल एक ही पदार्थ
के नहीं बने होने चाहिए क्योंकि हैण्डल कड़ा एवं मजबूत होना चाहिए
और ब्रिस्टल मुलायम होना चाहिए नहीं तो दांत एवं मसूड़े को नुकसान
पहुँच सकता है।

प्रश्न 14. जहाँ तक संभव हो प्लास्टिक के उपयोग से बचिए,
इसके लिए क्या-क्या उपाय किया जा सकता है?
उत्तर―प्लास्टिक के उपयोग से बचने के उपाय निम्न है-
(i) पॉलिथिन की जगह पर कपड़े के थैला का इस्तेमाल करें।
(ii) प्लास्टिक के कप की जगह मिट्टी का बर्तन इस्तेमाल कर
सकते हैं।
(iii) प्लास्टिक की जगह स्टील के डब्बों में भोजन रखना चाहिए।

प्रश्न 15. रसोई में काम करते समय सूती कपड़े का संलिष्ट
कपड़े में से किस प्रकार के कपड़े का वस्त्र पहनना चाहिए।
उत्तर―रसोई में काम करते समय सूती कपड़ा का वस्त्र पहनते हैं
क्योंकि सूती कपड़ा से गर्मी कम लगती है तथा जल्दी आग नहीं
पकड़ता है।
                              
                                      ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal