Jharkhand Board Class 8 Hindi Notes | झारखंड के दो सपूत
Jharkhand Board Class 8 Hindi Notes | झारखंड के दो सपूत
JAC Board Solution For Class 8TH Hindi Chapter 11
पाठ सारांश : प्रस्तुत पाठ में हमारे राज्य के दो सपूतों के कार्यों का वर्णन
है। इनके प्रयास से ही झारखंड राज्य बना एवं जनजातीय लोगों को संविधान
में आरक्षण प्रदान किया गया। संविधान लोकतंत्र की आत्मा है। लोकतंत्र के
शासन व्यवस्था की नीव संविधान पर टिकी हुई है। भारतीय संविधान निर्माण
के लिए 1946 में संविधान सभा गठित की गई। इसमें झारखण्ड क्षेत्र के मरांग
गोम के जयपाल सिंह मुंडा तथा बाबू राम नारायण सिंह ने अहम् भूमिका
निभाई थी। ये दोनों संविधान सभा के निर्वाचित सदस्य थे। प्रस्तुत पाठ इन्हीं
दोनों व्यक्तियों की जीवनी पर आधारित है।
अभ्यास प्रयास
□ पाठ से:
1. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में झारखण्ड के किन-किन महापुरुषों का
नाम आता है?
उत्तर― भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में झारखंड के इन महापुरुषों का नाम
आता है―तिलका मांझी, सिदो-कान्हु. विरसा मुंडा, तेलंगा खाड़िया, विश्वनाथ
शाहदेव, गणपत राय, शेख भिखारी, वीर बुधू भगत, जतरा टाना भगत, वीर
सलामत अली, अमानत अली, शेख हारो, मरांग गोमके, जयपाल सिंह मुंडा
एवं बाबू रामनारायण सिंह।
2.भारतीय संविधान सभा में झारखंड क्षेत्र से किन्हें निर्वाचित सदस्य
के रूप में चुना गया?
उत्तर― भारतीय संविधान सभा में झारखंड क्षेत्र से मरांग गोम के
जयपाल सिंह मुंडा एवं बायू रामनारायण सिंह को निर्वाचित सदस्य के रूप
में चयन किया गया।
3. मरांग गोमके किन्हें कहा गया है? उन्हें ऐसा क्यों पुकारा जाता है ?
उत्तर― मरांग गोमके का तात्पर्य है महान पुरुष या महापुरुष। जयपाल
सिंह मुंडा ने आदिवासी समुदाय के लिए बहुत कुछ किया इसलिए. उन्हें मरांग
गोमके कहा जाता है। 1938 में इन्होंने आदिवासी महासभा का गठन किया
एवं झारखंड राज्य की माँग की थी।
4. वायू रामनारायण सिंह की शिक्षा-दीक्षा में क्या बाधा थी?
उत्तर― बाबू रामनारायण सिंह के पिता की आर्थिक स्थिति दयनीय थी।
शिक्षा पर उनके पिताजी खर्च नहीं कर पाते थे। इनकी लगन देखकर परिवार
के लोगों ने इन्हें पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
5. जयपाल सिंह मुंडा ने आई०सी०एस० का प्रशिक्षण किस कारण
छोड़ा?
उत्तर―जयपाल सिंह मुंडा ने 1928 में एम्सटर्ड में आयोजित ओलंपिक
खेलों के लिए भारतीय हॉकी टीम के कप्तान के रूप में नेतृत्व किया एवं
स्वर्ण पदक हासिल किया। इस कारण से ICS का एक साल प्रशिक्षण छूट
गया। एम्स्टर्डम वापस आने पर उन्हें प्रशिक्षण पूरा करने का आदेश मिला।
इससे उन्होंने अपमानित महसूस किया एवं त्यागपत्र देकर छोड़ दिया।
6. बाबू रामनारायण सिंह किससे प्रभावित होकर समाज सेवा में
आए?
उत्तर― बाबू रामनारायण सिंह राजेन्द्र प्रसाद के संपर्क में आए और
उनसे प्रभावित होकर समाज सेवा का कार्य शुरू कर दिया।
□ पाठ से आगे:
1. मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एवं बाबू रामनारायण सिंह के
जीवन की कौन-कौन सी बातें आप अपने जीवन में अपनाना चाहते हैं?
उत्तर― दोनों महान व्यक्तियों के समाज सेवा के गुण को हम अपनाना
चाहते हैं। इनलोगों की तरह मैं भी स्वाभिमानी बनना चाहता हूँ।
2. इस पाठ के लिए कोई अन्य शीर्षक सुझाइए।
उत्तर―झारखण्ड के लाला
3. भारतीय संविधान किस प्रकार वर्तमान शासन व्यवस्था की नींव
है।
उत्तर―भारतीय संविधान में नीति निर्देशक तत्त्व निर्देशित किए गए हैं।
कार्यपालिका का विस्तृत रूप प्रदान कर उसे अधिकार दिए गए हैं। वर्तमान
शासन व्यवस्था भारतीय संविधान के अनुरूप ही चलाई जाती है। अतः यह
हमारे वर्तमान शासन व्यवस्था की नींव है।
★★★