JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

     Jharkhand Board Class 8 civics Notes | संसदीय शासन-व्यवस्था  

  JAC Board Solution For Class 8TH (Social Science) civics Chapter 3


□ आइए जानें:
प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
(i) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना ........... में हुई थी।
(ii) राज्य सभा में अधिकतम .............. सदस्य हो सकते हैं।
(iii) वर्तमान में लोकसभा के लिए कुल ............ सदस्य निर्वाचित
होते हैं।
(iv) लोकसभा में अनुसूचित जाति के लिए............. एवं अनुसूचित
जनजाति के लिए .............. सीटें आरक्षित हैं।
उत्तर―(i)28 दिसम्बर, 1885 (ii) 250
(iii) 543            (iv) 84,47

प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
(i) भारत में द्विसदनीय विधानमण्डल कब बना?
उत्तर : भारत में द्विसदनीय विधानमण्डल 1919 में बना।

(ii) संयुक्त राज्य अमेरिका में कौन-सी शासन प्रणाली है?
उत्तर : संयुक्त राज्य अमेरिका में अध्यक्षीय शासन प्रणाली है।

(iii) भारतीय संसद के तीनों अंगों के नाम लिखिए।
उत्तर : भारतीय संसद के तीन अंग हैं–
(क) राष्ट्रपति (ख) लोकसभा तथा (ग) राज्यसभा

(iv) सोलहवीं लोकसभा का चुनाव कब हुआ था ?
उत्तर : सोलहवीं लोकसभा का चुनाव 2014 ई० में हुआ था।

(v) लोकप्रिय सदन किसे कहा जाता है?
उत्तर : लोकसभा को लोकप्रिय सदन और निम्न सदन कहा जाता
है।

(vi) राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा में कितने सदस्यों को मनोनीत
किया जाता है?
उत्तर : राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा में 2 एंग्लो-इंडियन सदस्यों को
मनोनीत किया जाता है।

आइए चर्चा करें―
प्रश्न 3. संसदीय शासन प्रणाली के मुख्य लक्षण क्या है ?
उत्तर : संसदीय शासन प्रणाली के मुख्य लक्षण निम्न हैं―
(i) इसमें कार्यपालिका अपनी वैधता विधायिका से प्राप्त
करती है।
(ii) कार्यपालिका विधायिका द्वारा नियंत्रित होती है।
(iii) कार्यपालिका विधायिका के प्रति उत्तरदायी होती है।
(iv) इसमें कार्यपालिका और विधायिका परस्पर जुड़ी हुई होती हैं।
(v) इस प्रणाली में राज्य तथा सरकार के मुखिया अलग-अलग
होते हैं।

प्रश्न 4. भारत में संसदीय प्रणाली को क्यों अपनाया गया ?
उत्तर : आजादी के समय भारत की जनता स्वतंत्रता, समानता तथा
निर्णय प्रक्रिया में हिस्सेदारी के विचारों से प्रेरित थी । वह ब्रिटेन में प्रचलित
संसदीय व्यवस्था से भली-भांति परिचित हो चुकी थी। सरकार निरंकुश
न हो, वह जनता के प्रति जबावदेह बने, इस प्रकार के वर्तमान हालात
और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के आधार पर संविधान निर्माताओं द्वारा लम्बी
बहस के बाद भारत में संसदीय प्रणाली को अपनाया गया ।

प्रश्न 5. कार्यपालिका से क्या समझते हैं ? लोकतंत्र में कार्यपालिका
की क्या भूमिका होती है ?
उत्तर : कार्यपालिका सरकार का वास्तविक स्वरूप है। कार्यपालिका
का मुखिया राष्ट्रपति होता है. लेकिन उसका वास्तविक मुखिया प्रधानमंत्री
होता है । प्रधानमंत्री अपने दल या गठबंधन दल के सांसदों से मंत्रिमंडल
का निर्माण करता है, जो अपने विभाग के प्रधान होते हैं।
कार्यपालिका ही कानून को लागू करने का काम करती है। कार्यपालिका
संविधान के दायरे में नीतियाँ बनाती और लागू करती है । इसके सदस्य भी
जनप्रतिनिधि होते हैं । अतः इस व्यवस्था से लोकतंत्र मजबूत होता है।

प्रश्न 6. संसदीय प्रणाली और अध्यक्षीय प्रणाली में क्या अंतर
है?
उत्तर : संसदीय प्रणाली और अध्यक्षीय प्रणाली में निम्नलिखित अंतर
हैं―
(i) संसदीय प्रणाली में कार्यपालिका अपनी वैधता विधायिका से
प्राप्त करती है, जबकि अध्यक्षीय प्रणाली में इसकी कोई आवश्यकता नहीं
होती है।

(ii) संसदीय प्रणाली में कार्यपालिका विधायिका के प्रति उत्तरदायी
होती है, जबकि अध्यक्षीय प्रणाली में सरकार स्वतंत्र होती है।

(iii) संसदीय प्रणाली में राज्य और सरकार के मुखिया अलग-अलग
होते हैं, जबकि अध्यक्षीय प्रणाली में राज्य और सरकार दोनों का मुखिया
एक ही व्यक्ति होता है।

(iv) संसदीय प्रणाली में सरकार का निर्माण जन प्रतिनिधि या संसद
से होता है, जबकि अध्यक्षीय प्रणाली में राष्ट्रपति के अतिरिक्त कार्यपालिका
में कोई निर्वाचित सदस्य या जनप्रतिनिधि नहीं होता है।

                                               ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal