JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

     Jharkhand Board Class 7TH Science Notes | गति दूरी एवं समय  

  JAC Board Solution For Class 7TH Science Chapter 7


                                      अभ्यास

1. निम्नलिखित में कौन-सा कथन सत्य है या असत्य ?
(i) दूरी का मात्रक 'मीटर' है।
(ii) प्रत्येक वस्तु नियत चाल से गति करती है।
(iii) किसी दिए गए लोलक का आवर्तकाल नहीं होता है।
(iv) दो शहरों की बीच की दूरी किलोमीटर में मापी जाती है।
(v) रेलगाड़ी की चाल मीटर/घंटा (m/h) में व्यक्त की जाती है।
उत्तर―(i) सत्य (ii) असत्य (iii) असत्य (iv) सत्य (v) असत्य ।

2. मिलान कीजए—
खण्ड 'क'                             खण्ड 'ख'
(a) दूरी                               (i) km/h
(b) चाल                             (ii) s
(c) समय                           (iii) km
(d) दूरी का मूल मात्रक         (iv) h
(e) चाल का मूल मात्रक         (v) m
(f) समय का मूल मात्रक        (vi) m/s
उत्तर— (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(v), (c) - (vi), (f)-(ii).

3. सही विकल्प का चयन करें—
(i) चाल का मूल मात्रक है—
(क) km/h
(ख) m/s
(ग) m/min
(घ) km/min

(ii) निम्नांकित में कौन-सा संबध सही है?
(क) दूरी = चाल/समय
(ख) दूरी = समय/चाल
(ग) दूरी = चाल × समय
(घ) दूरी = 1/चाल × समय
उत्तर—(i)-(ख), (ii)-(ग)।

                                  अतिलघु/लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

1. साक्षी अपने घर से साइकिल पर विद्यालय पहुँचने में 30
मिनट लेती है। यदि साइकिल की चाल 2 मीटर/सेकेण्ड
(m/s) है, तो घर विद्यालय की दूरी ज्ञात कीजिए।
हल: समय = 30×60 = 1800 सेकेंड
साइकिल की चाल =2m/s
घर से विद्यालय की दूरी = चाल × समय
                                = 2 m/s × 18005 = 3600m

                                = 3600/1000 km = 3.6 km Ans.

2. दो रेलवे स्टेशनों के बीच की दूरी 250 किलोमीटर (km) है
कोई रेलगाड़ी इस दूरी को तय करने में 5 घंटा लेती है।
रेलगाड़ी की चाल ज्ञात कीजिए?
हल- दो स्टेशनों के बीच की दूरी = 250 किमी.
दूरी को पूरा करने में लिया गया समय = 5 घंटे
रेलगाड़ी की चाल = तय की गई कुल दूरी/दूरी तय करने में लगा कुल समय
                         = 250/5 =50km/h Ans.

4. कोई कार 36 (km/h) की चाल से 15 मिनट चलती है। इसके
पश्चात् वह 54 (km/h) की चाल से 15 मिनट चलती है।
कार द्वारा तय की गई दूरी परिकलित कीजिए।
हल― पहले 15 मिनट में तय की गई दूरी = चाल × समय
= 36 km/h × 15 m = 36 km/h × 15/60 h = 9km
अंतिम 15 मिनट में तय की गई दूरी = चाल × समय
= 54 km/h × 15 m = 54 km/h × 15/60 h =13.5 km
∴  कुल दूरी =9 +13.5 = 22.5 km Ans.

6. कोई सरल लोलक 20 पूर्ण दोलन करने में 40 सेकेण्ड लेता
है। लोलक का आवर्तकाल क्या है?
हल― लोलक का आवर्तकाल = कुल लिया गया समय/कूल पूरे किए गए दोलन
                                         = 40/20 = 2 सेकेण्ड Ans.

7. निम्नलिखित गतियों का वर्गीकरण सरल रेखा के अनुविश,
वर्तुल तथा दोलन गति में कीजिए।
(i) सीधी सड़क पर गाड़ी को खींचते घोड़े की गति।
(ii) दौड़ते समय आपके हाथों की गति।
(iii) विद्युत घंटी के हथौड़े की गति।
(iv) 'मैरी गो राउंड' झूले में बच्चे की गति।
(v) सीधे पुल पर बच्चे की गति
(vi) 'सी-साँ' झूले में गाड़ी की गति
(vii) सरल लोलक की गति
उत्तर— (i) सरल रेखा के अनुदिश
(ii) आवर्ती गति
(iii) आवर्ती
(iv) वर्तुल
(v) सरल रेखा के अनुदिश 
(vi) आवर्ती गति
(vii) दोलनी

8. निम्नलिखित में कौन-सा संबंध सही है?
(i) दूरी = चाल/समय   
(ii) दूरी = समय/चाल
(iii) दूरी = चाल × समय 
(iv) दूरी = 1/चाल × समय 
                  उत्तर— (i) दूरी = चाल/समय

9. निम्नलिखित स्थितियों में गति के दूरी-समय की आकृ
दर्शाइए।
(i) नियत चाल से गति करती कार
उत्तर— नियत चाल से गति करती कार के लिए दूरी-समय ग्राफ–


(ii) सड़क के किनारे खड़ी कोई कार
उत्तर— सड़क के किनारे खड़ी कोई कार के लिए दूरी-समय ग्राफ–


10. राँची से जमशेदपुर की दूरी 140 किमी. है। एक वाहन
35 किमी. प्रतिघंटा की चाल से चलती है उसे राँची से
जमशेदपुर जाने में कितना समय लगेगा?
उत्तर— राँची से जमशेदपुर की दूरी = 140 किमी.
वाहन की चाल = 35 किमी/घंटा
दूरी = 140 मी०/घंटा
 समय = दूरी/चाल = 140/35 = 4 घंटे। Ans.

                                                    ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal