JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

   Jharkhand Board Class 8 History Notes | ब्रिटिश काल में शिक्षा  

   JAC Board Solution For Class 8TH (Social Science) History Chapter 7


□ आइए जानें:
प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए―
(क) विलियम जॉन्स एक .............थे।
(ख) लॉर्ड मैकाले ............. शिक्षा के पक्षधर थे।
(ग) एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल की स्थापना .............. ने की।
(घ) वुड डिस्पैच .............. ई० में जारी किया गया था।
(ङ) शांति निकेतन की स्थापना ............. ने की थी।
(च) ब्लाइंड स्कूल में पढ़ाई ............. से होती थी।
उत्तर― (क) जज  (ख) ब्रिटिश (अंग्रेजी)   (ग) जॉर्ज विलियम जोन्स |
(घ) 1854   (ङ) गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर
(च) ब्रेल लिपि

प्रश्न 2. निम्न प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए―
(क) विलियम जॉन्स व कोलबुक भारत के प्राचीन ग्रंथों के
अध्ययन पर जोर क्यों देते थे?
उत्तर―विलियम जॉन्स व कोलबुक का मानना था कि भारत को
समझने के लिए प्राचीन काल में लिखे गये पवित्र कानूनी ग्रन्थों का समझना
बहुत जरूरी था। इससे देश का शासन चलाने में मदद मिले। अतः वे
भारतीय प्राचीन ग्रन्थों के अध्ययन पर जोर देते थे।

(ख) कंपनी अंग्रेजों को पश्चिमी ज्ञान के बदले भारतीय ज्ञान
को प्रोत्साहन क्यों देना चाहती थी?
उत्तर―भारतीय समाज, संस्कृति, धर्म की बारीकी को जानने और
देश का शासन चलाने में मदद मिले. इसलिए कंपनी अंग्रेजों को पश्चिमी
ज्ञान के बदले भारतीय ज्ञान को जानने के लिए प्रोत्साहन देना चाहती थी।

(ग) वुड के नीति पत्र में क्या प्रावधान थे ?
उत्तर― चार्ल्ड वुड के नीति पत्र (वुड्स डिस्पैच) को भारतीय शिक्षा
का मैग्नाकार्टा के नाम से जाना जाता है। इसके अनुसार यूरोपीय शिक्षा
का प्रसार किया जाय। उनका तर्क था कि यूरोपीय शिक्षा और जीवनशैली
से भारतीयों की अवगत कराया जाय तो कंपनी को काफी आर्थिक लाभ
होगा और भरोसेमंद कर्मचारियों की कमी नहीं रहेगी।

(घ) अंग्रेजी भाषा को लेकर मैकॉले के क्या विचार थे?
उत्तर― थॉमस बैबिंगटन मैकॉले का विचार धा कि शिक्षा का माध्यम
अंग्रेजी भाषा हो। वह भारतीय समाज में ब्रिटिश-मानसिकता विकसित
करना चाहता था ताकि ब्रिटिश सत्ता को चिरस्थायी बनाया जा सके।

(ङ) अंग्रेजों का सभ्यता मिशन क्या था?
उत्तर― भारतीयों के बीच अंग्रेजी शिक्षा व सभ्यता के प्रचार-प्रसार
और ईसाई धर्म के विस्तार के लिए अपनायी गई परियोजना अंग्रेजों का
सभ्यता मिशन था।

□ आइए चर्चा करें:
प्रश्न 3. जेम्स मिल प्राच्यवादी के घोर आलोचक क्यों थे?
उत्तर― जेम्स मिल प्राच्यवादियों के घोर आलोचक थे। वे भारत को
असभ्य देश मानते थे। वे भारतीयों को पश्चिमी सभ्यता का ज्ञान देना
आवश्यक मानते थे। पूर्वी भाग में रहने वाले लोग पश्चिमी सभ्यता की
बराबरी नहीं कर सकते। पश्चिमी साहित्य दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। अंग्रेजी
पढ़ाने से भारतीयों को सभ्यता बनाने, उनकी रूचियों, मूल्यों और संस्कृतियों
को बदलने का मार्ग साफ हो सकेगा।

प्रश्न 4. अंग्रेजी शिक्षा के बारे में महात्मा गाँधी के क्या विचार
थे?
उत्तर― महात्मा गाँधी का विचार था कि औपनिवेशिक अंग्रेजी शिक्षा
ने भारतीयों के मस्तिष्क में हीनता का बोध पैदा कर दिया है। भारतीय
संस्कृति के प्रति इनका गौरव भाव नष्ट हो गया है। उन्होंने कहा कि इस
शिक्षा में विष भरा है, यह पापपूर्ण है। इसने भारतीयों को व्यवहारिक गुलाम
बना है। उसे अपने ही समाज में अजनबी बना दिया है। अंग्रेजी में
दी जा रही शिक्षा भारतीयों को अपाहिज बना रही है।

प्रश्न 5.लॉर्ड मैकॉले की नीति से आप किस हद तक सहमत
हैं?
उत्तर― लॉर्ड मैकॉले के मिनिस्टर (विवरण) के आधार पर 1835 ई०
में शिक्षा अधिनियम पारित किया गया। ये फैसला भी लिया गया कि अंग्रेजी
को उच्च शिक्षा का माध्यम बनाया जाय और प्राच्यवादी संस्थानों को
बढ़ावा नहीं दिया जाए। वह भारतीय समाज में ब्रिटिश मानसिकता विकसित
करना चाहता था जो शूरवीर और खून से तो भारतीय हो, लेकिन बौद्धिक
व वैचारिक रूप से अंग्रेज ताकि ब्रिटिश सत्ता को चिरस्थायी बनाया जा
सके। इस नीति के प्रभाव से भारतीय अपने ही देश में अजनबी बन गए।
मैं इनकी नीति से बिल्कुल सहमत नहीं हूँ, क्योंकि इससे शिक्षार्थी का समग्र
विकास संभव नहीं था।

प्रश्न 6. एक राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली की रूपरेखा वर्तमान
परिवेश में क्या होनी चाहिए ?
उत्तर― एक राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली ऐसी होनी चाहिए जो वर्तमान
परिवेश की चुनौतियों का सामना कर सके। शिक्षार्थी का समग्र विकास
संभव हो सके। प्राथमिक शिक्षा का माध्यम मातृभाषा हो। छात्रों को
किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी प्राप्त हो सके ताकि वे
चुनौतियों का सामना कर सकें। हमें अपनी प्राचीन संस्कृतियों पर गौरव
अनुभव हो साथ ही विश्व स्तर पर भी हम पीछे नहीं रह जाएँ।

                                                ■■

  FLIPKART

और नया पुराने
हमसे जुड़ें
1

Jharkhand Board Solution सबसे पहले पाएं!

Jharkhand Board के Class 9, 10, 11 और 12 के Solutions, Notes, PDF और Exam Updates सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी WhatsApp चैनल जॉइन करें