JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

   Jharkhand Board Class 8 Moral Education Notes | आत्मनिर्भरता  

    JAC Board Solution For Class 8TH (Social Science)  Moral Education Chapter 12 


प्रश्न 1. आत्मनिर्भरता से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर : आत्मनिर्भरता का तात्पर्य है, स्वयं पर निर्भर हो अर्थात् अपनी
आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किसी पर निर्भर नहीं होना। यह
मानसिक स्वतंत्रता का पर्याय है। आत्मनिर्भर व्यक्ति ही समाज को प्रेरणा
और दिशा दे सकता है, महान् बन सकता है।

प्रश्न 2. आत्मनिर्भरता से हमें क्या लाभ है ?
उत्तर : आत्मनिर्भरता मानसिक आजादी है। यह हमें आगे बढ़ने में
मदद करती है। किसी के सामने झुकने नहीं देती है। हमारा आत्मविश्वास
और आत्मबल बनाए रखता है। यह लक्ष्य निर्धारण व प्राप्ति तथा
आनन्दमय जीवन प्रदान करती है।

प्रश्न 3. जो मनुष्य अपना लक्ष्य जितना ही ऊपर रखता है,
उसका तीर उतना ही ऊपर जाता है, कैसे?
उत्तर : जो मनुष्य अपना सिर नीचे रखेगा, नजर नीची रहेगी, उसका
मन मरा होगा, वह उन्नति नहीं कर सकेगा। जो मनुष्य अपना लक्ष्य
जितना ही ऊपर रखता है, उतना ही अधिक लगन से सर्वाधिक परिश्रम
करता है। उसकी नजर अपने लक्ष्य पर टिकी रहती है, अन्य बातों पर
वह ध्यान नहीं देता है और लक्ष्य प्राप्ति आसान हो जाती है। उसका तीर
उतना ही ऊपर जाता है।

प्रश्न 4. विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर होने के लिए अपने आचरण
में क्या-क्या परिवर्तन लाना चाहिए?
उत्तर : विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर होने के लिए अपने आचरण में
परिवर्तन लाना होगा। उसे मानना पड़ेगा कि वह आदर्श से बहुत नीचे है।
बड़ों का सम्मान, छोटे और बराबर वालों से समानता का व्यवहार, नम्र
होना, बुद्धिमानों की सलाह कृतज्ञतापूर्वक मानना, अपने विचार और
निर्णय की स्वतंत्रता को दृढ़ता प्रदान करना. लक्ष्य को ऊँचा रखना. दृढ़
प्रतिज्ञ होना आदि गुण अपने आचरण में निहित करना चाहिए।

                                         ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal