JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

     Jharkhand Board Class 7TH History Notes | दिल्ली के सुल्तान  

 JAC Board Solution For Class 7TH (Social Science) History Chapter 3


□ आइए जानें―

1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
(क) दिल्ली सल्तनत के अन्तर्गत .......... वंशों ने ........ वर्ष तक
शासन किया।
(ख) दिल्ली सल्तनत की पहली महिला शासिका ............. थी।
(ग) अलाउद्दीन खिलजी के दक्षिण विजय का श्रेय ............ को
जाता है।
(घ) घोड़े दागने की प्रथा ....... ने शुरू किया।
(ङ) आगरा शहर की स्थापना ........... ने की थी।
उत्तर― (क) पाँच, 320
(ख) रजिया सुल्तान
(ग) मलिक काफूर 
(घ) अलाउद्दीन खिलजी
(ङ) सिकन्दर लोदी

2. निम्नलिखित शासकों का उसके वंश के साथ मिलान कीजिए―
शासक                   राजवंश
बलबन                   खिलजी
अलाउद्दीन               ममलूक
खिज्र खाँ                लोदी
इब्राहिम                  तुगलक
मुहम्मद बिन            सैय्यद
उत्तर― शासक             राजवंश
बलबन                        ममलूक
अलाउद्दीन                   खिलजी
खिज्र खाँ                    सैय्यद
इब्राहिम                      लोदी
मुहम्मद बिन                तुगलक

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए :
(क) दिल्ली की राजधानी बनानेवाला पहला सुल्तान कौन
था?
उत्तर― इल्तुतमिश दिल्ली की राजधानी बनानेवाला पहला सुल्तान
था।

(ख) तुर्कान-ए-चहलगानी क्या था? इसका दमन किसने किया?
उत्तर― चुनौतियों से निपटने के लिए चालीस दासों का एक संगठन
तुर्कान-ए-चहलगानी बनाया जिसे चालीसा-दल कहा जाता है। बलबन ने
इसका दमन किया।

(ग) रजिया ने शासिका बनने के बाद कौन-सी पोशाक को
धारण किया?
उत्तर― रजिया ने शासिका बनने के बाद महिला वस्त्र त्याग कर पुरुषों
द्वारा धारण किये जाने वाला कवा (कुरता) और कुलाह (एक प्रकार की
पगड़ी) को धारण किया।

(घ) बलबन ने राज दरबार में किस ईरानी प्रथा की शुरुआत
की?
उत्तर― बलबन ने सिजदा और पैबोस ईरानी प्रथा की शुरुआत की।

(च) मुहम्मद बिन तुगलक ने राजधानी परिवर्तित क्यों किया
था?
उत्तर― मुहम्मद बिन तुगलक ने दक्षिण के राज्यों पर अधिकार जमाये
रखने के लिए 1326 ई. में राजधानी परिवर्तित कर दिया था।

(ङ) सल्तनत काल में जमीन को कितने वर्गों में विभाजित
किया गया था? उसके नाम लिखें।
उत्तर― सल्तनत काल में जमीन को तीन वर्गों में विभाजित किया गया
था। इनके नाम हैं―
(i) इक्ता जमीन
(ii) खालसा जमीन और
(iii) इनाम जमीन

(च) तुगलक व लोदी वंश के शासकों को झारखण्ड के किस
राजवंश ने कड़ी टक्कर दी?
उत्तर– तुगलक व लोदी वंश के शासकों को झारखण्ड के नागवंशी
राजवंश ने टक्कर दी।

□ आइए चर्चा करें―
4. अलाउद्दीन खिलजी ने बाजार नियंत्रण के लिए क्या प्रयास
किये?
उत्तर― अलाउद्दीन खिलजी ने बाजार नियंत्रण पर विशेष जोर
दिया। इसकी विस्तृत जानकारी जियाउद्दीन वरनी की तारीख-ए–
फिरोजशाही से मिलती है। अलाउद्दीन ने इसके तहत कई पदों का
सृजन किया, जो निम्न हैं―
(1) दीवान-ए-रियासत
(2) शहना-ए-मंडी
(3) बरीद

5. इल्तुतमिश ने अपने शासनकाल में कौन-कौन से नये कार्य किये?
उत्तर― इल्तुतमिश द्वारा किए शासनकाल में नए-नए कार्य निम्न हैं―
(i) उसने चालीस दासों या संगठन "तुर्कान-ए-चहलगानी" बनाया,
जिसे चालीस दल कहा जाता है।
(ii) उसने सर्वप्रथम शुद्ध अरबी का सोने का सिक्का चलाया।
(iii) वह दिल्ली को राजधानी बनानेवाला प्रथम सुल्तान था।

6. सल्तनत काल में न्याय के लिए क्या व्यवस्था की?
उत्तर― सल्तनत काल में न्याय के शासन का सर्वोच्च अधिकारी
सुल्तान तथा उसका कर्तव्य इस्लामिक कानून के अनुसार न्याय का संपादन
करना था। सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध शिकायतों पर सुनवाई के लिए
वह दीवान-ए-मजालिम के न्यायालय में बैठता था। कानूनी तथा फौजदारी
मुकदमों का निर्णय काजी-ए-मुमालिक या मुख्य काजी करता था। काजी
मुफ्ती का पद वंशानुगत होता था। इनका दंड विधान कठोर था। प्राय:
अंगविच्छेद या मृत्यूदंड तक दिया जाता था इसी तरह से न्याय के लिए
व्यवस्था थी।

                                              ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal