JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

    Jharkhand Board Class 7TH Moral Education Notes | सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा  

    JAC Board Solution For Class 7TH (Social Science) Moral Education Chapter 8 


1. नीचे दिए गए कथन के सामने अपना विचार लिखिए।

2. 'सार्वजनिक संपचि' से आप क्या समझते हैं?
उत्तर― सार्वजनिक संपत्ति का अर्थ है-जो पूरी जनता की संपत्ति है,
जिस पर सभी का अधिकार है। दूसरे शब्दों में जो सरकारी है या किसी
के भी एकाधिकार में नही है।

3. अपने आस-पास के सार्वजनिक संपत्तियों की एक सूची
बनाइए।
उत्तर― स्टेशन, बस स्टैण्ड, सार्वजनिक शौचालय, सार्वजनिक प्याऊ
इत्यादि सार्वजनिक संपत्ति है।

4. आपके विद्यालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? आप
विद्यालय की सुरक्षा के लिए क्या-क्या करते हैं?
उत्तर― हमारे विद्यालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य और
चौकीदार की है।
      विद्यालय की सुरक्षा के लिए इन चीजों पर ध्यान देना चाहिए:
(i) विद्यालय को साफ-सुथरा रखना चाहिए।
(ii) विद्यालय की चीजों को स्वयं भी नष्ट नहीं करना चाहिए और
दूसरों को भी नष्ट करने से रोकना चाहिए।

5. अपने शिक्षक की सहायता लेकर सार्वजनिक संपत्ति की
सुरक्षा से संबंधित एक शपथ-पत्र तैयार कीजिए एवं प्रार्थना सभा
में अपने सभी साथियों के साथ इस आशय का शपथ लीजिए।
उत्तर― शपथ-पत्र
सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा
    मैं अभिषेक कुमार कक्षा-सप्तम यी' का छात्र हूँ। आज मैं सार्वजनिक
संपत्ति की सुरक्षा की शपथ लेता हूँ। सार्वजनिक संपत्ति का अर्थ है कि
जो पूरी जनता की संपत्ति है जिस पर सभी व्यक्ति का समान अधिकार
है। आज ऐसी संपत्ति की सुरक्षा का अधिकार दायित्व कोई नहीं लेता। यदि
कोई व्यक्ति विद्यालय में घुसकर विद्यालय की चीजों को नष्ट करता है तो
उसे रोकने का पूरा अधिकार हमारा है। सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों को
भी रोकना चाहिए। पुल, पटरी, पार्क, स्टेशन बस स्टैण्ड, सार्वजनिक
शौचालय, सार्वजनिक प्याऊ ये सभी सार्वजनिक संपत्ति है, और इसकी
सुरक्षा हमारा दायित्व है। इसलिए आज हमें सभी को इसकी सुरक्षा की
दायित्व की शपथ लेनी चाहिए।

6. सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा का दायित्व हम सभी का है
क्योंकि इसका निर्माण हमारे ही पैसों से होता है। इस विचार से
लोगों को अवगत कराने हेतु आप क्या-क्या करेंगे?
उत्तर― इस विचार से लोगों को अवगत कराने हेतु हम निम्नलिखित
चीजें कर सकते हैं:
   (i) सार्वजनिक संपत्ति में जनता का ही धन लगा है। हमें ही टैक्स देना
है। अतः हमें इन वस्तुओं की सुरक्षा करनी चाहिए।
   (ii) इसके नष्ट होने पर इसका पुनर्निर्माण हम पर ही बोझ डालकर
होता है।

7. 'सार्वजनिक संपत्ति को सुरक्षा कैसे हो'–इस विषय पर
अपनी कक्षा में परिचर्चा का आयोजन कीजिए।
उत्तर― छात्र स्वयं परिचर्चा करें।

                                                  ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal