Jharkhand Board Class 8 Hindi Notes | बूढ़ी पृथ्वी का दुःख

    Jharkhand Board Class 8  Hindi  Notes | बूढ़ी पृथ्वी का दुःख  

  JAC Board Solution For Class 8TH Hindi Chapter 14


पाठ का सारांश : प्रस्तुत पाठ में यह बताया गया है कि विकास के नाम
पर पृथ्वी पर प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया जा रहा है। नदियाँ प्रदूषित
हो गई हैं। वायु प्रदूषित हो गया है। ध्वनि प्रदूषण बढ़ गया है। जलचक्र भी
अनियंत्रित हो गयी है। मौसम चक्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इन प्रदूषणों से
एक दिन धरती पर से जीवन लुप्त हो जाएगा। इसके जिम्मेवार सिर्फ हम ही
होंगे।
      लेखक परिचय : निर्मला पुतुल का जन्म 6 मार्च, 1972 को दुमका में
हुआ। यह संताल परगना में पड़ता है जो झारखंड राज्य में स्थित है। इन्हें मुकुट
बिहारी सरोज स्मृति सम्मान, भारत आदिवासी सम्मान, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार
प्राप्त हुआ।
                नगाड़े की तरह बजते शब्द, अपने घर की तलाश में इनकी प्रमुख
रचनाएँ हैं।

                                    अभ्यास प्रश्न

                                      □ पाठ से:

1. इस कविता में कवयित्री किससे प्रश्न पूछ रही है ?
उत्तर―इस कविता में कवयित्री पाठक (जनता) से प्रश्न पूछ रही है।

2. पहाड़ का सीना क्यों दहलता है ?
उत्तर― पहाड़ों में डाइनामाइट लगाकर तोड़ा जा रहा है। क्रेशर मशीनों
से उन्हें तोड़ा जा रहा है। इन सबसे पहाड़ का भी सीना दहल रहा है।

3. कवयित्री को किसके आदमी होने पर संदेह है ?
उत्तर―कवयित्री को हम लोगों के आदमी होने पर संदेह है। हम कैसे
अपने को चेतन, बुद्धिमान मनुष्य कहते हैं। अगर हम बुद्धिमान हैं तो पृथ्वी पर
बढ़ते प्रदूषण के संकट को क्यों नहीं देख समझ पा रहे। इसको कम करने
के उपाय क्यों नहीं ढूँढ रहे हैं।

4. बूढ़ी पृथ्वी को किस बात का दुःख है ?
उत्तर―पृथ्वी पर बढ़ते प्रदूषण ने उसे असमय ही बूढ़ी बना दिया है। बूढ़ी
जिस प्रकार विभिन्न प्रकार की व्याधियों और कष्टों से घिरी रहती है उसी
तरह प्रदूषणों ने हमारी पृथ्वी को भी गंदा कर रखा है। पृथ्वी को इसी बात
का दुःख है।

                                □  पाठ से आगे:

1. आपकी समझ में कवयित्री ने पृथ्वी के लिए यूडी विशेषण का
प्रयोग क्यों किया है?
उत्तर― बुढ़ापा दुःखदायी होता है। पृथ्वी भी बूढी हो गई है, क्योंकि पृथ्वी
पर प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इस प्रदूषण के कई भयानक एवं गंभीर परिणाम
सामने आ रहे हैं। अतः पृथ्वी के लिए बूढ़ी विशेषण सर्वथा उपयुक्त है।

2. पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आप कौन-कौन से उपाय
करेंगे?
उत्तर― पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हम निम्नांकित उपाय कर
सकते हैं―
(i) वृक्षारोपण कर
(ii) प्रदूषण पर नियंत्रण कर
(iii) नदी जल को साफ कर
(iv) धरती पर कूड़ा करकट एकत्र कर ।

3. किसी पेड़ को कटकर धरती पर गिरते देखकर आपके मन में क्या
विचार उठते हैं ? लिखें।
उत्तर―जब पेड़ कटकर धरती पर गिरता है तो लगता है किसी मनुष्य
की हत्या कर दी गई है।

                                             ★★★

  FLIPKART

Next Post Previous Post
हमसे जुड़ें
1