JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

       Jharkhand Board Class 7TH Science Notes | भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन  

   JAC Board Solution For Class 7TH Science Chapter 8


                                       अभ्यास

1. निम्नलिखित में सही विकल्प (✓) का निशान लगाइए—
(क) भौतिक परिवर्तन में
(i) पदार्थ की रचना में परिवर्तन होता है
(ii) नया पदार्थ बन जाता है
(iii) कोई परिवर्तन नहीं होता
(iv) केवल भौतिक गुणों में परिवर्तन होता है

(ख) निम्नलिखित में कौन-सा परिवर्तन प्रत्यार्तित या उत्क्रमणीय
है?
(i) दूध का फट जाना
(ii) दूध का दही बनना
(iii) दही से मक्खन बनना
(iv) घी का पिघलना

(ग) निम्नलिखित कौन-सा रासायनिक परिवर्तन है ?
(i) कोयले को पीसकर चूर्ण बनाना
(ii) काँच की बोतल का टूटना
(iii) कपड़े का फटना
(iv) कागज का जलना
उत्तर— (क)-(iv), (ख)-(iv), (ग)- (iv).

2. एक ऐसी घटना लिखिए जिसमें भौतिक और रासायनिक
दोनों तरह के परिवर्तन होते हैं।
उत्तर— पानी का बर्फ बनना। इसमें पानी पहले ठंडा होता है जो भौतिक
परिवर्तन है फिर उसी ठंडे जल का बर्फ बनना रासायनिक परिवर्तन
है।

3. निम्नलिखित के भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तनो को वगीकृत
कीजिए।
(i) चावल का पकना 
(ii) दूध से दही बनना
(iii) मोम का पिघलना 
(iv) भोजन का पचना
(v) जंग लगना
(vi) प्रकाश संश्लेषण
(vii) धान से भूसी को अलग करना
(viii) पत्तियों से खाद बनना
(ix) आटे से रोटी बनना
(x) बर्फ का पिघलना
उत्तर— भौतिक परिवर्तन : (ii) मोम का पिघलना
                                  (vii) धान की भूसी को अलग करना
                                    (x) बर्फ का पिघलना
रासायनिक परिवर्तन :
(i) चावल का पकना 
(ii) दूध से दही बनना
(iv) भोजन का पचना 
(v) जंग लगना
(vi) प्रकाश संश्लेषण
(ix) आटे से रोटी बनना
(viii) पत्तियों से खाद बनना

4. कॉपर सल्फेट के रवे कैसे बनते हैं? सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर— कॉपर सल्फेट विलयन से उसके रवे प्राप्त करने के लिए एक
बीकर में एक कप जल लेकर उसमें तनु सल्फ्यूरिक अम्ल की
कुछ बूंदे मिलाते हैं। किसी विशेष ताप पर उसमें कॉपर सल्फेट का
चूर्ण डालकर अतिसंतृप्त विलयन बनाते हैं। विलयन को छानकर
ठंडा होने के लिए कुछ समय तक शांत छोड़ देते हैं। कुछ समय
के पश्चात् कॉपर सल्फेट के रवे पृथक हो जाते हैं।


5. लोहे की आलमारी को पेंट क्यों करते हैं?
उत्तर— लोहे की अलमारी को जंग से बचाने के लिए पेंट करते हैं।

6. समझाइए कि रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुद्रायी क्षेत्रों में
लोहे की वस्तुओं में जंग क्यों लगती है?
उत्तर— जंग लगने के लिए लोहा, ऑक्सीजन (वायु) तथा जल जरूरी है।
यदि वायु में नमी तथा लवणता अधिक हो तो जंग जल्दी लगती
है। इसलिए समुद्र तटीय क्षेत्रों में लोहे की चीजें जल्दी कमजोर हो
जाती हैं।

7. भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन में अंतर को उदाहरण
सहित लिखिए।
उत्तर— भौतिक परिवर्तन—वह परिवर्तन जिसमें किसी पदार्थ के गुणों में
परिवर्तन होता है उसे भौतिक परिवर्तन कहते हैं। उदाहरण-लोहे
की कुदाल तथा खुरपी को कुछ दिनों के लिए खुले में छोड़ देने
पर उस पर भूरे रंग की परत जम जाती है जिसे जंग कहते हैं।
रासायनिक परिवर्तन—वह परिवर्तन जिसमें एक अथवा एक से
अधिक नए पदार्थ बनते हैं। रासायनिक परिवर्तन कहलाते हैं।
उदाहरण: मोमबत्ती का पिघलना।

8. निम्नलिखित परिवर्तनों का एक उदाहरण दीजिए—
(i) तीव्र परिवर्तन
(ii) ऊष्माशोषी परिवर्तन
(iii) ऊष्माक्षेपी परिवर्तन
उत्तर—(i) तीव्र परिवर्तन  — मोमवत्ती का जलना
(ii) ऊष्माशोषी परिवर्तन — ग्लूकोस को जीभ पर रखते ही ठंडक
                                       का एहसास होना
(iii) ऊष्माक्षेपी परिवर्तन — कॉस्टिक सोडा को पानी में डालते
                                      ही तुरन्त झाग का उत्पन्न होना।

9. जंग क्या है? इससे क्या-क्या हानियाँ हैं? इससे बचने के क्या
क्या उपाय किए जा सकते हैं?.
उत्तर— जंग एक हानिकारक रासायनिक प्रक्रिया है। यह लोहे की वस्तुओं
को धीरे-धीरे नष्ट कर देती है। अत: जंग के कारण अरबों रुपयों
की क्षति होती है। इससे बचने के लिए लोहे की पेंट अथवा ग्रीस
लगाकर रखना चाहिए। लोहे की वस्तुओं पर जिंक धातु की परत
चढ़ा कर रखना चाहिए।

10. स्टील के चम्मच को आचार के डब्बे में नहीं रखना चहिए।
क्यों?
उत्तर— स्टील के चम्मच को आचार के डिब्बे में नहीं रखना चाहिए,
क्योकि स्टील का पदार्थ आचार में पाये जाने वाले अम्ल (साइट्रिक
अम्ल) से अभिक्रिया कर ऑक्साइड बनाता है, जिससे आचार के
खराब होने की सम्भावना बढ़ जाती है।

                                                ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal