JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

    Jharkhand Board Class 8 civics Notes | आर्थिक क्षेत्र में सरकार की भूमिका  

 JAC Board Solution For Class 8TH (Social Science) civics Chapter 6


□ आइए जानें :
प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए―
(i) शहरों में ..........एवं ............से पेयजल की आपूर्ति
होती है।
(ii) .............. के तहत गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं को नि:शुल्क
एलपीजी कनेक्शन मुहैया कराया जाता है ।
(iii) जनसुविधाओं की उपलब्धता की जिम्मेदारी ............ को होनी
चाहिए।
(iv) बहुउद्देशीय परियोजना से एक साथ कई ........... मिलते हैं।
उत्तर: (i) पाइपलाइन, टैंकरों   (ii) प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
(iii) सरकार               (iv) तरह के लाभ

प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए―
(i) बहुउद्देशीय परियोजना के क्या लाभ हैं ?
उत्तर : बहुउद्देशीय परियोजना के निम्नलिखित लाभ हैं―
(क) बाढ़-नियंत्रण   (ख) सिंचाई के लिए जलापूर्ति
(ग) विद्युत उत्पादन   (घ) पेय-जल की उपलब्धता
(ङ) मछली पालन   (च) मृदा अपरदन की रोकथाम
(छ) पर्यटन केन्द्रों का निर्माण   (ज) बीमारियों पर नियंत्रण
(झ) जल परिवहन का विस्तार

(ii) भारत की कुछ महत्त्वपूर्ण बहुउद्देशीय परियोजनाओं की
नाम लिखिए।
उत्तर : भारत के महत्त्वपूर्ण बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाएं निम्न
हैं―
(क) भाखरा-नांगल परियोजना   (ख) कोसी परियोजना .
(ग) दामोदर घाटी परियोजना   (घ) टिहरी बाँध परियोजना
(ङ) हीराकुंड परियोजना    (च) रिहन्द परियोजना
(छ) नर्मदा सागर परियोजना

(iii) जनसुविधाएँ क्या होती है ?
उत्तर : देश के विकास और लोगों के जीवन स्तर से उन्नत बनाने के
लिए कुछ सुविधाएँ अनिवार्यतः जरूरी होती हैं। आधारभूत
संरचनाएँ-यातायात, संचार, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता,
सामाजिक सुरक्षा और आजीविका के उपयुक्त अवसर इत्यादि सुविधाएँ
जनसुविधाएँ या सार्वजनिक सुविधाएँ कहलाती हैं।

(iv) शुद्ध पेयजल हमारे लिए क्यों आवश्यक है?
उत्तर : अशुद्ध या दूषित पानी से दस्त, पेचिस, हैजा, डायरिया आदि
अनेकों संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है। केवल भारत
में ही प्रतिदिन 1600 व्यक्तियों की मौत दूषित पानी से होती है। अत:
स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध या स्वच्छ पेयजल अत्यावश्यक है।

(v) केन्द्र सरकार की आय के विभिन्न स्रोतों को लिखिए।
उत्तर : केन्द्र सरकार की आय की निम्नलिखित स्रोत हैं―
(क) निगम कर
(ख) आय कर
(ग) उधार एवं अन्य देयताएँ
(घ) सीमा शुल्क, केन्द्रीय उत्पाद शुल्क, सेवा कर व अन्य कर
(ङ) विभिन्न स्रोतों से प्राप्त कर्ज

□ आइए चर्चा करें:
प्रश्न 3. स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की जिम्मेदारी सिर्फ निजी
कंपनियों को देने से क्या समस्या हो सकती है? किन्हीं तीन
समस्याओं को लिखिए।
उत्तर : सरकार पूरी आबादी के लिए समुचित स्वास्थ्य सुविधा की
व्यवस्था करने के लिए जबावदेह और प्रतिबद्ध होती है, लेकिन यदि
स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की जिम्मेदारी सिर्फ निजी कंपनियों को दे दी
जाय तो कई समस्याएँ उत्पन्न हो जाएंगी। जैसे―
(i) इन सुविधाओं की पहुँच कुछ ही लोगों तक सीमित रह जायेगी।
(ii) संभावना है कि उनका शोषण भी हो सकता है।
(iii) ऐसी स्थिति में जनकल्याण का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकेगा।

प्रश्न 4. क्या सामाजिक सुरक्षा की योजना जरूरी है ? अगर हाँ,
तो क्यों?
उत्तर : हाँ, सामाजिक सुरक्षा की योजना अत्यन्त आवश्यक है।
सामाजिक सुरक्षा योजना का उद्देश्य भविष्य में लोगों के साथ होने वाली
संभावित घटनाओं और गरीबी उन्मूलन के लिए सुरक्षा प्रदान करना है।
संगठित क्षेत्रों में कार्यरत कर्मियों की भविष्य निधि योजना सामाजिक सुरक्षा
योजना का ही एक अंग है। असंगठित क्षेत्र के कामगारों की स्थिति
चिन्ताजनक होती है। दुर्घटना में अपंग हो जाने, वृद्धावस्था आ जाने,
गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने आदि स्थिति में उसे और उसके परिवार को
गरीबी के कारण काफी कष्ट झेलना पड़ता है, जिसकी जिम्मेवारी सरकार
की होती है। ऐसी स्थिति में उसे आर्थिक सुरक्षा की जरूरत होती है। अतः
सामाजिक सुरक्षा की योजना नितांत आवश्यक है।

प्रश्न 5. निजी कम्पनियाँ स्कूल एवं अस्पताल खोलने में क्यों
दिलचस्पी लेती हैं ?
उत्तर : निजी कम्पनियाँ केवल आर्थिक लाभ के उद्देश्य से ही काम
करती हैं । सार्वजनिक सुविधाओं की उपलब्धता के लिए ज्यादा पूँजी की
आवश्यकता होती है। स्कूल एवं अस्पताल या शिक्षा और स्वास्थ्य वर्तमान
समय में नितांत आवश्यक है। अत: इसकी माँग काफी अधिक है। इसमें
लागत कम लगती है, लेकिन आय सर्वाधिक है। धनी व्यक्तियों को
विश्वास होता है कि निजी क्षेत्र में उत्तम व्यवस्था होती है। दूसरी ओर
सार्वजनिक क्षेत्र में व्यवस्था काफी लचर है। कम निवेश में अधिक लाभ
की प्रवृत्ति के कारण निजी कम्पनियाँ स्कूल एवं अस्पताल खोलने में
अधिक दिलचस्पी लेती है।

प्रश्न 6. आपने सड़क के किनारे लगी स्ट्रीट लाइट को देखा
होगा। क्या यह जनसुविधा का एक उदाहरण हो सकता है ? अपने
उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिए।
उत्तर : सड़क के किनारे लगी स्ट्रीट लाइट जनसुविधा का ही एक
श्रेष्ठ उदाहरण है। यह किसी खास व्यक्ति के लिए नहीं होती है, बल्कि
इसका लाभ समाज के अन्य लोग भी करते हैं । उस मार्ग से गुजरने वाले
सभी राहगीर चाहे वह अमीर हों या गरीब, किसी भी जाति या सम्प्रदाय
के लोग हों, इसका फायदा उठाते हैं। अत: यह जनसुविधा का एक उत्तम
उदाहरण है।

                                                   ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal