JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

  Jharkhand Board Class 8 civics Notes | सामाजिक समस्याएँ  

 JAC Board Solution For Class 8TH (Social Science) civics Chapter 7


□ आइए जानें :
प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(i) मानव एक ..............प्राणी है।
(ii) व्यक्ति और समाज का .......... संबंध है।
(iii) बाल विवाह सामाजिक .......... है।
(iv) कानूनन लड़कों के विवाह की आयु ............ वर्ष है।
उत्तर: (i) सामाजिक (ii) अन्योन्याश्रय
(iii) कुरीति     (iv)21

प्रश्न 2. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए―
(i) बाल विवाह अधिनियम 2006 में क्या प्रावधान है ?
उत्तर: बाल-विवाह अधिनियम 2006 में निम्न प्रावधान किये गए
हैं―
(क) बाल-विवाह उसे कहते हैं जब लड़के एवं लड़की का विवाह
क्रमश: 21 एवं 18 वर्ष से कम उम्र में कर दिया जाए।

(ख) अगर कोई व्यक्ति, जिसकी उम्र 21 वर्ष से कम है और वह
किसी 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की से शादी करता है, तो उसे कानूनन
अपराध माना जाएगा। ऐसी घटना होने पर ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस
में प्राथमिकी दज करायी जा सकती है । यदि लड़के-लड़की के माता-पिता
या अभिभावक ऐसे विवाह की अनुमति देते हैं अथवा दबाव देकर ऐसा
करवाते हैं अथवा विवाह के संयोजन में मदद करते हैं या विवाह रोकने
में असफल होते हैं, तो वे भी दंड के भागीदार होंगे। अगर कोई पुरोहित
ऐसा विवाह सम्पन्न करवाता है, तो वह भी दंड का भागीदार होगा।

(ग) बाल विवाह को रोकने के लिए कोई भी व्यक्ति प्रथम श्रेणी
के जिला न्यायाधीश के पास शिकायत या सूचना या याचिका दायर कर
सकता है।

(घ) बाल-विवाह से पीड़ित व्यक्ति पारिवारिक या जिला न्यायालय
से ऐसे विवाह को अमान्य घोषित करवा सकता है।

(ii) नशाखोरी के दुष्प्रभावों को लिखिए।
उत्तर : नशाखोरी के निम्नलिखित दुष्परिणाम हैं―
(क) एकाग्रता में कमी             (ख) स्मरण शक्ति में कमी
(ग) स्वनियंत्रण का कम होना      (घ) स्वच्छता में कमी
(ङ) शरीर का वजन कम होना       (च) स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ
(छ) अपराधी प्रवृत्ति का जन्म

(iii) मानव तस्करी के क्या-क्या तरीके हैं ?
उत्तर : मानव तस्करी के निम्नलिखित तरीके हैं-
(क) प्रलोभन देकर
(ख) धमकी देकर
(ग) जबरन या बल प्रयोग द्वारा
(घ) अपहरण कर
(ङ) धोखे से

□ आइए चर्चा करें:
प्रश्न 3. बाल विवाह को कानूनन अपराध माना गया है । क्या
आप भी इसे एक अपराध मानते हैं ? अपने उत्तर के पक्ष में कारण
लिखिए।
उत्तर : मैं भी बाल-विवाह को एक सामाजिक व विधिक अपराध
मानता हूँ, क्योंकि लड़के-लड़कियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता
है। इसके परिणामस्वरूप उनके शारीरिक विकास, स्वास्थ्य, मानसिक व
भावनात्मक स्थिति, शिक्षा आदि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कम उम्र में
बच्चा जनने से बच्चा प्रायः कमजोर होता है और बाल मृत्यु दर बढ़ती
है। लड़कियाँ माँ बनने के दायित्वों का निर्वहन भली-भाँति नहीं कर पाती
हैं। कभी-कभी प्रसव के समय मौत भी हो जाती है।

प्रश्न 4. “मानव तस्करी मानवता के विरुद्ध अपराध है।" इस
कथन की व्याख्या कीजिए।
उत्तर : मानव तस्करी एक संगठित अपराध है। यह विभिन्न उद्देश्यों
के लिए किया जाने वाला मनुष्यों का व्यापार है, जिसमें गुलामी, बालश्रम,
मानव अंगों का व्यापार, देह व्यापार आदि गैर-कानूनी गतिविधियाँ शामिल
हैं। इसमें ज्यादातर गरीब परिवार के बच्चों व औरतों की खरीद-बिक्री होती
है। यह मानवता को शर्मसार करने वाला कार्य है, मानवता के विरुद्ध घोर
अपराध है।

प्रश्न 5. बालश्रम को दूर करने के लिए कोई तीन सुझाव
दीजिए।
उत्तर : बालश्रम को दूर करने के लिए निम्न उपाय किए जा सकते
हैं―
(क) बाल श्रम का मूल कारण गरीबी है । गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों
का विस्तार कर इस पर नियंत्रण लगाया जा सकता है।
(ख) मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण इन्हें मजबूरन मजदूरी
करनी पड़ती है। अतः सभी परिवारों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध
करवाना चाहिए।
(ग) इसके लिए बने कानूनों का सख्ती से पालन होना चाहिए।

                                         ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal